14/02/2024
हमें यह बताते हुए बहुत हर्ष और गौरव महसूस हो रहा है के अजमेर की संस्था “सप्तक” और गुजराती महामंडल द्वारा हमें “शारदे सम्मान” (अनुजा) और “भगवान नटराज” (चेतना) सम्मान से सम्मानित किया गया। बसंत पंचमी का यह उत्सव हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा जिसमें हमारी कला को इतने प्रतिष्ठित सम्मानो से सुसज्जित किया गया और साथ ही संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा हमें अजमेर के एतिहासिक स्मारकों ( महाराजा पृथ्वीराज स्मारक और दहरसेन स्मारक) क़ी पूरी जानकारी के साथ दर्शन करवाए गए। हमें इन महावीरों की कुलदेवी के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरा आयोजन, सभी माननीय कार्यकर्ताओं के स्नेह और प्रेम से और भी ज़्यादा भावपूर्ण हो गया । हम श्री ललित कुमार जी और पूरे सप्तक परिवार को हृदय से धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हम कला साधकों को प्रोत्साहित किया और इतना सुंदर आयोजन साकार किया।
😊🙏🏻🌺
Chetna Khale Anuja Valunjkar