IPTA Saharanpur

IPTA Saharanpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IPTA Saharanpur, Theatrical Play, saharanpur, Saharanpur.

सहारनपुर की शान कवलजीत सर को सहारनपुर IPTA टीम की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐🎂🙏❤️
23/09/2024

सहारनपुर की शान कवलजीत सर को सहारनपुर IPTA टीम की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐🎂🙏❤️

Friends IPTA saharanpur Alumni Manju Brijnandan Sharma ji going to play hilarious comedy Buddhe ne Mari century in Mumba...
25/08/2024

Friends IPTA saharanpur Alumni Manju Brijnandan Sharma ji going to play hilarious comedy Buddhe ne Mari century in Mumbai. Best of luck from IPTA saharanpur 👍

29/07/2024
"दिलवाले दुल्हनिया दे जाएंगे "हंसी और रंगमंच की एक शानदार शाम।कल रात शहर के रंगमंचीय पटल पर कुछ नए सितारों का शानदार आग़...
29/07/2024

"दिलवाले दुल्हनिया दे जाएंगे "
हंसी और रंगमंच की एक शानदार शाम।
कल रात शहर के रंगमंचीय पटल पर कुछ नए सितारों का शानदार आग़ाज़ हुआ जब दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में दिलवाले दुल्हनिया दे जाएंगे का मंचन हुआ। यह हास्य नाटक प्रतिभाशाली लेखक अनुरोध शर्मा ने लिखा तथा सतनाम सिंह (सचिव, इप्टा, सहारनपुर) द्वारा निर्देशित किया गया। नाटक ने दर्शकों को हास्य के समंदर में डुबो दिया तथा पूरा सभागार दर्शकों के ठहाकों से गूंजने लगा। इस प्रस्तुति में हर कलाकार अपनी कला का चरमोत्कर्ष प्रदर्शित कर रहा था। न सिर्फ मंच बल्कि मंच परे भी इप्टा सहारनपुर की पूरी टीम का कुशल प्रबंधन साफ़ झलक रहा था। नाटक में राज सिमरन एक विवाहित जोड़ा है जिनकी छोटी-छोटी बातों पर नोक झोक होती रहती है, इस पर बात इतनी बढ़ जाती है की नौबत तलाक तक पहुंच जाती है और दोनों तय करते हैं कि जब विवाह समाज के सामने हुआ था तो फिर तलाक भी समाज के सामने ही होगा और फिर शुरू होता है विवाह विच्छेद समारोह जिसमें दोनों के माता-पिता,वकील, पंडित जी, मैरिज हॉल का मालिक तथा भागमती जो की किन्नर है शामिल होते हैं ।नाटक बहुत कसा हुआ था । इसमें समाज की शिक्षा व्यवस्था दहेज प्रथा आदि पर बहुत अच्छे तरीके से व्यंग्य किया गया निर्देशक सतनाम सिंह ने अपने सभी कलाकारों को खुलकर अभिनय करने का मौका दिया और कलाकारों ने भी दर्शकों को कहीं भी निराश नहीं होने दिया।
बात अभिनय की करें तो यश गुलाटी ने राज की भूमिका को जीवंत कर दिया उनकी ऊर्जा कमल की थी चारु कोहली ने सिमरन के किरदार को इस तरह जिया के दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए गीतांजलि और असद ने सिमरन के माता-पिता और माजिद खन्ना ने राज के पिता के रूप में अपने पात्रों के साथ पूर्ण न्याय किया। वकील भगत राम के रोल में आदित्य, पंडित जी के रोल में सचिन तथा इवेंट आयोजक के रोल में अतुल गोयल ने अपने-अपने दृश्य में हंसी का जबरदस्त तड़का लगाया। सीज़ेंड एक्टर संदीप शर्मा तथा गीता चौहान सिंह ने अपने छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण फूफा जी और बुआ जी के चरित्रों में अपने अभिनय से जान फूंक दी । बाबूराव बने खालिद कुरैशी पुत्तन बने जतिन तथा टीटू बने अंश ने अपनी अपनी भूमिकाओं के साथ पूर्ण न्याय किया। चाहे दर्शक हों या सह अभिनेता सभी ने इस बात पर अपनी रज़ामंदी दी के,नाटक में अगर कमाल किया तो वह किन्नर भागमती का चरित्र निभाने वाले नितिन ने। उनके स्टेज पर एंट्री के साथ ही नाटक अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया जब तक भागमती का किरदार स्टेज पर रहा पूरा हॉल तालियों और कहकहों से गूंजता रहा और जब भागमती ने समाज की कुरीतियों पर कटाक्ष किया तो पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया, दर्शकों ने तहे दिल से उसके द्वारा किए गए व्यंग्य को स्वीकार किया तथा तालियां बजाकर अपना पूर्ण समर्थन दिया।
जब मंच पर अभिनेता अपना जादू बिखेर रहे थे वहीं पर्दे के पीछे अलग ही दुनिया सजी थी अतुल गोयल का स्टेज क्राफ्ट कमाल का था ,असद अली खान ने नाटक की आवश्यकता के अनुसार संगीत तैयार किया प्रकाश संयोजन स्वयं निर्देशक सतनाम सिंह ने किया वस्त्र सज्जा का जिम्मा निभाया निर्मल लूथरा ने तथा रूप सज्जा का कार्य किया मंतशा , साहिबा तथा अफ़शा ने और रामकिशन भारती जी ने पूरे बैक स्टेज के कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
दिलवाले दुल्हनिया दे जाएंगे की सफलता के लिए अगर कोई एक नाम लिया जाए तो वह है इसके निर्देशक सतनाम सिंह उन्होंने केवल एक नाटक ही निर्देशित नहीं किया बल्कि अपनी कुशलता और दृढ़ संकल्प से इसे एक यादगार अनुभव में बदल दिया उनका विश्वास है कि रंगमंच केवल अभिनय नहीं बल्कि एक संपूर्ण अनुभव है जिसे दशकों के दिल में उतरना चाहिए। हर संवाद हर दृश्य और हर चरित्र में उनकी रचनात्मकता की छाप थी। सतनाम सिंह न केवल एक कुशल निर्देशक हैं अपितु प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी हैं उनकी मेहनत ,दृष्टि और कला के प्रति समर्पण ने इस नाटक को अविस्मरणीय प्रस्तुति में बदल दिया।
अंत में इप्टा सहारनपुर के अध्यक्ष श्री निमिष भटनागर ने सभी अतिथियों तथा दर्शकों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में और शानदार प्रस्तुतियों के आयोजन का वादा भी किया।

आप सभी से गुजारिश है नाटक देखने आने की। 🙏🙏🙏🙏सतनाम सिंहसचिवइप्टा सहारनपुर
26/07/2024

आप सभी से गुजारिश है नाटक देखने आने की।
🙏🙏🙏🙏
सतनाम सिंह
सचिव
इप्टा सहारनपुर

श्री संदीप शर्मा जी (अभिनय मित्र सहारनपुर) इप्टा सहारनपुर की रंगमंच कार्यशाला में आए और सभी प्रतिभागियों से बातचीत कर उन...
01/07/2024

श्री संदीप शर्मा जी (अभिनय मित्र सहारनपुर) इप्टा सहारनपुर की रंगमंच कार्यशाला में आए और सभी प्रतिभागियों से बातचीत कर उनसे अपने अनुभवों को साझा किया तथा उनसे अभिनय की बारीकियों पर भी चर्चा की। सहारनपुर इप्टा आपका धन्यवाद करती है।

आज IPTA सहारनपुर की alumni  मंजू बृजनंदन शर्मा जी सहारनपुर IPTA की  वर्कशॉप में आई और सभी नए साथियों से मुलाकात की, उन्ह...
19/06/2024

आज IPTA सहारनपुर की alumni मंजू बृजनंदन शर्मा जी सहारनपुर IPTA की वर्कशॉप में आई और सभी नए साथियों से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि कैसे सहारनपुर IPTA से बनी उनकी मजबूत नीव ने उनके आगे के सफर कैसे उनही चुनौतियों से लड़ने की हिम्मत दी । उन्होंने सहारनपुर IPTA से शुरू हुए इस सफर के आगाज और आज तक की उपलब्धियों के बीच के सफर पर बात की, उन्होंने IPTA मुंबई से दिए गए अवार्ड को IPTA सहारनपुर के साथ शेयर भी किया। बहोत खुशी की बात है कि TV और दूसरे electronic media के साथ साथ मंजू जी IPTA मुंबई के साथ रंगमंच भी कर रही है । IPTA सहारनपुर उनका तहे दिल से धन्यवाद करती है। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

An interview of Alumni of IPTA saharanpur and kapil sharma show fame Manju Brinjnanadan Sharma.
17/06/2024

An interview of Alumni of IPTA saharanpur and kapil sharma show fame Manju Brinjnanadan Sharma.

Today Mr Ravinder Tejan ji taken a session of workshop students and share his exxperience. IPTA saharanpur is thankful t...
16/06/2024

Today Mr Ravinder Tejan ji taken a session of workshop students and share his exxperience. IPTA saharanpur is thankful to him.

IPTA saharanpur Theatre workshop is going on with its full zeal. You all are welcome, come and join. Today Mr Shahid Kab...
13/06/2024

IPTA saharanpur Theatre workshop is going on with its full zeal. You all are welcome, come and join. Today Mr Shahid Kabeer Actor Director and veteran of IPTA sre has given classes. Thanks for sparing time for this tempt.

*गीतों,नगमों, नाटक और फिल्मों के प्रदर्शन के साथ आईपीटीए (Ipta) का स्थापना दिवस जोशो खरोश से मनाया गया* ।  *फैज़, नागार्...
25/05/2024

*गीतों,नगमों, नाटक और फिल्मों के प्रदर्शन के साथ आईपीटीए (Ipta) का स्थापना दिवस जोशो खरोश से मनाया गया* ।

*फैज़, नागार्जुन , कैफ़ी आज़मी के नगमों पर झूम उठे श्रोता,तालियों से दिया साथ*

*मैक्सिम गोरकी की कहानी पर हुआ मनोरंजक नाटक*

*आईपीटीए के इतिहास और अभियानों पर आधारित डाक्यूमेंट्री का हुआ प्रदर्शन*
___

आज लखनऊ में 25 मई को आईपीटीए का स्थापना दिवस मनाया गया , गौरतलब है आजादी के आंदोलन के दौर में देश भर के कलाकारों ,गायकों ,फिल्मकारों आदि ने मिलकर पीपुल्स थिएटर के कॉन्सेप्ट पर आईपीटीए की स्थापना की थी जिसने देश भर में आजादी और बराबरी की अलख जगा दी थी । आईपीटीए के स्थापना सम्मेलन में लखनऊ के लेखक सज्जाद ज़हीर, डाक्टर रशीद जहां जैसे लोग भी उसमे शामिल थे और मशहूर फिल्मकार ख्वाजा अहमद अब्बास उसके कोषाध्यक्ष चुने गए थे । बाद में शायर कैफ़ी आज़मी , ए के हंगल जैसे लोग आईपीटीए के सरपरस्त बने ।
आज आईपीटीए कार्यालय में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ गायक कमला कांत ,तबला वादक राकेश और जन गायक महिंदर पाल सिंह ने कई खूबसूरत गीत गाए जिनमे *हम मेहनत कश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा मांगेंगे* *शोपेन का नगमा बजता है* और कैफ़ी की नज़्म *आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है,आज की रात न फुटपाथ पर नींद आयेगी, मैं उठूं तुम उठो, तुम भी उठो हम सब उठें, कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जायेगी* शानदार रचनाएं सुनाई।

इसके पश्चात ऋषि श्रीवास्तव द्वारा निर्मित एक वृत्त चित्र *पुनरावलोकन* की प्रस्तुति की गई जिसमे आईपीटीए के बीते तमाम वर्षों के नाटक, यात्राएं , आंदोलन की झलकियां दिखाई गईं ।

कार्यक्रम का संचालन दीपक कबीर ने किया और दर्शकों का स्वागत ipta के प्रांतीय महासचिव शहजाद रिजवी द्वारा किया गया l

Friends we are trying to get some veteran theaterist from outside also in the workshop, one of them the famous personali...
22/05/2024

Friends we are trying to get some veteran theaterist from outside also in the workshop, one of them the famous personality of kapil sharma show and many comedy serials and Alumni of IPTA saharanpur Manju Brijnandan Sharma Also will join workshop for a day or two and share her experience and give candidates tips of Acting.

Address

Saharanpur
Saharanpur
247001

Telephone

+919897066930

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPTA Saharanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to IPTA Saharanpur:

Share