Rbl Network

Rbl Network Good

01/01/2025
15/08/2023

Happy Indepence Day 2023

Happy Holi to all of you
08/03/2023

Happy Holi to all of you

01/01/2023

27/05/2022

LPG Subsidy: एलपीजी सिलेंडर पर आपको 200 रुपये की सब्सिडी मिली या नहीं, चेक करने के लिए फॉलो करें यह आसान प्रोसेस

LPG Cylinder Subsidy Status Check: एक समय था जब महिलाओं को खाना बनाने के लिए बहुत मेहनत और मशक्कत करना पड़ता था. लेकिन, एलपीजी गैस सिलेंडर आने के बाद महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव हुआ है. देश के शहरी इलाकों में गैस की सुविधा तो पहुंच गई लेकिन, गांव तक यह सुविधा पहुंचने में कई साल लग गए. केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने देश के गरीब और कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की मुफ्त कनेक्शन (Free Connection) की शुरुआत की.

इसे चेक करने के तरीके के बारे में-
सब्सिडी चेक करने का तरीका-
-इसके लिए सबसे पहले www.mylpg.in पर क्लिक करें.
-आगे राइट साइड पर आपको गैस सिलेंडर की फोटो देखें. इस पर क्लिक करें.
-आगे सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर क्लिक करें.
-यहां एक नया विंडो ओपन होगा इस पर क्लिक करें.
-यहां फिर Sign In और New User का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
-अगर आईडी बना रखी है तो Sign In पर क्लिक करें वरना New User पर क्लिक करें.
-इसके बाद आपके सामने View Cylinder Booking हिस्ट्री पर क्लिक करें.
-इसके बाद आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है यह चेक कर सकते हैं.
-अगर आपको सब्सिडी नहीं मिली है तो Feedback ऑप्शन पर क्लिक करें.
-सब्सिडी न मिलने पर आप यहां शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
-आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सब्सिडी रूकने का कारण-
कई बार कई लाभार्थियों की सब्सिडी रुक जाती है. इसका कारण यह है कि अगर आप इस योजना के पात्र नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपकी सब्सिडी (LPG Subsidy) रुक जाती है. इसके साथ ही एलपीजी कनेक्शन आधार से न लिंक होने पर भी सब्सिडी रुक सकती है.

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर्व आज, जानिए राशि के अनुसार कैसे करें भोलेनाथ का अभिषेक01 मार्च 2022, मंगलवार को महाश...
28/02/2022

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर्व आज, जानिए राशि के अनुसार कैसे करें भोलेनाथ का अभिषेक

01 मार्च 2022, मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की आराधना, तपस्या और श्रद्धा से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर उपवास और पूजा से भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर राशिनुसार शिवलिंग अभिषेक का महत्व...

मेष राशि- महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के जातकों को गाय के घी और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन स्तर उत्तम बना रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन दूध, शहद मिलाकर शिवजी का पूजन करना चाहिए। इससे सफलता प्राप्त हासिल होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक लंबे वक्त से बीमार हैं तो उन्हें शिवलिंग पर दूध में भांग और शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।

कर्क राशि- शिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को गंगाजल में केसर, दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे लंबे वक्त से चले आ रहे है विवाद समाप्त हो जाते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को मुकदमें में विजय प्राप्त करने के लिए गन्ने का रस और नींबू मिलाकर शिवजी पर अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन घी, दही मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा।

तुला राशि- महाशिवरात्रि के पर्व पर तुला राशि के जातकों को पंचामृत से शिवपूजन करना चाहिए इससे आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन दूध,गाय का घी,शक्कर,केसर मिलाकर पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से संकटो से मुक्ति मिल जाती है।
धनु राशि- शिवरात्रि के पावन पर्व पर धनु राशि के जातकों को दही,शहद मिलाकर महादेव की पूजा करनी चाहिए। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।

मकर राशि- मकर राशि के जातक यदि विरोधी को परास्त करना चाहते हैं तो उन्हें शिवरात्रि के दिन दूध, गंगाजल और शक्कर से शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को बेल के रस और जल से शिवपूजन करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन और धनलाभ की प्राप्ति होती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक यदि मान-सम्मान में वृद्धि करना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन गंगाजल, दूध और दही से पूजा करें।

Address

Raebareli
229001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 1am - 12:45pm

Telephone

+918287517135

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rbl Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share