stvias

Directions Website

stvias stvias

*अगर आज इंदिरा गांधी PM होतीं….. तो अमेरिका ये सब करने से पहले 100 बार सोचता**ये देश का दुर्भाग्य है कि PM नरेंद्र मोदी ...
18/02/2025

*अगर आज इंदिरा गांधी PM होतीं….. तो अमेरिका ये सब करने से पहले 100 बार सोचता*

*ये देश का दुर्भाग्य है कि PM नरेंद्र मोदी हैं। अगर आज PM इंदिरा गांधी होती तो अमेरिका और ट्रंप की औकात नहीं थी इस तरह की मनमानी करने की। अगर गलती से ट्रंप ऐसी मनमानी कर भी देते तो इंदिरा गांधी ऐसा मुंहतोड़ जवाब देती, जिससे अमेरिका की आने वाली पीढ़ियां भी भारत का नाम सुनकर थर-थर कांपती।*

👉आज जब हथकड़ियों और बेड़ियों में बंधे भारत के लोगों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान भारत की सीमा में घुस रहा है, ऐसे वक्त में इंदिरा गांधी जी बहुत याद आ रही हैं।

➡️बात 1971 की है, जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर चढ़ाई की। तब अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत को डराने के लिए हिंद महासागर में तोप-गोला और बारूदों से लैस अपना सातवां सैन्य बेड़ा भेज दिया। अमेरिका ने इंदिरा से कहा कि वापस पीछे हट जाओ। इंदिरा जी ने जवाब दिया, सातवां नहीं 70 वां बेड़ा भेज दो, अब पाकिस्तान के दो टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।

➡️इसके कुछ ही दिन बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए। नया देश बांग्लादेश बना। पूरी दुनिया में इंदिरा गांधी और भारत का नाम ऊंचा हो गया। अमेरिका और निक्सन की औकात नहीं हुई कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख ले।

➡️आज दुख होता है मोदी जैसा कायर और अदूरदर्शी प्रधानमंत्री देखकर। जिसके समय में अमेरिका भारत को अफगानिस्तान की तरह ट्रीट कर रहा है। जब मन कर रहा है तभी अपना सैन्य विमान भारत के भीतर घुसा दे रहा है। भारत के लोगों पर अत्याचार कर रहा है। लेकिन मोदी के भीतर इतनी हिम्मत नहीं कि वो अमेरिका की इस मनमानी का जवाब दे दें।

👉अमेरिका कह रहा है यहां से तेल खरीदो, मोदी वहां से खरीद रहे हैं। अमेरिका कह रहा है कि इस देश से व्यापार मत करो, मोदी उस देश से व्यापार बंद कर दे रहे हैं। अमेरिका भारत पर मनमाना ट्रेड टैरिफ अलग से लाद रहा है। मगर मोदी के भीतर अमेरिका को जवाब देने का जरा सा भी साहस नहीं है।

👉इंदिरा जी के समय में जिस अमेरिका की भारत की तरफ ताकने की हिम्मत नहीं थी, आज वही अमेरिका भारत और भारत के लोगों को घास-मूली समझ रहा है। वो अपने हिसाब से भारत का इस्तेमाल कर रहा है। क्योंकि उसे पता है कि आज का PM डरपोक और कायर है। उसे कैसे भी डराया जा सकता है।

*जो लोग चीन को लाल आंख दिखाने का कसम खाकर सत्ता में आए थे, आज उन्हें नेपाल और केन्या जैसे देश भी डरा दे रहे हैं। इतनी बदनामी भारत की कभी नहीं हुई थी। आज इंदिरा गांधी जहां भी होंगी, भारत की हालत देखकर उनका दिल रो रहा होगा.....पाखंडियों ने क्या हाल कर दिया उनके देश का।*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳

13/02/2025

पीड़ित प्रार्थी की आगरा पुलिस कमिश्नर साहब जी से न्याय की मांग
==========================================
दिनांक 11/02/2025 को मुल्ला की प्याऊ थाना मलपुरा में दबंग रामसेवक द्वारा बाहरी गुंडों को बुलाकर चाकू,लोहे की रोड व डंडों से प्रार्थी सलीम व उसके परिजनों के ऊपर जानलेवा हमला कर 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। थाना पुलिस ने घायलों में से बस तीन लोगों का ही मेडिकल कराया है अन्य घायलों का मेडिकल नहीं कराया। प्रार्थी द्वारा दिनांक 11/02/2025 को ही घटना की लिखित शिकायत थाने पर दी गई किंतु पुलिस ने प्रार्थी का मुकदमा नहीं लिखा।
विपक्षी रामसेवक व उसके गुंडों ने थाना मलपुरा पुलिस को अपने प्रभाव में लेकर प्रार्थी व उसके परिजनों के विरुद्ध ही मुकदमा लिखा दिया है जिससे प्रार्थी व उसका परिवार काफी दहशत में।

Address

Agra
Agra
282001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when stvias posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category