20/07/2026
विरासत बचाने की एक प्रेरणादायक पहल।
आज इतिहास विषय की एक छात्रा, जो पानीपत ग्रामीण विरासत संग्रहालय, नारा (पानीपत) में इंटर्नशिप कर रही है, ग्रामीण विरासत से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का अध्ययन कर रही थी। इसी दौरान उसने अपने परिवार की ओर से संग्रहालय को खुदाई में मिला एक प्राचीन मिट्टी का पात्र (जग) भेंट किया।
यह पात्र उसके पिता को वर्षों पहले खेत की खुदाई के दौरान मिला था। परिवार ने इसे सुरक्षित रखने के बजाय समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए संग्रहालय को समर्पित करने का सराहनीय निर्णय लिया।
ऐसे सहयोग से ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रह सकती है। बेटी और उसके पूरे परिवार का इस अमूल्य विरासत को संग्रहालय को दान करने के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
आइए, हम सभी अपनी पुरानी विरासत को संभालें और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। 🌿🏺🙏