30/07/2026
जयपुर के मानसरोवर में सनसनीखेज वारदात!
राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी की और मामले में शामिल 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी पहले से ही वांटेड है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और मामले की जांच में जुटी है।