01/03/2026
Words, Concept, AI Image Generation, Background Voice Everything by ..
एक दिन इस आग में जल जाएगी हस्ती मेरी
राख की तरह रहे जायेगी बस यादें मेरी
गुजरते वक्त के साथ सबके रंग बदल जाएंगे
कभी रंग नहीं बदलेगी मेरी बनाई तस्वीरें तेरी
ना तुम कभी आ सकोगी, ना मैं बुला सकूंगा
यूहीं अधुरी रहे जाएगी कहानियां तेरी मेरी
"जीत" के नसीब में तुम्हारा साथ लिखा ही न था
फिर भी तुम सदा साथ रहोगी कविताओं में मेरी..