09/06/2026
🌸 परंपरा कमल क्रिएशंस की ओर से हमारी प्यारी टीम सदस्य किरण बाला को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸
किरण हमारी टीम की एक बेहद मेहनती और समझदार सदस्य है। वह बहुत ही अच्छी crochet artist है।हम सब उसको सुपरफास्ट भी बोलते है क्योंकि वह हर काम तेजी से सीखती और करती है। अपनी लगन, बुद्धिमत्ता और सकारात्मक सोच से उसने हमेशा हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा किया है। जीवन में माता-पिता का साया खोने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत व आत्मविश्वास के बल पर लगातार आगे बढ़ती रही है। उसकी यह संघर्षपूर्ण यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।
आज उसके जीवन के इस नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत पर हमें अपार खुशी हो रही है। 💐
हम प्रार्थना करते हैं कि परमात्मा किरण और उसके जीवनसाथी को प्रेम, खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से भरपूर जीवन प्रदान करें। उनका वैवाहिक जीवन विश्वास, सम्मान और खुशियों से सदा महकता रहे।
💖 ढेरों शुभकामनाएँ, आशीर्वाद और प्यार। परंपरा कमल क्रिएशंस 🌹✨