06/08/2026
Dr Dhan Singh Rawat
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी जी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड, विशेषकर श्रीनगर क्षेत्र की उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर एन.आई.टी. श्रीनगर (गढ़वाल) के नवीन भवन का शुभारम्भ उनके करकमलों द्वारा कराए जाने हेतु समय प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।
साथ ही एन.आई.टी. श्रीनगर में स्थायी निदेशक की शीघ्र नियुक्ति का अनुरोध किया, जिससे संस्थान का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य और अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इसके अतिरिक्त एन.आई.टी. श्रीनगर परिसर में जलभराव से प्रभावित 6 परिवारों के समुचित विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का भी आग्रह किया।
भेंट के दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में HEFA के अंतर्गत लगभग ₹459.095 करोड़ की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने की परियोजना पर भी चर्चा हुई। यह परियोजना उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा सभी विषयों पर सकारात्मक विचार एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ। उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand Narendra Modi PMO India