21/05/2026
आज 21 मई को राउरकेला के IDC रोड पर एक डाला गाड़ी चल रही थी, जिसके ऊपर एक छोटा बच्चा बैठकर खेल रहा था। जब “सिधी बात” की टीम ने गाड़ी को रुकवाकर चालक से पूछताछ की, तब पता चला कि वह बच्चा गाड़ी चालक का बेटा है। चालक ने उसे डाला के अंदर बैठाया था, लेकिन बच्चा बिना बताए गाड़ी के ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया।
स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत बच्चे को नीचे उतारा। भगवान की कृपा और “सिधी बात” टीम की सतर्कता एवं समझदारी से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने से बचाव हो गया।
यदि आप भी किसी कारणवश अपने परिवार के सदस्य या बच्चों को वाहन में साथ लेकर जा रहे हैं, तो सबसे पहले उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
याद रखें — जीवन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
धन्यवाद।
#सिधीबात