23/06/2025
बनारस यूथ थियेटर एवं रंग प्रयोग नाट्य संस्थानम् के संयुक्त तत्वावधान तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के सहयोग से दिनांक 16 जनवरी 2025 से आयोजित “50 दिवसीय प्रस्तुतिपरक अभिनय कार्यशाला” के अंतर्गत 23 मार्च 2025 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के मुख्य सभागार में महाकवि भास रचित रुपक “कर्णभारम्” की नाट्य प्रस्तुति आयोजित की गई।