26/01/2026
26 जनवरी के पावन अवसर पर
BRKA OBC Branch के तत्वावधान में सुबह ठीक 09:00 बजे भव्य रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस गौरवमयी अवसर पर OBC परिवार के सभी सदस्य एक साथ एकत्रित हुए, जिससे आपसी एकता और भाईचारे की भावना और भी सशक्त हुई। कार्यक्रम के पश्चात जलेबी वितरण कर माहौल को मिठास और उल्लास से रंगीन किया गया।
दिन भर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत वातावरण के बीच, शाम को पूरे सम्मान के साथ झंडा अवतरण किया गया।
यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
जय हिंद 🇮🇳