10/03/2026
लेखक गांव
"अंतरराष्ट्रीय लेखक दिवस" के पावन अवसर पर, माननीय Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank जी के संरक्षण में आयोजित भव्य एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम में आपका सादर आमंत्रण है।
युवा लेखकों एवं प्रवासी भारतीय लेखकों के मध्य वैचारिक सेतु निर्माण के उद्देश्य से आयोजित यह बौद्धिक संगोष्ठी साहित्य, संवाद और सृजन का एक अद्वितीय मंच प्रदान करेगी। इस अवसर पर आप नवोदित रचनाकारों एवं उनकी कृतियों से परिचित होंगे, साथ ही चीन, जर्मनी, कतर, कीनिया, रूस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, सिंगापुर, अमेरिका, स्पेन और श्रीलंका सहित अनेक देशों के प्रवासी लेखकों की प्रथम कृतियों की चुनौतियों, उनकी वैचारिक यात्रा तथा लेखक गांव के प्रति उनके विचारों, संभावनाओं एवं अपेक्षाओं पर सार्थक संवाद का साक्षी बनेंगे।
आइए, साथ मिलकर लेखक गांव के मूल उद्देश्य, वर्तमान गतिविधियों एवं भावी योजनाओं को जानें और साहित्यिक चेतना के इस वैश्विक उत्सव का हिस्सा बनें।