Kavyophile

Kavyophile Poetry in Hindi & Urdu
शब्दों में जज़्बात, शेरों में कहानियाँ...
� Read, Relate, Feel.

Can you guess this lyrical giant? ⬇️ Comment your favourite song written by him. ✨[Bollywood, Lyricist, Songwriter, Poet...
24/05/2026

Can you guess this lyrical giant? ⬇️ Comment your favourite song written by him. ✨

[Bollywood, Lyricist, Songwriter, Poet, Death Anniversary]

गज़ल ⬇️ खुल के रो लेने से दिल हलकान हो जाएगा क्यामुस्कुरा दूँगा तो सब आसान हो जाएगा क्यामैं अगर अपनी ख़ुशी से एक दिन भी ...
22/05/2026

गज़ल ⬇️

खुल के रो लेने से दिल हलकान हो जाएगा क्या
मुस्कुरा दूँगा तो सब आसान हो जाएगा क्या

मैं अगर अपनी ख़ुशी से एक दिन भी काट लूँ
आप लोगों का बहुत नुक़सान हो जाएगा क्या

वो मेरी दुनिया का हिस्सा थी मेरी दुनिया नहीं
एक शजर कटने से बन वीरान हो जाएगा क्या

दिन-ब-दिन रिश्तों की ज़ंजीरें जकड़ती जाएँगी
रफ़्ता-रफ़्ता घर मेरा ज़िंदान हो जाएगा क्या

🖋️ बालमोहन पांडेय 🖋️

[Rekhta, Balmohan Pandey, Ghazal, Poetry]

25/03/2026

POV: Kaun si बात है Tum Main ऐसी...? 🙄
[Urdu Poetry, Ghazal, Mohsin Naqvi]

17/03/2026

ज़ुबैर अली ताबिश ✨

[Zubair Ali Tabish, Urdu Poetry, Ghazal]

16/03/2026

Lehza-e-Vishnu Virat ❣️

[Vishnu Virat, Urdu Poetry, Ghazal]

14/03/2026

Office office...! ✨

[ Poetry, Nida Fazli, Bashir Badr, Jaun Elia ]

25/02/2026

गज़ल ⬇️

जब परिंदों ने पर निकाले हैं
मेरी आँखों ने दाने डाले हैं

वो मिरे दिल में ज़हर भर देगा
उस ने आँखों में साँप पाले हैं

हम को तन्हाइयों का डर न बता
हम ने कर्फ़्यू में दिन निकाले हैं

यूँ ही मंज़िल नहीं मिली बाबा
पाँव में देख कितने छाले हैं

'उम्र गुज़री है शहर में लेकिन
हम 'ख़लील' अब भी गाँव वाले हैं

- ख़लील धनतेजवी ✨

Though primarily a Gujarati poet, his ghazals carried a heavy Urdu influence and he was a beloved figure in Gujarati Mushairas. 💫

[Ghazal, Gujarati Shayar, Khalil Dhantejavi]

13/02/2026
11/02/2026

गज़ल ⬇️

ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं
और क्या जुर्म है पता ही नहीं

इतने हिस्सों में बट गया हूँ मैं
मेरे हिस्से में कुछ बचा ही नहीं

ज़िंदगी मौत तेरी मंज़िल है
दूसरा कोई रास्ता ही नहीं

सच घटे या बढ़े तो सच न रहे
झूट की कोई इंतिहा ही नहीं

ज़िंदगी अब बता कहाँ जाएँ
ज़हर बाज़ार में मिला ही नहीं

जिस के कारन फ़साद होते हैं
उस का कोई अता-पता ही नहीं

कैसे अवतार कैसे पैग़मबर
ऐसा लगता है अब ख़ुदा ही नहीं

चाहे सोने के फ़्रेम में जड़ दो
आईना झूट बोलता ही नहीं

अपनी रचनाओं में वो ज़िंदा है
'नूर' संसार से गया ही नहीं

- कृष्ण बिहारी नूर

[Krushn Bihari Noor, Ghazal, Kavyophile]

Address

Ahmedabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kavyophile posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category