Z7news

Z7news आपकी आवाज़,आपकी नज़रों से।

22/08/2026

गोरेयाकोठी में स्मैक के काले कारोबार का भंडाफोड़! 8 ग्राम नशे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 13 पुड़ियां और डिजिटल तराजू बरामद

महाराजगंज जदयू विधायक हेमनारायण साह ने भगवानपुर हाट स्थित प्रसिद्ध खेड़वा मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासिय...
22/08/2026

महाराजगंज जदयू विधायक हेमनारायण साह ने भगवानपुर हाट स्थित प्रसिद्ध खेड़वा मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। शुक्रवार और शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय खेड़वा मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले में महाराजगंज, भगवानपुर हाट, बसंतपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन की कड़ी निगरानी में पूरे मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।

22/08/2026

120 किलो गांजा बरामदगी कांड में गोरेयाकोठी पुलिस का बड़ा एक्शन! मोतिहारी से 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार की टीम ने कसा शिकंजा.!

22/08/2026

26 अगस्त को बारह रबीउल पर्व, महाराजगंज में शांति समिति की बैठक; प्रशासन अलर्ट, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील.!

सीवान के नए डीएम विजय प्रकाश मीणा ने शनिवार को महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर...
22/08/2026

सीवान के नए डीएम विजय प्रकाश मीणा ने शनिवार को महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा, “संवाद से समस्याओं का निराकरण संभव है।” उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

22/08/2026

डीएम साहब! जरा इन छात्रों की भी सुनिए… BSc Nursing रिजल्ट में 0 नंबर से फूटा गुस्सा, कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद मचा जबरदस्त बवाल!

22/08/2026

महाराजगंज पहुंचे नए DM विजय प्रकाश मीणा, अधिकारियों को दो टूक—जनता की समस्या टाली तो होगी कार्रवाई!

सीवान के नए SP भारत सोनी ने संभाली कमान, अपराधियों पर सख्ती के संकेतसीवान के 42वें एसपी भारत सोनी ने शुक्रवार देर शाम पद...
22/08/2026

सीवान के नए SP भारत सोनी ने संभाली कमान, अपराधियों पर सख्ती के संकेत

सीवान के 42वें एसपी भारत सोनी ने शुक्रवार देर शाम पदभार ग्रहण किया। योगदान के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। अपराधियों, भू-माफिया और शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई, प्रभावी गश्ती और फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।

22/08/2026

सीवान में रात 11 बजे वीडियो कॉल पर था प्रदीप... अचानक पहुंचे 3-4 अज्ञात लोग, मोबाइल को लेकर हुई हाथापाई और फिर मिली युवक की लाश! आखिर उस रात हुआ क्या था?

नए DM विजय प्रकाश मीणा का आज महाराजगंज दौरा, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठकसीवान के नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश...
22/08/2026

नए DM विजय प्रकाश मीणा का आज महाराजगंज दौरा, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक

सीवान के नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा का आज महाराजगंज में पहला दौरा दिन के 11:30 में होगा। दौरे के दौरान वे महाराजगंज प्रखंड-सह-अंचल स्तरीय सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। नए डीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Address

New Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Z7news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Z7news:

Shortcuts

Share