28/07/2018
इलाहाबाद में यूपी की दो बहादुर लड़की जिनमे मित्र Neha Bhu और रमा ने अमितशाह का काफ़िला रोक कर काले झंडे दिखाकर भाजपा को औकात दिखा दी,लेकिन बाद में दोनों के साथ व इनके साथियो के साथ लाठी डंडे से मारपीट की गई, अभी तक नेहा और रमा और साथी थाने में है,मैं सलाम करता हूँ ऐसे साथियों को,
लेकिन हद तो जब हो गई जब इनके चर्चे सपा, बसपा कांग्रेस के किसी नेता की ज़बान तक पर नही सुनाई देते हैं और ना ही इन्हें कोई थाने छुड़ाने जाता है, अरे सपाइयों बसपाइयों कांग्रेसियों डूब मरो, मौका भी है दस्तूर भी है वक़्त भी सरकार पर हमला बोलने का, आपको मेहनत भी नही करनी पड़ रही है और ना ही लाठियां खानी पड़ रही है जाकर कमसे कम अपनी राजनीतिक रोटियां तो सेंक ही सकते हो या ये भी बस की नही है तुम्हारे?
बस बिना मेहनत करे सत्ता हासिल करना चाहते हो?
मुझे याद है 2014 की चुनावी तैयारियां,अगर किसी मुस्लिम दलित के साथ सपा सरकार के दौरान यूपी में ज़ुल्म या बलात्कार होता तो भाजपा तुरंत चुनावी रोटी सेंकने के लिए दलितों मुस्लिमों के समर्थन में सरकार को घेरने के लिए सड़के जाम कर देती थी,हालांकि भाजपा का मुस्लिम,और दलितों से कोई लेना देना नही है,डूब मरो राजनीति भी करनी नही आती आपको सिर्फ सत्ता पर बैठना आता है, अरे सरकार में आने के लिए टिप्स भी भाजपा से सीख लो।
वैसे भाजपा को इन दो युवतियों ने औकात दिखा दी है कि तुम काले मुँह करवाने लायक हो,
नेहा, रमा आपको व आपके साथियों को सलाम, नेहा रमा अभी इलाहाबाद के धूमनगंज थाने में है जिनके साथ काफ़ी मारपीट की गई है,आप तस्वीरे देखकर अंदाज़ा लगा सकते हो।