10/12/2025
संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा सेवा से बदली गरीब परिवार की दुनिया
गांव धनाना धाम, हरियाणा में एक अत्यंत गरीब परिवार टूटी हुई छत और जर्जर दीवारों के बीच रहने को मजबूर था।
घर की हालत इतनी खराब थी कि बारिश हो या गर्मी—हर मौसम में परिवार मुश्किलों से जूझता था।
खाने के लिए भी रोज़ का प्रबंध नहीं होता था, भला घर की टूटी छत कहाँ से बदली जाती?
न पहनने को ठीक कपड़े, न बच्चों के लिए सामान्य सुविधाएँ… जीवन पूरी तरह संघर्षमय था।
लेकिन कहते हैं—
"जब दुख अपनी सीमा पार कर जाते हैं, तब परमात्मा किसी न किसी रूप में जरूर आते हैं।"
इसी तरह इस परिवार के जीवन में भी दैवी करुणा का उजाला हुआ जब
संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा सेवा’ वहाँ पहुँची।
अन्नपूर्णा सेवा ने किया अद्भुत बदलाव
संत रामपाल जी महाराज के सेवादारों ने इस परिवार को
समय-समय पर राशन सामग्री,
नए कपड़े,
घर के उपयोग का आवश्यक सामान
उपलब्ध कराया।
लेकिन चमत्कार यहीं पर नहीं रुका…
जिस परिवार के लिए अपना घर बनाना सपना था—वह सपना पूरा हुआ!
इस गरीब परिवार के लिए जीवन में सबसे बड़ा संघर्ष था एक सुरक्षित घर।
परिवार के पास इतने भी साधन नहीं थे कि टूटी छत की मरम्मत करवाना सकें—
नया घर बनवाना तो दूर की बात।
परंतु संत रामपाल जी महाराज की दया ऐसी बरसी कि…
उनके लिए पूरा नया पक्का मकान बनवाकर दे दिया गया।
जी हाँ—
जिस परिवार के लिए घर बनवाना असंभव था,
वह आज एक सुरक्षित, सुंदर और मजबूत घर में रह रहा है।
अन्नपूर्णा सेवा – विश्व में शांति और भूखमुक्त समाज का संकल्प
संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से चल रही अन्नपूर्णा सेवा ने हज़ारों परिवारों की भूख मिटाई है।
इसकी महिमा का यही प्रभाव है कि—
यदि यह कार्य इसी प्रकार निरंतर चलता रहा, तो दुनिया में कोई भी भूखा नहीं रहेगा।
यह केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक जीवंत उदाहरण है कि—
जब सच्चा संत समाज में होता है, तो स्वयं परमात्मा की दया धरती पर उतरती है।