02/08/2026
कुछ दिन पहले मै इंस्टाग्राम पर सौराष्ट्र की चिप्स वेफर नमकीन कंपनी गोपाल नमकीन के मालिक विपिन भाई हदवानी का एक पॉडकास्ट सुन रहा था
उन्होंने बताया कि जब उसकी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी सारा प्रोडक्शन बंद हुआ था तब तुरंत बालाजी वेफर के मालिक और उनके सबसे बड़े कम्पटीटर चंदू भाई विरानी ने उन्हें फोन किया और कहा कि विपिन भाई जब तक आपकी फैक्ट्री में काम का शुरू नहीं होता तब तक आप मेरे यहां से माल लेकर पैकिंग करवा कर अपना आर्डर पूरा करिए ताकि आप के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर आपके ही पास रहे
अब आप सोचिए कि दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतियोगी हैं यानी कम्पटीटर है दोनों बाजार पर कब्जा करने के लिए मार्केट में है लेकिन जब गोपाल नमकीन की फैक्ट्री में आग लगी तब उनके सबसे बड़े कम्पटीटर ने किस तरह से अपने कम्पटीटर को संभाला
यह बिजनेस का व्यापार का सही नीति होता है और यही कारण है कि गुजरात बिजनेस और व्यापार में इतना आगे है !👍💐