Munna Samrat- Student leader

Munna Samrat- Student leader राजनीति के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लिए कुछ बेहतर करू यही मेरा प्रयास है🙏🙏🙏🙏
(2)

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आप सबों के हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
19/04/2026

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आप सबों के हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रिय Chirag Paswan जी ,                  आज तक आप अपनी मां आशा पासवान को न्याय नहीं दिला सके। और चले महिला आरक्षण विधेय...
18/04/2026

प्रिय Chirag Paswan जी ,
आज तक आप अपनी मां आशा पासवान को न्याय नहीं दिला सके।
और चले महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष को नसीहत देने।

तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुँचने पर डीएमके नेताओं ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री Tejashwi Yadav  जी का स्वागत क...
18/04/2026

तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुँचने पर डीएमके नेताओं ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री Tejashwi Yadav जी का स्वागत किया।

12 साल इंतज़ार किया है इन चेहरों पर ये बेबसी और मायूसी देखने के लिए,इन लटके हुए चेहरों को देखकर नोटबंदी की परेशानी, लॉकड...
18/04/2026

12 साल इंतज़ार किया है
इन चेहरों पर ये बेबसी और मायूसी देखने के लिए,

इन लटके हुए चेहरों को देखकर
नोटबंदी की परेशानी, लॉकडाउन का दर्द
ऑक्सीजन सिलेंडर के ललिए तड़पते लोगों की बेबसी, भात- भात कहते मर गई मुनिया....
जलते मणिपुर...
उन सब दर्द को कुछ पल के लिए भूल गया हूं...!!!!

घोर बेईज्जती.. चौबीस घंटे भी नहीं हुए और चाचा जी पोस्टर - विज्ञापन से भी गायब कर दिए गए .. इस्तीफे के पहले तक , चाचा जी ...
15/04/2026

घोर बेईज्जती..

चौबीस घंटे भी नहीं हुए और चाचा जी पोस्टर - विज्ञापन से भी गायब कर दिए गए .. इस्तीफे के पहले तक , चाचा जी के बिदकने की आशंका में , चाचा जी को ये कह कर ताड़ ( तार ) पर चढ़ाया जा रहा था कि " बिहार चाचा जी के हिसाब से , उनकी ही छत्रछाया में चलाया जाएगा ", मगर इस्तीफ़ा होते ही गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली जमात को चाचा जी की छाया व् तस्वीर से भी ऐतराज़ हो गया ..

चाचा जी आज जिस कैच २२ सिचुएशन ( Catch 22 Situation) में फंसे हैं , उसके लिए ही कहा गया है " दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम" ..
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

सम्राट चौधरी - मुख्यमंत्री ( कुशवाहा /कोयरी)विजेंद्र यादव - उप मुख्यमंत्री ( यादव समाज )विजय चौधरी - उप मुख्यमंत्री ( भू...
15/04/2026

सम्राट चौधरी - मुख्यमंत्री ( कुशवाहा /कोयरी)
विजेंद्र यादव - उप मुख्यमंत्री ( यादव समाज )
विजय चौधरी - उप मुख्यमंत्री ( भूमिहार ब्राह्मण )

पहले नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन लड़के ने खुद मना कर दिया है! दरअसल निशांत कुमार सीएम बनना चाहते हैं!

भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश युग का अंत कर दिया ! आखिरकार बिहार में पहली बार बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बना ही लिया !

भीमराव अंबेडकर ने यूं ही नहीं कहा था संगठित रहो!

बाबा साहब अमर रहे जय भीम 🙌💙💙💙💙💙

बीजेपी सालों से छाती ठोक-ठोक कर कहती रही कि हम परिवारवाद के खिलाफ हैं।तेजस्वी यादव को दिन-रात वंशवाद की पैदाइश बताया गया...
14/04/2026

बीजेपी सालों से छाती ठोक-ठोक कर कहती रही कि हम परिवारवाद के खिलाफ हैं।
तेजस्वी यादव को दिन-रात वंशवाद की पैदाइश बताया गया…
उनकी पढ़ाई का मज़ाक उड़ाया गया… 9वीं फेल कहकर पूरे बिहार में नैरेटिव सेट किया गया कि ये लड़का मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है।

लेकिन अब ज़रा आईना घुमा कर देखिए…
वही बीजेपी आज बिहार में जिस चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, वो ऐसा नेता है जो किसी विचारधारा की पैदाइश नहीं, बल्कि राजनीति के शॉर्टकट का प्रोडक्ट है।
आरजेडी से निकले, जेडीयू में घूमे, और आखिर में बीजेपी में फिट हो गए ... जैसे सत्ता जहां दिखी, वहीं टिक गए।

तेजस्वी पर जितना आरोप बीजेपी लगाती है वह सारा सम्राट पर फिट बैठता है। सम्राट चौधरी भी सकूनी चौधरी का राजनीतिक विरासत बढ़ा रहे हैं। यानि यह कैसे परिवारवाद का आरोप लगाएंगेय़

और कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

'मुरैठा सम्राट' का असली कहानी अब शुरु करते हैं। अगर आप उम्र और राजनीति के तालमेल को समझना चाहते हैं, तो सम्राट जी से बेहतर उदाहरण शायद ही कोई मिले।

आइए, आज बात करते हैं उस दौर की जब सम्राट चौधरी RJD के 'राजकुमार' हुआ करते थे और कैसे उनके उम्र के 'चमत्कार' ने उस समय की सरकार को हिला दिया था।

दुनिया में लोग एक बार पैदा होते हैं, लेकिन हमारे सम्राट साहब के मामले में मामला थोड़ा 'स्पेशल' है। इन्हें मीडिया में 'थ्राइस-बॉर्न' (तीन बार जन्म लेने वाला) तक कह दिया गया। क्यों? क्योंकि कागजों पर इनकी उम्र मौसम की तरह बदलती रही।

किस्सा ये है कि 1995 में एक मर्डर केस (तारापुर हत्याकांड) में नाम आने के बाद इन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई कि हुजूर, मैं तो अभी बच्चा हूं, सिर्फ 15 साल का 'नाबालिग' हूं। लेकिन चार साल ही बीते थे कि 1999 में जब राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री बनने की बारी आई, तो अचानक सम्राट जी की उम्र में ऐसा 'बूस्ट' आया कि वो सीधे 25 पार कर गए। वैसे, 2020 के चुनावी हलफनामे को देखें तो वो 1995 में 26 साल के होने चाहिए थे, पर उस वक्त वो 'बाल कलाकार' बनकर जेल से बाहर आ गए थे।

जब आरजेडी सरकार ने इन्हें बागवानी मंत्री बनाया, तब बीजेपी और समता पार्टी (जो आज इनकी अपनी टीम है) ने शोर मचा दिया कि 'ये बच्चा अभी मंत्री बनने लायक नहीं है'। मामला राज्यपाल तक पहुंचा, जिन्होंने जांच बिठाई और पाया कि कागजों में झोल है।

अपनी 'मदद' के लिए सम्राट जी ने एक गजब का तरीका निकाला। उन्होंने प्रेस के सामने 31वां जन्मदिन मनाया और केक पर 27 मोमबत्तियां लगाकर ये साबित करने की कोशिश की कि देखो, मैं बड़ा हो गया हूं! तंज ये है कि जिस उम्र को लेकर आज प्रशांत किशोर उन्हें घेर रहे हैं, उसी उम्र के 'हेरफेर' के लिए कभी बीजेपी ने उन्हें बर्खास्त करवाया था।

सम्राट चौधरी आज जिस नीतीश कुमार के साथ सरकार चला रहे हैं, कभी उन्हीं को हटाने के लिए उन्होंने 'मुरैठा' (पगड़ी) बांधकर कसम खाई थी। लोग तंज कसते हैं कि बिहार की राजनीति में कसमें भी उतनी ही कच्ची होती हैं जितनी पुरानी फाइलों में दर्ज जन्मतिथियां।

कल तक जो लालू यादव के 'खास' थे और उनके 'सामाजिक न्याय' की ढाल थे, आज वही लालू जी को 'बिहार का गब्बर' और 'भ्रष्टाचार का प्रतीक' बताते नहीं थकते। दलबदल के इस खेल में उन्होंने आरजेडी से जेडीयू और फिर बीजेपी तक का सफर ऐसे तय किया, जैसे कोई शॉर्टकट रास्ता हो।

कुल मिलाकर, सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति के वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये साबित कर दिया कि अगर आपके पास सही 'कागज' (या कई सारे कागज) हों, तो आप नाबालिग से सीधे मंत्री और मंत्री से सीधे उपमुख्यमंत्री... यहां से मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

हां इनकी पढ़ाई की डिग्री भी जादूगर वाला है। बिना पढ़े लिखे मिला है। यह कहानी भी बता चुका हूं।

नाम बदला, जन्मदिन कई बार बदला, पार्टी बदलने में माहिर... पढ़ाई का अता पता नहीं ... परिवारवाद का प्रोडक्ट सब गुण है भावी मुख्यमंत्री जी में।

आज वो भले ही लालू यादव - आरजेडी पर हमला बोलते - बोलते वह सीएम की कुर्सी पर बैठ जाए , लेकिन उनकी अपनी राजनीतिक नर्सरी आरजेडी की ही थी। मुझे तो बीजेपी के उन कार्यकर्ताओं ... आरएसएस के सदस्यों पर तरस आ रहा है जिसने पार्टी के लिए कितना खून पसीना बहाया और आज उनको मिला क्या ? बीजेपी और पार्टियों में अंतर क्या रह गया?

नोट - जितना चिल्लाओगे उतना रगड़ते रहूंगा।

Praful Hinge ने आज Rajasthan Royals की लंका लगा दिया🔥सनराइजर हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ़...
13/04/2026

Praful Hinge ने आज Rajasthan Royals की लंका लगा दिया🔥

सनराइजर हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ़ डेब्यू किया लेकिन गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।

आज मौका मिला वो भी पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर राजस्थान रॉयल्स की पूरी बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया।

प्रफुल हिंगे इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो IPL मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए हों।

स्टालिन साहब भी CSK के फैन हैं 🔥अगर यही मैच मोदी जी देख रहे होतें तब CSK हार जाता...!
12/04/2026

स्टालिन साहब भी CSK के फैन हैं 🔥
अगर यही मैच मोदी जी देख रहे होतें तब CSK हार जाता...!

आरा-बक्सर MLC के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी बनाए जाने पर भैया सोनू राय ( Sonu Rai ) जी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामन...
11/04/2026

आरा-बक्सर MLC के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी बनाए जाने पर भैया सोनू राय ( Sonu Rai ) जी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 💐🙏
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

आज मन बहुत दुखी है और शर्म से सिर झुक गया है।जिस पाकिस्तान के कभी हमने दो टुकड़े कर दिए थे,आज वही अमेरिका-ईरान का युद्ध ...
08/04/2026

आज मन बहुत दुखी है और शर्म से सिर झुक गया है।

जिस पाकिस्तान के कभी हमने दो टुकड़े कर दिए थे,

आज वही अमेरिका-ईरान का युद्ध रुकवा रहा है।

और भारत, जिसे मीडिया वाले “विश्वगुरु” कहते नहीं थकते, उसे किसी लायक नहीं छोड़ा है मोदी ने।

इतना कमजोर, नालायक, नकारा पीएम भारत ने पहले कभी नहीं देखा था। 😭

क्या-क्या देखने को मिलेगा...💁‍♀️
08/04/2026

क्या-क्या देखने को मिलेगा...💁‍♀️

Address

3
Ara
802203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Munna Samrat- Student leader posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Munna Samrat- Student leader:

Share