Andaaje Byaan Kuchh Aur Hai

Andaaje Byaan Kuchh Aur Hai Ss

12/06/2022
15/10/2020

Successful

17/08/2020

बात बात में फ़साना निकला,
दिल का इक तराना निकला।

जिंदगीभर जख्म भरेगा नहीं,
आंख से ये निशाना निकला।

भिखारी जिसे समझा सबने,
वो तो एक दीवाना निकला।

इक मुद्दत तक साथ निभाया,
फिर जाकर बेगाना निकला।

बहुत कुरेदा धागा रिश्ते का,
बड़ी मुश्किल मुहाना निकला।

काम की बात कहे में अच्छी,
मकसद बस छपाना निकला।

सबक सारे मुझे गया सिखा,
उस्ताद बड़ा जमाना निकला।

मेरी वफ़ा को कैद बख्श दी,
क्या खूब नजराना निकला।

शिवसख्य

12/07/2020

मुनासिब वक़्त पर तो कुछ कह नहीं पाती है,
गाहे-बगाहे मगर ज़ुबान खूब शोर मचाती है।

शिवसख्य

09/05/2020

इतनी सी दुनिया दारी रखना,
छोटों से भी कुछ यारी रखना।

मौका एक न देना दुश्मन को,
कदम कदम पे तैयारी रखना।

इल्म ओ तालीम के सागर हो,
तो लहजा क्यूं बाजारी रखना।

मुश्किल चाहे कितनी आये,
पर काम हमेशा जारी रखना।

वक्त उड़ेगा का पंख लगाकर,
दिल को तुम मत भारी रखना।

जो भी मिला है रखना संभाल,
कुछ तो इज्जत हमारी रखना।

शस

15/01/2020

डोर पतंग चरखी सब कुछ है।।

बस तमन्ना है कि उसके घर की तरफ की हवा चले।

मकर सक्रान्ति की शुभ कामनाएँ।।

15/05/2019

शाम ढलते ही मयखाने में घूमकर आते हो,

मोहब्बत की कहानियां दिल में भर लाते हो।

हजारों जज़्बात छुपे हैं मेरे एक एक शेर में,

खुदा जाने तुम हमें कितना समझ पाते हो।

चेहरे पे मुस्कराहट का ज़ेवर बेवजह नहीं है,

ये किसकी धुन है जो दिनभर गुनगुनाते हो।

आंखें तो कर रही है बयां के इश्क भरपूर है,

फिर इजहार ए इश्क से क्यूं तुम कतराते हो।

शस

05/03/2018

Tyoharon par aana jaana achchha h....

Ek dusre se milna milaana achcha h....

Kitaab chhod di maine uske paas....

Us se milne ka bahana achchha h....

Duniya ka kya kab badal jaaye....

dhun me apni hi rahna achchha h....

Chhanv batori bujurgon ki hamne...

Bachcho ke liye ped lagaana achchha h....

Ss

13/10/2017

Meharbaan hota nhi wqt har wqt......

Kabaad me bike wo taaz bhi jo sir pe rakhe gye the ..... Ss

Address

200 Feet Bye Pass, Tijara Road
Alwar
301001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Andaaje Byaan Kuchh Aur Hai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category