09/08/2026
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में 12 साल के भारतीय मूल के फुटबॉलर शुभ पटेल को एक मैच खेलने से रोक दिया गया था।
मामला उनकी गर्दन में पहनी हुई Swaminarayan kanthi/mala को लेकर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभ बचपन से यह माला पहनते थे और इसे अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानते थे।
जब वह Brisbane में एक फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने पहुंचे, तो उन्हें माला उतारने के लिए कहा गया। शुभ ने माला उतारने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने उस मैच में खेलने के बजाय बाहर बैठना स्वीकार किया।
इस घटना के बाद मामला सामने आया और Football Queensland ने इसकी जांच शुरू की। संगठन ने शुभ के परिवार और Toowong Soccer Club से माफी भी मांगी। Football Queensland ने कहा कि फुटबॉल Queensland में सभी संस्कृतियों और धर्मों का सम्मान करने वाला inclusive sport है।
शुभ का कहना था कि माला उनके लिए सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक पहचान और आस्था का हिस्सा है। इसलिए उन्होंने मैच खेलने की बजाय अपनी धार्मिक परंपरा को बनाए रखना चुना।