04/09/2026
🚩 नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के विकास को मिली नई गति! 🚩
नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज जी एवं
भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी जी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा जी के अथक प्रयासों एवं जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व के परिणामस्वरूप नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य हेतु ₹200 लाख (₹2 करोड़) की धनराशि स्वीकृत हुई है। 🙏
इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की समस्त सम्मानित जनता की ओर से माननीय श्री पंकज चौधरी जी एवं माननीय श्री ए.के. शर्मा जी का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद, आभार एवं अभिनंदन। 💐
विकास की गति निरंतर जारी रहे, जनहित सर्वोपरि रहे — यही हमारा संकल्प है।