21/03/2026
जुगाड़ या जान से खिलवाड़? 😱
देश में चल रही LPG गैस की किल्लत ने लोगों को क्या-क्या करने पर मजबूर कर दिया है, इसकी बानगी इस वायरल वीडियो में साफ़ देखी जा सकती है। वीडियो में एक शख्स रसोई गैस खत्म होने पर बाल्टी गरम करने वाली 'इमर्शन रॉड' से पनीर की सब्जी पकाता नजर आ रहा है। यह 'देसी तकनीक' इंटरनेट पर तो तहलका मचा रही है, लेकिन विशेषज्ञों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है। पानी गरम करने वाली रॉड खाने के संपर्क में आकर जहरीले तत्व छोड़ सकती है और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना रहता है। मनोरंजन के लिए तो ठीक है, पर सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ भारी पड़ सकता है। ⚡🥘
आप इस 'खतरनाक इंजीनियरिंग' के बारे में क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट्स में बताएं! 👇