RSS jitendra

Call Website Contact the establishment

RSS jitendra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RSS jitendra, Art, .

RSS Jitendra | जागरूक भारतीय
भारत, भारतीय संस्कृति, इतिहास, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचार एवं जानकारी साझा करने का प्रयास।
📚 भारतीय इतिहास
🚩 राष्ट्र एवं संस्कृति
📰 समसामयिक विषय
💡 प्रेरणादायक विचार
📲 Instagram:

युवाओं के प्रश्नों को सुनने, समझने और संवाद के माध्यम से उत्तर देने की आवश्यकता है - दत्तात्रेय होसबाले जीराष्ट्रीय संस्...
22/09/2026

युवाओं के प्रश्नों को सुनने, समझने और संवाद के माध्यम से उत्तर देने की आवश्यकता है - दत्तात्रेय होसबाले जी

राष्ट्रीय संस्थान छात्र संवाद में 250 विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने लिया भाग, जिज्ञासाओं का सरकार्यवाह ने किया समाधान

भोपाल। राष्ट्रीय संस्थान छात्र संवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि नई पीढ़ी का प्रश्न पूछना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। युवाओं के प्रश्नों को सुनने, समझने और संवाद के माध्यम से उत्तर देने की आवश्यकता है। किसी युवा को उसके बाहरी स्वरूप या विचारों के आधार पर देखने के बजाय उसके भीतर की संवेदना और सकारात्मक शक्ति को समझना चाहिए।
समाज सेवा न्यास द्वारा आयोजित संवाद में लगभग 250 विद्यार्थी एवं प्राध्यापक शामिल हुए।

21/09/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के क्रम में रविवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण आयोजित हुआ। अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत आयोजन में लगभग 30 हजार स्वयंसेवकों के साथ समाज से 5 हजार मातृशक्ति एवं महानुभाव सहभागी हुए। कार्यक्रम में संघ की शताब्दी यात्रा, समाज से संपर्क एवं सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम्स भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोतवाल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय जी तथा भोपाल विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर जी मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक आसनों के प्रदर्शन से हुआ। इसके बाद सामूहिक योग प्रदर्शन हुआ। इन प्रस्तुतियों के बाद संघ के घोष वादकों ने विभिन्न रचनाओं का वादन किया।

अंतिम व

20/09/2026

लाल परेड मैदान में स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण

सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी की रहेगी प्रमुख उपस्थिति, 25 हजार से अधिक स्वयंसेवक एवं समाजजन होंगे शामिल

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को राजधानी भोपाल में स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण आयोजित होगा। लाल परेड मैदान में दोपहर 3 बजे से होने वाले इस आयोजन में भोपाल विभाग के अंतर्गत नियमित रूप से लगने वाली विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवक एक स्थान पर एकत्र होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी की कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति रहेगी। एकत्रीकरण में 25 हजार से अधिक स्वयंसेवक एवं समाजजन शामिल होंगे। भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित शाखाओं के स्वयंसेवकों का एक स्थान पर एकत्र होना शाखा कार्य के वृहद स्वरूप को समाज के सामने प्रस्तुत करेगा।
#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ #शाखा

शाखा से समाज संगठन और समाज संगठन से राष्ट्र निर्माण की यात्रा है संघ - दत्तात्रेय होसबाले जीहर नागरिक को प्रतिदिन सोचना ...
20/09/2026

शाखा से समाज संगठन और समाज संगठन से राष्ट्र निर्माण की यात्रा है संघ - दत्तात्रेय होसबाले जी

हर नागरिक को प्रतिदिन सोचना चाहिए कि वह राष्ट्र के लिए क्या कर सकता है - दत्तात्रेय होसबाले जी

लाल परेड मैदान में 30 हजार स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण, 5 हजार समाजजन भी हुए सहभागी।

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के क्रम में रविवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण आयोजित हुआ। अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत आयोजन में लगभग 30 हजार स्वयंसेवकों के साथ समाज से 5 हजार मातृशक्ति एवं महानुभाव सहभागी हुए। कार्यक्रम में संघ की शताब्दी यात्रा, समाज से संपर्क एवं सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

20/09/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
भोपाल विभाग
एकत्रीकरण
माननीय सरकार्यवाह जी का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ
#भोपाल

पहले गाँव में व्यायामशाला होती थी, संघ शाखा ने यही कार्य आगे बढ़ाया।- श्री दत्तात्रेय होसबाले (माननीय सरकार्यवाह राष्ट्र...
20/09/2026

पहले गाँव में व्यायामशाला होती थी, संघ शाखा ने यही कार्य आगे बढ़ाया।
- श्री दत्तात्रेय होसबाले (माननीय सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ #भोपाल #संघ_शताब्दी_बर्ष #स्वयंसेवक_संघ RSS100

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व क्षेत्र संघचालक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह का 92 वर्ष की आयु...
19/09/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व क्षेत्र संघचालक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संघ परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। लंबे समय तक संघ से जुड़े रहते हुए उन्होंने सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई



Prof Devendra Pratap Singh, Devendra Pratap Singh death, RSS former Kshetra Sanghchalak, RSS news, Rashtriya Swayamsevak Sangh, panchjanya

हमारे संतों ने कर्म को ही पूजा माना : दत्तात्रेय होसबालेभोपाल। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के...
19/09/2026

हमारे संतों ने कर्म को ही पूजा माना : दत्तात्रेय होसबाले

भोपाल। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारतीय संत परंपरा ने कर्म को ही पूजा का स्वरूप माना है। शरीर से किया जाने वाला श्रम भी आराधना है। पूजा केवल मंदिर में जाकर किसी देवता के समक्ष पुष्प अर्पित करने तक सीमित नहीं है। व्यक्ति यदि अपने कर्म को पूरी निष्ठा, शुद्ध मन और आराधना के भाव से करता है, तो वही कर्म साधना का रूप ले लेता है।

महाभारत में वर्णित धर्मव्याध की कथा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म का संबंध किसी विशेष कार्य अथवा सामाजिक पहचान से नहीं है। व्यक्ति जिस कर्म में संलग्न है, उसे पूरी निष्ठा, कर्तव्यबोध और ईमानदारी से करना ही धर्म का महत्वपूर्ण स्वरूप है। कर्म की महानता उसके बाहरी स्वरूप से नहीं, बल्कि उसे करने वाले व्यक्ति की दृष्टि और निष्ठा से निर्धारित होती है।

• कर्म की गरिमा ही व्यक्ति की महानता का आधार ~

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि समाज में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। कार्य के प्रति निष्ठा, मन की शुद्धता और व्यवहार की श्रेष्ठता ही व्यक्ति को महान बनाती है। महर्षि वेदव्यास का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महानता जन्म या पेशे से निर्धारित नहीं होती। मछुआरे परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी अपने कर्म और ज्ञान के बल पर महर्षि वेदव्यास बन सकता है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को उसके कार्य अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर छोटा समझना दृष्टि का दोष है। समाज की वास्तविक शक्ति इस बात में है कि वह प्रत्येक व्यक्ति के भीतर निहित संभावनाओं को पहचानते हुए उसे आगे बढ़ने का अवसर दे।

• सामाजिक ऊँच-नीच को समन्वय और आत्मीयता से दूर करना होगा ~

सरकार्यवाह जी ने कहा कि समाज में समय के साथ आई ऊँच-नीच की प्रवृत्तियों को सही दृष्टि और समन्वय के माध्यम से दूर करना होगा। इसके लिए विभिन्न वर्गों के बीच आत्मीयता बढ़ाना आवश्यक है। श्रम साधक मिलन इसी दिशा में एक छोटा, किंतु महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति दूसरे के जीवन, उसके श्रम और उसकी परिस्थितियों को समझता है, तो सामाजिक दूरी घटती है और आत्मीयता बढ़ती है। सामाजिक समरसता केवल भाषणों से निर्मित नहीं होती; इसके लिए एक-दूसरे के जीवन से जुड़ना और साथ खड़ा होना आवश्यक है।

• हम राष्ट्रांगभूता हैं, राष्ट्र के अंग हैं ~

19/09/2026

📜 युवा धर्म संसद | उज्जैन

परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के प्रमुख संदेश

1. “धर्म हमारे DNA में है।”
👉 धर्म हमारे जीवन और संस्कारों से जुड़ा है।

2. “धर्म रिलिजन से ऊपर है।”
👉 धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है।

3. “धर्म मुक्ति और मोक्ष की ओर ले जाता है।”
👉 धर्म मनुष्य को अहंकार और स्वार्थ से ऊपर उठाता है।

4. “गीता और रामायण सेवानिवृत्ति के बाद पढ़ने वाले ग्रंथ नहीं हैं।”
👉 युवावस्था से ही अपनी ज्ञान-परंपरा को समझना चाहिए।

5. “सुख और दुःख बदलते रहते हैं, लेकिन धर्म शाश्वत रहता है।”
👉 परिस्थितियाँ बदलती हैं, लेकिन सही आचरण का महत्व हमेशा रहता है।

6. “दूसरों की पूजा-पद्धतियों का सम्मान करते हैं।”
👉 अपनी आस्था के साथ दूसरों की आस्था का भी सम्मान करें।

7. “दूसरों को पीड़ा न देना ही धर्म का सर्वोच्च रूप है।”
👉 हमारे कर्मों से किसी दूसरे को अनावश्यक कष्ट नहीं होना चाहिए।

8. “प्रकृति की रक्षा करना मनुष्य का कर्तव्य है।”
�

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSS jitendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to RSS jitendra:

Shortcuts

  • Want your establishment to be the top-listed arts & entertainment?

Share