20/01/2026
#बारदात_हडकम्प - भिकियासैंण से लगभग 5 किमी दूर #जैनल पर सड़क किनारे खड़ी एक #पिकअप वाहन से #दो अज्ञात #व्यक्तियों के #शव बरामद किए गए, पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पंजीकृत बताया जा रहा है।
#एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि भिकियासैंण से करीब पांच किलोमीटर दूर #जैनल क्षेत्र में पिकअप वाहन संख्या (UP20 CT 0048) बीती रात करीब तीन बजे से खड़ी थी। सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने जब वाहन के #केबिन में झांककर देखा तो #दो युवक अचेत अवस्था में पड़े मिले।
पुलिस ने दोनों को #108एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें #मृत घोषित कर दिया। #जांच के दौरान पिकअप वाहन के भीतर दो कट्टों में #गेहूं भी बरामद हुआ है।
एसएसपी के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों मृतकों की जेब से करीब #52हजार रुपये नकद मिले हैं, हालांकि उनके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं पाया गया। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन #उत्तर प्रदेश के बिजनौर #निवासी_लोकेश नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। #पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
#दहशत