11/09/2023
"सुर-आनंद" संस्था द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव को आगरा के *स्पोर्ट्सबज* में 10/11/23 को सायं 5:00 से भक्तिमय रूप से मनाया गया।
पं.श्री विनोद शास्त्री जी ने कान्हा जी को झूले में विराजित कर पूजा अर्चना की।
साहित्य व संगीत प्रेमियों में से ई.सुरेन्द्र बंसल, श्री करतार सिंह, डा. सुजाता अग्रवाल, डा.अनिल वर्मा, डा.कविता शर्मा और डा.ममता ने मनमोहक प्रस्तुतिया की। निरंतर श्री कृष्ण कन्हाई की भक्ती के भजनों की रस धार में सभी श्रोता गण झूमते गाते रहे।
भजन गायन के बाद हिंडोले पर सवार कान्हा जी की झूलन सेवा, आरती - पूजा की गई, और सभी कृष्ण भक्तों को प्रसादी के लिए आमंत्रित किया गया। संचालन श्री मति श्रुति सिन्हा व कवि राकेश निर्मल ने किया।