kaurwrites8562

  • Home
  • kaurwrites8562

kaurwrites8562 Written by Pain, Understood by Hearts. ✨

याद रखने की वजह ख़ुद ही बिखर जाएगी,हम आपको जल्द ही भूल जाएँगे।kaurwrites8562
16/07/2026

याद रखने की वजह ख़ुद ही बिखर जाएगी,
हम आपको जल्द ही भूल जाएँगे।
kaurwrites8562

अपने हिस्से में तमाम बहार लिखे,मेरे किरदार पे इल्ज़ाम हज़ार लिखे।हर गलती, हर गुनाह मेरे नाम कर दिया,अपना दामन बचाकर मुझे...
14/07/2026

अपने हिस्से में तमाम बहार लिखे,
मेरे किरदार पे इल्ज़ाम हज़ार लिखे।

हर गलती, हर गुनाह मेरे नाम कर दिया,
अपना दामन बचाकर मुझे बदनाम कर दिया।

मेरे आँसुओं को दिखावा और मुझे गुनहगार कह दिया,
अपने वादों से मुकर के ख़ुद को वफ़ादार कह दिया।

तुमने मुझसे मोहब्बत नहीं, मुक़दमा किया था,
मेरी हर सफ़ाई ठुकराकर अपना फ़ैसला किया था।

फ़ैसले पहले लिखे, फिर इल्ज़ाम गिनाए मुझे,
ऐ हमनशीं, तूने कैसा तमाशा किया था।

सुनवाई का हक़ भी मुझसे छीन लिया तुमने,
बस अपने वहम सुनाए, और फ़ैसला किया था।

kaurwrites8562

12/07/2026

तेरी ज़ात की हक़ीक़त इस क़दर समझ ली हमने,
अब तेरे बदलने का भी हम पर असर नहीं रहा।

जो कभी आँखों में ठहरा था समंदर बन के यूँ,
अब वही इक क़तरा भी हमसफ़र नहीं रहा।

तेरा ज़िक्र हो तो पहले साँस रुक जाती थी,
अब तेरे नाम में ऐसा असर नहीं रहा।

वक़्त ने ख़ामोश रहकर ये हुनर बख़्शा मुझे,
जितना टूटना था टूट चुका, अब टूटने का डर नहीं रहा।

तू मिले, न मिले—अब ये भी ज़रूरी तो नहीं,
दिल में तेरे वास्ते कुछ भी मगर नहीं रहा।

न शिकवा, न शिकायत, अब कोई इल्ज़ाम भी नहीं,
तू मेरे किस्से में शामिल इस क़दर नहीं रहा।

बड़ी फ़ुर्सत से भुलाया है तुझे ऐ हमनशीं,
अब दिल से तुझ तक कोई रहगुज़र नहीं रहा।
kaurwrites8562

Chaand chhupa to raat khatam,Ishq hote hi zaat khatam!Tumse ishq roz badhta jata hai,Ye na sochna ke jazbaat khatam!Har ...
11/07/2026

Chaand chhupa to raat khatam,
Ishq hote hi zaat khatam!

Tumse ishq roz badhta jata hai,
Ye na sochna ke jazbaat khatam!

Har koshish krungi tumhe paane ki,
Kabhi na hoga ye sath khatam!

Hamara rishta tum jano,
Main tumhari hoon bas baat khatam!

kaurwrites8562 Saltanat Jamal Fatima

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when kaurwrites8562 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your establishment to be the top-listed arts & entertainment?

Share