Manvir Madhhur Poetry World

Manvir Madhhur Poetry World भले स्वयं परिवारों के हित, जीवन भर संघर्ष करो,
लेकिन भूल नहीं जाना तुम, भारत माँ के बेटे हो ॥
- मनवीर मधुर

बलिदान दिवस : रानी लक्ष्मीबाई जी हुँकार  भरी  ये  रानी  ने,     षणयंत्रों  का  बदला  लूँगी ।रण होगा अंतिम साँसों तक, पर ...
18/06/2026

बलिदान दिवस : रानी लक्ष्मीबाई जी

हुँकार भरी ये रानी ने, षणयंत्रों का बदला लूँगी ।
रण होगा अंतिम साँसों तक, पर झाँसी कभी नहीं दूँगी ॥
रोमांचित होते हैं अब भी, उस अद्भुत अमिट कहानी से ।
गोरे सब पानी-पानी थे, बुन्देलखण्ड के पानी से ॥
- मनवीर मधुर

अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाली महान वीरांगना, झाँसी की महारानी, रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र का नमन 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

18/06/2026
अभिव्यंजना-5  :  एक पारिवारिक महोत्सव विगत दिनों कवि परिवार का एक अद्भुत दिव्य समागम ‘अभिव्यंजना-5’ नमस्ते कार्बेट रिसॉर...
18/06/2026

अभिव्यंजना-5 : एक पारिवारिक महोत्सव

विगत दिनों कवि परिवार का एक अद्भुत दिव्य समागम ‘अभिव्यंजना-5’ नमस्ते कार्बेट रिसॉर्ट, ज़िम कॉर्बेट ( उत्तराखण्ड) में ललित फाउंडेशन के आयोजन में संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कवि परिवार के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी । युगकवि बड़े भाई डॉ. कुमार विश्वास जी ने इस आयोजन को न केवल दो दिन का अपना बहुमूल्य समय दिया अपितु लगातार सत्रों में आकर युवा कवियों का हौसला बढ़ाते रहे, उन्हें पुरस्कृत करते रहे । मा. मुख्यमंत्री जी से कवि परिवार के लिए भूमि आवंटित करने का आग्रह किया एवं भविष्य में कवि परिवार के लिए बनने वाले भवन हेतु व्यक्तिगतरूप से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की और समागम में आए सभी कवियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया । वरिष्ठ कवियों ने युवा कवियों के साथ सत्रों में अपने अनुभव साझा किए । डॉ. अशोक चक्रधर जी, डॉ. हरिओम पंवार जी, डॉ. प्रवीण शुक्ल जी, श्री शशिकांत यादव जी, श्री आलोक बेजान जी, श्री रमेश मुस्कान जी, श्रीमती मधु मोहिनी उपाध्याय जी, डॉ. सुमन दुबे जी सहित अनेक वरिष्ठ कवियों ने इस आयोजन को गरिमा दी । युवा कवियों में कई अद्भुत प्रतिभाशाली स्वर सुनने के मिले और इसका श्रेय ललित फाउंडेशन को, प्रिय अनुज श्री अमित शर्मा जी, श्री कुशल कुशलेन्द्र जी एवं श्री पीयुष मालवीय जी एवं पूरी टीम को जाता है । लगभग 400 कवि-कवयित्रों का एक परिवार की तरह एक स्थान पर आनंदपूर्वक रहना एक चमत्कार ही है । इस सफलतम आयोजन हेतु ललित फाउंडेशन एवं पूरी टीम को विशेष साधुवाद ! 💐💐💐💐💐💐💐

Dr. Kumar Vishwas

अभिव्यंजना-5 : जिम कार्बेट अभिव्यंजना-5 में एक विशेष संवाद सत्र में "नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट" में जिमकॉर्बेट, उत्तराखंड म...
06/06/2026

अभिव्यंजना-5 : जिम कार्बेट

अभिव्यंजना-5 में एक विशेष संवाद सत्र में "नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट" में जिमकॉर्बेट, उत्तराखंड में उपस्थिति रहेगी। कवियों का यह अद्भुत समागम आज से प्रारंभ हो रहा है। ललित फाउंडेशन और समस्त आयोजक मंडल को अग्रिम शुभकामनाएँ 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Amit Sharma Kushal Kushlendra Piyush Malviya

कवि सम्मेलन-विजयगढ़ : रिपोर्ट सरला नारायण ट्रस्ट द्वारा आयोजित डॉ. विष्णु सक्सेना सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन विजयगढ़ ...
31/05/2026

कवि सम्मेलन-विजयगढ़ : रिपोर्ट

सरला नारायण ट्रस्ट द्वारा आयोजित डॉ. विष्णु सक्सेना सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन विजयगढ़ के हनुमत कृपा सभागार में संपन्न हुआ । डॉ. विष्णु सक्सेना सम्मान-2025 चित्तौड़ के लोकप्रिय गीतकार श्री रमेश शर्मा जी को एवं 2026 फरीदाबाद के लोकप्रिय गीतकार श्री दिनेश रघुवंशी जी को प्रदान किया गया । ये आयोजन वैद्य श्री गोपाल शरण गर्ग जी के अमृत महोत्सव को समर्पित रहा । श्री हरीश अग्रवाल जी के आतिथ्य ने मन प्रसन्न कर दिया । एक छोटे कस्बे में इतनी शानदार सुविधाएँ पहली बार देखीं । सुप्रसिद्ध गीतकार बड़े भाई डॉ. विष्णु सक्सेना जी और उनके परिवार का प्रेम अद्भुत था । सब परमानंदम् 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Vishnu Saxena

डॉ. हरिओम पंवार जी : अद्भुत…. अविस्मरणीय.… अमृत महोत्सव 💐💐💐💐विगत 24 मई को सुभारती विश्वविद्यालय के शानदार हॉल में ओजस्वि...
30/05/2026

डॉ. हरिओम पंवार जी : अद्भुत…. अविस्मरणीय.… अमृत महोत्सव 💐💐💐💐

विगत 24 मई को सुभारती विश्वविद्यालय के शानदार हॉल में ओजस्विता के पर्याय, प्रखर राष्ट्रवादी कवि डॉ. हरिओम पंवार जी के जन्मदिन पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ कई कारणों से अद्भुत ही रहा । इस आयोजन में योगऋषि पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, पूज्य चिदानंद जी महाराज, पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, पूज्या दीदी ऋतम्भरा जी जैसे संतों द्वारा मंच की शोभा बढ़ाना, सुप्रीम कोर्ट के जज, कई बढ़े उद्यमी, राजनैतिक व्यक्तित्व अपने प्रोटोकॉल छोड़कर उपस्थित रहे । 400 के लगभग देश के सुनामधन्य कवि एवं कवयित्रियों का उपस्थित होना इस आयोजन को ऐतिहासिक बना गया । आयोजन समिति में सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल जी ( जिन्होंने मंच संचालन का दायित्व भी संभाला ), व्यंग्य के वैश्विक सर्वमान्य हस्ताक्षर, बड़े भाई श्री तेज नारायण शर्मा जी ( मंच व्यवस्था एवं VIP प्रोटोकॉल ), श्री श्याम भाई जी की सहजता, ओज कवि श्री सुमनेश सुमन जी का जोश एवं पूरे परिवार का समर्पण सब अद्भुत ही रहा । सबसे महत्वपूर्ण 400 कवियों का एक साथ अनुशासन में रहकर कार्यक्रम को और ऊँचाई देना । भोजन व्यवस्था से लेकर रिटर्न गिफ्ट तक सब शानदार । लोकप्रिय हास्यकवि, प्रिय भाई श्री पी. के. आज़ाद जी एवं श्री निर्दोष शर्मा जी के साथ यात्रा का आनंद, यानी सब आनंद ही आनंद रहा । ईश्वर से यही कामना है कि जैसे हम आदरणीय पंवार जी के अमृत महोत्सव के साक्षी बने वैसे ही हमारे अमृत महोत्सव में आदरणीय पंवार जी भी आशीर्वाद देते हुए साक्षी बनें ।

- मनवीर मधुर ( मथुरा )

कवि सम्मेलन : विजयगढ़ सरला नारायण ट्रस्ट द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध गीतकार, बड़े भाई डॉ....
25/05/2026

कवि सम्मेलन : विजयगढ़

सरला नारायण ट्रस्ट द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध गीतकार, बड़े भाई डॉ. विष्णु सक्सैना जी के आदेश पर आज 25-05-2026 को विजयगढ़ में । सभी काव्यप्रेमी सादर आमंत्रित हैं । 💐

#कविसम्मेलन

24/05/2026

डॉ. हरिओम पवाँर जी लाइव :

24/05/2026

योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज लाइव

Address

Mathura
110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manvir Madhhur Poetry World posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Manvir Madhhur Poetry World:

Share