31/05/2026
फलों का तू हैं राजा
खास हैं तेरी मिठास
फिर भी तुझे लोग आम कहे
तेरा नाम तो होना चाहिए खास
हर रूप में तू स्वीकार
कच्चा हो तो भी गुणकारी
पक जाये तो और हो जाए खास
कहीं पीला तो कहीं हरा
कभी माथे पर सिंदूरी ताज
हर कोई तेरे स्वाद का दीवाना
कभी खाना कभी पीना
कभी छिलके का भी स्वाद
इतना खास फिर भी नाम हैं आम