24/05/2026
मानस परिवार अयोध्या जी मे भब्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन हुआ!
खबर
अयोध्या : मानस परिवार के द्वारा संगीतमई सुंदर कांड आयोजन से गूंजा साकेत नगर वार्ड.......
*मानस परिवार सुंदरकांड समिति* द्वारा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को किया जाता है सुंदरकांड का आयोजन
-------------------
मानस परिवार सुंदरकांड समिति द्वारा माह के चतुर्थ शनिवार को साकेतवार्ड में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। संगीतमयी सुंदरकांड का आयोजन पुष्कर आनंद व उनके छोटे भाई मधुकर आनंद ने किया। मानस परिवार का यह संकल्प अब अयोध्या में बृहद रूप लेता जा रहा है। जिसका उद्देश्य जन-जन तक रामचरितमानस की चौपाइयों का सार पहुँचाना और मानवीय मूल्यों को स्थापित करना है | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में खड़ेश्वरी मंदिर के महंथ व मानस परिवार के पथ प्रदर्शक श्री दिलीप दास त्यागी जी महाराज उपस्थित रहे,सुंदरकांड समाप्ति के बाद महंत दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने सुंदरकांड की सुंदरता और दिव्यता को अपने अनमोल वचनों के द्वारा कार्यक्रम में पधारे लोगों को समझाया की हमारा परिवार भगवान शिव की परिवार की तरह होना चाहिए जिसका प्रत्येक व्यक्ति पूजनीय है यहां तक की उनके गले में जो नाग जिसको देखकर हम सभी भयभीत होते हैं वह भी पूजनीय है उन्होंने अपने प्रवचन में यह भी समझाया कि किसी भी घर की आधारशिला सीमेंट की खम्बे नहीं बल्कि घर के प्रत्येक व्यक्तियों का एक दूसरे के प्रति स्नेह और विश्वास हैI सुंदरकांड के कार्यक्रम में मानस परिवार के सदस्य सदस्य कक्कू तिवारी,शीतला प्रसाद वर्मा, राजू श्रीवास्तव,संजय तिवारी , विनोद पाण्डेय, संजय सक्सेना, बहन श्वेता राज सिंह, अजय मिश्रा ( महंत शीतला माता मंदिर), पंडित संतोष मिश्रा( बाबा डन ), डॉ संजय पाण्डेय दिनेश मिश्रा,दीपक दुबे, संजीव गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, नीरज पाठक, संजय मिश्रा,गोपाल जी दुबे ,रिक्की चौबे ,अरुण पाण्डेय,अनंत पाण्डेय, मनीष पाठक,शिशिर दुबे,सौरभ दुबे, आकाश पाठक, सोनू मिश्रा ,दीपक पाण्डेय,अवनीश मिश्रा, सोनू गौड़, अंकित दुबे, उपस्थित रहे व कार्यक्रम के समापन के बाद भगवान की भव्य आरती पुष्कर आनंद धर्म पत्नी प्रियंका और छोटे भाई मधुकर आनंद व उनकी धर्मपत्नी दीपा आनंद के साथ-साथ कई लोगों ने मिलकर की I सुंदरकांड के दिव्य कार्यक्रम में अयोध्या के निवर्तमान सांसद श्री लल्लू सिंह ,निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय , महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, शैलेन्द्र कोरी, काजल पाठक,परमानन्द मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पल्लन श्रीवास्तव तिलक राम मौर्या , पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह, राजू स्वप्निल श्रीवास्तव के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.