Sarv Priy Darshi - Darshan Art".make up artist

Sarv Priy Darshi - Darshan Art".make up artist Make-up artist

मैं दर्शन (सर्व प्रियदर्शी), मेकअप आर्टिस्ट। आप सभी मित्रों को राधे-राधे 💖💐🙏मेरे यू ट्यूब परिवार और फेसबुक परिवार के सभी...
10/01/2026

मैं दर्शन (सर्व प्रियदर्शी), मेकअप आर्टिस्ट।
आप सभी मित्रों को राधे-राधे 💖💐🙏
मेरे यू ट्यूब परिवार और फेसबुक परिवार के सभी सदस्यों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ क्योकि मैं आज अपनी ३ तीसरी शोर्ट फ़िल्म आपके साथ साझा कर रहा हूँ 🙏
आप सभी के अपार सहयोग और स्नेह से, मैंने अपने प्रोडक्शन 'सर्व प्रियदर्शी फिल्म्स' के बैनर तले और अपने निर्देशन में एक शॉर्ट फिल्म "मुंडू / The Boy" का निर्माण किया है। जो ख़्वाब संजोए बीते १९ वर्षों से फ़िल्म और टेलीविज़न में काम करता आ रहा हूँ वो ख़्वाब अब पूरा होता नज़र आ रहा है ।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इस फिल्म को कई बड़े-बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराहा और पसंद किया गया है।
🎬 ट्रेलर: 24 सितंबर को रिलीज़ हो चुका है।
📽️ पूरी फिल्म: आज १ अक्टूबर को हमारे यूट्यूब चैनल 'Sarv Priyadarshi' पर रिलीज़ हो चुकी है
आप सभी प्रियजनों से विनम्र अनुरोध है कि अपना थोड़ा सहयोग और प्यार दें, इस फ़िल्म को पूरा देखे कमेंट करें अच्छा या बुरा आप सभी अपने अनुभव से सुझाव भी दें । चैनल को सब्सक्राइब करें और इस फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने (शेयर करने) में हमारी मदद करें। फेसबुक और इंस्टाग्राम पे लिंक कॉपी कर पोस्ट करें 💐🙏
आपके सपोर्ट का अभिलाषी,
दर्शन सर्व प्रियदर्शी
(सर्व प्रियदर्शी फिल्म्स)🙏💖💐

"Mundu | The Boy."LoglineDesperate for a moment of rest from rel...

09/28/2026

दोस्त | A Friend | Forest, people living in the , trees and plants of the forest and some small and big faunas living on those trees and plants. Every...

सीता स्वयंवर (राम कथा ) 🙏💐 मित्रों पूर्णिया की पावन धरा पर पहली बार इस तरह के कॉस्ट्यूम ड्रामा का आयोजन किया गया है, जिस...
06/25/2026

सीता स्वयंवर (राम कथा ) 🙏💐 मित्रों पूर्णिया की पावन धरा पर पहली बार इस तरह के कॉस्ट्यूम ड्रामा का आयोजन किया गया है, जिसका लाइव प्रसारण २८ जून शाम ५ बजे कला भवन में किया जा रहा है ये बिल्कुल निःशुल्क प्रवेश है अतः आप सभी पूर्णिया वाशी , कला प्रेमी से मेरा नम्र अनुरोध है कि आप यहाँ परिवार के साथ आवश्य आए 💐🙏।
कोशी आलोक प्रॉडक्शन द्वारा निर्मित और सुनील सुमन और सुमित निहाल जी के निर्देशन में तैयार इस नाटक सीता स्वेम्वर को आपकी अच्छे बुरे टिपण्णी ही इस नाटक के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन करेगी 💐🙏
ये नाटक पूर्णिया के प्रसिद्ध कला प्रेमी सुनील सुमन जी की कल्पना और सुमित निहाल जी द्वारा लिखित पटकथा और संवाद पर आधारित है । कोशी आलोक के बैनर तले तैयार किया गया है ।
इस नाटक के सफल मंचन तक आने का सफ़र विभिन्न बाधाओं से लगातार घिरा रहा । ख़ैर बात करते हैं पात्र परिचय की इस नाटक में अमित कुँवर (राजा जनक ), चाँदनी शुक्ला (सीता), सोनाली दी (सुनैना ), अजीत सिंह बप्पा (राम), राज जी , पप्पू जी (विश्वामित्र ), बादल झा (परशुराम ), अभिनव जी (रावण )
अनमोल जी और उनकी टीम और साथ ही कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने ऑन स्टेज अपनी भूमिका में अभिनय करते दिखेंगे ।
मित्रों आपको बता दूँ कि जिस तरह इस नाटक की तैयारी में कोशी आलोक प्रोडक्शन ने उदार हृदय से इस नाटक में रूप सज्जा और स्टेज सज्जा पर खर्च किए हैं वो पूर्णिया के इतिहास में पहली बार आपको देखने को मिलेगा ।
मित्रो 🙏, मैं सर्व प्रिय दर्शी ख़ुद को गौरान्वित महशूष करता हूँ की मैं ऐसे समय में पूर्णिया में रहा जिस वक्त वहाँ मेरी ज़रूरत थी । और मैंने अपने मुंबई के अनुभव का भरपूर सहयोग और हरेक शेत्र में अपनी उपस्थिति देने का प्रयास किया । इस कार्य को मैंने अकेले पूरा नहीं किया इनका सहयोग अग्रणीय है , स्टेज प्रॉप्स मेकिंग सागर जी, सिलाई में सहयोग टेलर मास्टर रहबर भाई , मुंबई में कार्यरत ड्रेसमैन रंजन कुमार और मुंबई में कार्यरत मेकअप आर्टिस्ट आशीष कुमार ने दिया है ।
नाटक के सभी कपड़े बीते १० दिनों से लगातार सिले जा रहें हैं, आभूषण और प्रॉप्स पे विशेष ध्यान दिया गया है । हरेक पात्र जीवंत दिखे इसके लिया मुंबई के प्रसिद्ध विग मेकर शंकर विग मेकर का विशेष सहयोग लिया गया है और सभी गेटअप मुंबई से मंगवाया गया है ।
रंगकर्म के शेत्र में रंगकर्मियों का उद्देश्य केवल रंगमंच करना होता है इसके लिए बैनर और मंच कोयी भी हो , बस सफल प्रस्तुति ही महत्वपूर्ण होता है । खुशी इस बात की है कि इस नाटक के सभी कलाकार अलग-अलग मंच जरूर है किंतु उद्देश्य सबका एक है सफल प्रस्तुति देना और इस नाटक को दिल्ली तक प्रस्तुति के लायक़ बनाना और इसके लिए कई वरिष्ठ कलाकारों का भी विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपने साथी नए कलाकारों के साथ जीतोड़ मेहनत से इस नाटक को तैयार करने में निर्देशक सुनील सुमन जी और सुमित निहाल जी को भरपूर सहयोग दिए । परिणाम स्वरूप एक साथ मिलकर इस नाटक को अपने निर्धारित समय सीमा पर तैयार कर इसकी प्रस्तुति दे रहे हैं । इस टीम की निरंतरता अद्भुत है ये आगामी ३ प्रस्तुति निर्धारित कर चुके है 💐💖🙏
दर्शकों जनक नंदनी सीता स्वेम्वर के कई सीन और इसके गीत बिहार के आंचलिकता और उसकी खूबसूरत पहचान से जुड़ी है ।
आशा करता हूँ आप आवश्य आयेंगे 💐🙏
हम आपकी उम्मीदों पे खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे 💐🙏

02/27/2026
🎉 I earned the emerging talent badge this week, recognising me for creating engaging content that sparks an interest amo...
02/24/2026

🎉 I earned the emerging talent badge this week, recognising me for creating engaging content that sparks an interest among my fans!

https://www.facebook.com/share/p/1KZ11ERusk/
02/24/2026

https://www.facebook.com/share/p/1KZ11ERusk/

Mundu sets off towards ZEEL.
Yes, Mundu the Boy has now set out to participate in the , heading towards the short film contest on ZEE5.

This day feels strange for him — there is happiness… and there is deep sorrow too.

Happiness because his hard work is now moving toward a new milestone. And sorrow because his beloved Tutul da — Sudipto Bhattacharya, who composed the background music for Mundu the Boy, is no longer with us. He has now found a place at the feet of Lord Ram.

May God grant peace to his soul. 🙏

Dada, if only you had stayed a little longer, you would have seen the flight of Mundu the Boy with your own eyes. But as it is said —
“Only that happens which is written by Lord Ram.”

Your music will always live on in this film, and your memories… in our hearts.

We seek your prayers and blessings for Mundu’s victory. 🙏

https://www.facebook.com/share/p/1AjAiTJUA9/
02/24/2026

https://www.facebook.com/share/p/1AjAiTJUA9/

मुंडू चला ZEEL की ओर।
जी हाँ, मुंडू द बॉय अब में भाग लेने के लिए निकल पड़ा है, ZEE5 के शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट की ओर।

ये दिन उसके लिए अजीब-सा है — खुशी भी है… और गहरा दुख भी।

खुशी इसलिए कि उसकी मेहनत अब एक नए मुकाम की तरफ बढ़ रही है।
और दुख इसलिए कि उसके अपने टुटुल दा — सुदीप्तो भट्टाचार्य, जिन्होंने मुंडू द बॉय का बैकग्राउंड म्यूज़िक रचा, आज हमारे बीच नहीं रहे। वे अब राम जी के चरणों में विराजमान हैं।

प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 🙏

दादा, काश आप कुछ दिन और ठहर जाते, तो मुंडू द बॉय की उड़ान अपनी आँखों से देख पाते। पर जैसा कहा गया है — “होता वही है जो राम रचि राखा।”

आपका संगीत इस फिल्म में हमेशा जीवित रहेगा। और आपकी यादें… हमारे दिलों में।

मुंडू की जीत के लिए आप सब से प्रार्थना और आशीर्वाद की कामना है। 🙏

https://www.facebook.com/share/p/18DU1X3HFJ/?mibextid=wwXIfr
02/22/2026

https://www.facebook.com/share/p/18DU1X3HFJ/?mibextid=wwXIfr

Big Achievement: 'Mundu - The Boy' Shines at the Jaipur International Film Festival (JIFF)! 🎬✨

We are immensely happy and proud to share that out of nearly 5,000 entries at the Jaipur International Film Festival, our film 'Mundu - The Boy' has secured a place among the top 350 selected films.

Adding to the glory, the film has also received nominations for awards across multiple short film categories. This success is a testament to the hard work of the entire team and the constant love from all of you.

🙌 Huge congratulations to the entire team!
🙏 A heartfelt thank you to all our friends for keeping us in your prayers and well-wishes.

A Small Request:
Your love and support are our greatest strengths. To take this film’s journey even further:
1️⃣ Please Like the 'Mundu - The Boy' page: www.facebook.com/MUNDU.theboy
2️⃣ Share this post and invite your friends to like the page as well.

Remember, every 'Like' carries great weight in festival selections and the overall success of our film. Keep showering your love! ❤️

02/22/2026

बड़ी कामयाबी: 'मुंडू-द ब्वॉय' ने जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) में लहराया परचम!
हमें यह बताते हुए बेहद खुशी और गर्व हो रहा है कि जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आई लगभग 5,000 एंट्रीज में से चुनिंदा 350 फिल्मों में हमारी फिल्म 'मुंडू-द ब्वॉय' ने अपनी जगह बनाई। इतना ही नहीं, फिल्म को शॉर्ट फिल्म की विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन भी मिला। यह पूरी टीम की मेहनत और आप सभी के प्यार का नतीजा है।
पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई! आप सभी दोस्तों का तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने अपनी दुआओं में हमें याद रखा।
एक छोटा सा अनुरोध: आपका प्यार और सहयोग ही हमारी असली ताकत है। फिल्म के सफर को और आगे ले जाने के लिए: मुंडू-द ब्वॉय के फेसबुक पेज को लाइक करें। लिंक ये रहा MUNDU the boy
साथ ही इस पोस्ट को शेयर करें और अपने मित्रों से भी पेज लाइक करने का आग्रह करें। याद रहे, आपकी एक 'लाइक' फेस्टिवल सिलेक्शन और हमारी फिल्म की सफलता में बहुत बड़ा मायने रखती है। अपना प्यार इसी तरह बनाए रखें!

Address

New York, NY

Telephone

+19172737455

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarv Priy Darshi - Darshan Art".make up artist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Sarv Priy Darshi - Darshan Art".make up artist:

Shortcuts

Share

Category