घेवर बिश्नोई द लाईफ सेवर

  • Home
  • India
  • Sanchor
  • घेवर बिश्नोई द लाईफ सेवर

घेवर बिश्नोई द लाईफ सेवर The life is a struggle and The struggle is an art of the life.

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित बुधाराम सियाक ने किया 95वी बार रक्तदान।द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम और श्री मान...
14/06/2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित
बुधाराम सियाक ने किया 95वी बार रक्तदान।
द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम और श्री मानव सेवा समिति साचोर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम के जिला संयोजक घेवर चंद बिश्नोई पीटीआई व श्री मानव सेवा समिति साचोर के रमेश मालू ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर जरूरत मंद के लिए रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बुधाराम सियाक खासरवी ने 95वी बार एवं श्रीमती सोनल चांडक ने 31वी बार रक्तदान कर मानवता की उत्कृष्ट मिसाल पेश की हैं,वही श्री मानव सेवा समिति के रमेश मालू ने 58वी बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को द लाईफ सेवर फाउण्डेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी लाल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बाबूलाल बिश्नोई, द लाईफ सेवर फाउण्डेशन जिला संयोजक घेवर चंद बिश्नोई पीटीआई, रमेश मालू,जबराराम गर्ग देवड़ा, चेतन कुमार, श्रीमती सोनल चांडक, ओम जी बेनीवाल, जयंतीलाल, मंगलाराम सहित कई रक्तदाता उपस्थित रहे।

14/06/2026
द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम की जरूरत मंद के लिए रक्तदान की मुहिम को संबल प्रदान करने के लिए प्रिंट मीडिया के सभी मित्रों क...
06/06/2026

द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम की जरूरत मंद के लिए रक्तदान की मुहिम को संबल प्रदान करने के लिए प्रिंट मीडिया के सभी मित्रों का हार्दिक आभार और धन्यवाद। आपके अखबारों की इन खबरों से आम जन मानस में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचता है और लोगों की आंतरिक इच्छाओं को प्रेरणा मिलती हैं जिससे वे रक्तदान के लिए तत्पर हो जाते है। दैनिक भास्कर के सवाई जी सोनी,, दैनिक मरुलहर के अमृतलाल जी, दैनिक नवज्योति के घमाराम जी बांगड़वा, सच मीडिया के घनश्याम जी तुषावड़ा, दैनिक Subcity के संदीप जी गोदारा, राजस्थान पत्रिका के विंजाराम डूडी जी और टिकमाराम जी माली आप सभी संवाददाताओं का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार।
ऐसा ही स्नेह, सहयोग और विश्वास हमेशा बना रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर डडूसन में विशाल रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त संग्रहितडडूसन, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर डडूसन में विशाल रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त संग्रहित

डडूसन, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम डडूसन स्थित रिद्धि सिद्धि ई-मित्र एवं निशुल्क जन सेवा केंद्र तथा द लाईफ सेवर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 65 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर संयोजक भंवरलाल गोदारा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष ग्राम डडूसन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र बिश्नोई ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान और पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, बिछावाड़ी शाखा के प्रबंधक शेराराम कच्छवाहा ने द लाईफ सेवर फाउण्डेशन एवं रिद्धि सिद्धि ई-मित्र द्वारा संचालित रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया साथ ही शाखा प्रबंधक जी ने रक्तदान किया। वहीं द लाईफ सेवर फाउण्डेशन के जिला संयोजक घेवरचंद बिश्नोई (पीटीआई) ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय ऐसे शिविर ब्लड बैंक में रक्त का पर्याप्त भंडार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को द लाईफ सेवर फाउण्डेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ठाकुर नारायण सिंह, पूनमाराम जानी, डेलीगेट राजूराम बांगड़वा, पांचाराम सुथार, कमाराम कोली, खेतसिंह, पीराराम चौधरी, जगदीश सियाक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला रक्तदाताओं में तुलसी देवी, भगवती, सुमन, पालू देवी, कोयली देवी एवं सुन्दर ने रक्तदान कर महिला सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं पुरुष रक्तदाताओं में अर्जुन सिंह, प्रवीण, दिनेश पंवार, भजन पंवार,भजन बांगड़वा, घमाराम सियाक, राजूराम मेघवाल, अर्जुन मेघवाल, ईश्वर सिंह, नारायण सिंह, गगन सिंह, सुरेश खत्री, जगदीश राव, जितेश सोनी, कालूराम सियाक, सुरेश टाइगर, सोहनलाल जानी, सोहन गोदारा, भजन गोदारा, भगवाना राम गोदारा, रुगनाथ सियाक, हनुमान भादू, श्रवण पंवार, मोहनलाल सांगड़वा, चूनाराम गोदारा चितरडी, हरखाराम चौधरी,दिनेश सियाक, हकमाराम चौधरी, मनोज गोदारा (अध्यापक), सुरेश भादू, प्रवीण भादू, मोटा राम जानी,ओमप्रकाश सियाक एवं प्रवीण पंवार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर के दौरान भजनलाल पंवार अनीक्षा मिनरल वाटर (वार्ड पंच) ने रक्तदाताओं के लिए मीठे पानी तथा मांगीलाल पंवार बालाजी कैट्स ने फलों की व्यवस्था की। वहीं दिनेश पंवार बालाजी टेंट ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में समारोह में उपस्थित लोगों को टी-शर्ट भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।

भंवरलाल गोदारा द लाईफ सेवर फाउण्डेशन सांचौर ब्लॉक के संयोजक मनोनीत द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम जिला जालौर के संयोजक घेवर च...
05/06/2026

भंवरलाल गोदारा द लाईफ सेवर फाउण्डेशन सांचौर ब्लॉक के संयोजक मनोनीत
द लाईफ सेवर फाउण्डेशन टीम जिला जालौर के संयोजक घेवर चंद बिश्नोई पीटीआई ने बताया कि रक्तदान के प्रति उत्कृष्ट कार्य एवं श्रेष्ठ सोच के फलस्वरूप युवा उद्यमी एवं समाज सेवी भंवरलाल गोदारा को सांचौर ब्लॉक संयोजक मनोनीत किया गया हैं। भंवरलाल गोदारा पिछले कई सालों से रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ साथ आपातकाल में निजी वाहन से जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते है एवं इन्होंने स्वयं 10 बार रक्तदान किया हैं। इनकी सेवा भावनाके जज्बे से अधिकतम जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा।

Address

Sanchor
343041

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when घेवर बिश्नोई द लाईफ सेवर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category