Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal

  • Home
  • Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal

Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal, Performing Arts, Gandharva Niketan, Plot no. 5, Sector-9A, Vashi, .

Inspired by Pandit Vishnu Digambar Paluskar's vision, Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal (ABGMVM) fosters affordable Indian classical music education for all.

स्वर, साधना और परंपरा का अद्भुत संगम!विश्व संगीत दिवस एवं संगीत-विदुषी डॉ. प्रेमलता शर्मा जी की पुण्य-स्मृति के अवसर पर ...
23/06/2026

स्वर, साधना और परंपरा का अद्भुत संगम!

विश्व संगीत दिवस एवं संगीत-विदुषी डॉ. प्रेमलता शर्मा जी की पुण्य-स्मृति के अवसर पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (IGNCA) के कलाकोश संविभाग तथा अखिल भारतीय गान्धर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष समारोह में फिल्म "आरव : मिरज का तानपुरा" का लोकार्पण एवं संगीतिक प्रस्तुति सम्पन्न हुई।

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा तानपुरा निर्माण कला, उसके सांगीतिक महत्व तथा इस दुर्लभ परंपरा के संरक्षण हेतु "Making of Tanpura" नामक विशेष शोध एवं दस्तावेजीकरण परियोजना संचालित की गई। इस परियोजना के अंतर्गत तानपुरा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, उससे जुड़ी शिल्प परंपराओं तथा मिरज की गौरवशाली तानपुरा-निर्माण विरासत का गहन अध्ययन एवं दस्तावेजीकरण किया गया। इसी महत्वपूर्ण शोधकार्य के आधार पर निर्मित फिल्म "आरव : मिरज का तानपुरा" भारतीय संगीत संस्कृति, वाद्य निर्माण परंपरा और हमारी सांगीतिक धरोहर को समर्पित एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति है।

कार्यक्रम में पंडित कुमार गंधर्व जी के शिष्य एवं प्रख्यात संगीत विशेषज्ञ पंडित सत्यशील देशपांडे जी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराया।

पद्मश्रीऔर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र न्यासी प्रो. भरत गुप्त जी ने तानपुरा के इतिहास, उसकी सांगीतिक महत्ता तथा भारतीय संगीत परंपरा में विभिन्न वाद्ययंत्रों की भूमिका पर विचार साझा किए।वहीं, केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी जी ने नई पीढ़ी को मूल वाद्यों के साथ संगीत साधना के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रो. सुधीर लाल जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रख्यात कला-विदुषी एवं शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. सुभद्रा देसाई जी ने तानपुरा से जुड़ी अपनी स्मृतियों और अनुभवों को साझा किया। प्रो. विश्वास जाधव जी ने भारतीय वाद्यों की परंपरा और उनके संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

यह आयोजन केवल एक फिल्म के लोकार्पण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत, गुरु-शिष्य परंपरा, तानपुरा निर्माण कला और हमारी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संकल्प बनकर उभरा।

Ministry of Culture, Government of India | Vishwas Jadhav | Ramrao Nayak | Sachchidanand Joshi | Indira Gandhi National Centre for the Arts | Sunil Hukire | Sudhakar Chavan

#विश्वसंगीतदिवस #मिरजकातानपुरा

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा आयोजित"MY HOME STUDIO" — एक सप्ताह की विशेष ऑनलाइन कार्यशालाक्या आप गायक, वा...
22/06/2026

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा आयोजित
"MY HOME STUDIO" — एक सप्ताह की विशेष ऑनलाइन कार्यशाला

क्या आप गायक, वादक, वॉइस-ओवर कलाकार या संगीत प्रेमी हैं?
अब अपने घर को ही एक प्रभावी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बदलना सीखें!

इस कार्यशाला में जानें:
- होम रेकॉर्डिंग की बुनियादी बातें
- सही उपकरण चुनना
- रेकॉर्डिंग कार्यप्रवाह
- ऑडियो प्रोसेसिंग का परिचय
- अकुस्टिक सेटअप और वातावरण
- बेहतर रेकॉर्डिंग के लिए सुझाव

घर बैठे प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग की दुनिया में पहला कदम बढ़ाइए।

📅 15 से 21 जुलाई 2026
⏰ सायं 7:00 से 9:15 बजे
💻 Zoom Meeting (ऑनलाइन)

कार्यशाला संचालन: श्री. विनायक दाबके
प्रोफ़ाइल: प्रशिक्षक | साउंड इंजीनियर | डिजिटल संगीत तंत्र शिक्षक
अनुभव: 25+ बॅचेस | 300+ प्रशिक्षित कलाकार

अधिक जानकारीके लिए संपर्क करें:
📞 श्री. नीरज वैष्णव: +91-8657404949

Vinayak Dabke

पिता केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि वे वह शक्ति हैं जो सपनों को दिशा, आत्मविश्वास को उड़ान और संघर्षों को साहस प्रदान करत...
21/06/2026

पिता केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि वे वह शक्ति हैं जो सपनों को दिशा, आत्मविश्वास को उड़ान और संघर्षों को साहस प्रदान करते हैं।

संगीत की साधना हो या जीवन की यात्रा, पिता का विश्वास और मार्गदर्शन हर कदम पर प्रेरणा देता है।

पितृ दिवस के अवसर पर उन सभी प्रेरणास्रोत पिताओं को सादर नमन।

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई की ओर से पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

योग मन को स्थिर करता है, संगीत आत्मा को। जब योग की साधना और संगीत की साधना एक साथ चलती हैं, तब जीवन में संतुलन, शांति और...
21/06/2026

योग मन को स्थिर करता है, संगीत आत्मा को।

जब योग की साधना और संगीत की साधना एक साथ चलती हैं, तब जीवन में संतुलन, शांति और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए, योग और संगीत की इस अद्भुत संगति को अपनाकर स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि!मंडल की वरिष्ठ शिक्षिका एवं परीक्षिका डॉ. राजश्री ओ...
20/06/2026

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि!

मंडल की वरिष्ठ शिक्षिका एवं परीक्षिका डॉ. राजश्री ओक को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित CCRT Senior Fellowship (2026–28) के लिए चयनित होने पर हार्दिक अभिनंदन।

संपूर्ण भारत से चयनित केवल 4 कथक कलाकारों में उनका स्थान प्राप्त करना उनकी निरंतर साधना, गहन अनुसंधान तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

गुरु: डॉ. मंजिरी देव
विशेष: कथक विषय में Ph.D. तथा HSNC University में M.A. (Kathak) की प्राध्यापिका।

यह उपलब्धि गुरु-शिष्य परंपरा, कला-साधना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

डॉ. राजश्री ओक जी एवं उनके आदरणीय गुरुजन को गांधर्व मंडल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।

Rajashree Oak

विश्व संगीत दिवस एवं संगीत-विदुषी डॉ. प्रेमलता शर्मा की पुण्य-स्मृति में विशेष आयोजन! अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मं...
19/06/2026

विश्व संगीत दिवस एवं संगीत-विदुषी डॉ. प्रेमलता शर्मा की पुण्य-स्मृति में विशेष आयोजन!

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई एवं इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (कलकोश विभाग), नई दिल्ली के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस गरिमामयी कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

मुख्य आकर्षण:
'आरव: मिरज का तानपुरा' फिल्म लोकार्पण एवं सांगीतिक प्रस्तुति।

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा तानपुरा निर्माण कला, उसके सांगीतिक महत्व तथा इस दुर्लभ परंपरा के संरक्षण हेतु एक विशेष शोध एवं दस्तावेजीकरण परियोजना "Making of Tanpura" संचालित की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत तानपुरा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, शिल्प परंपरा तथा मिरज की ऐतिहासिक तानपुरा-निर्माण विरासत का विस्तृत अध्ययन किया गया है। इसी महत्वपूर्ण शोधकार्य के आधार पर तैयार की गई फिल्म 'आरव: मिरज का तानपुरा' भारतीय संगीत संस्कृति और वाद्य निर्माण परंपरा को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति है।

भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा, मिरज की गौरवशाली तानपुरा निर्माण कला तथा संगीत विरासत को समर्पित इस विशेष आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

📅 दिनांक: 22 जून, 2026
🕒 समय: दोपहर 3:00 बजे
📍 स्थान: समवेत सभागार, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, जनपथ बिल्डिंग, जनपथ, नई दिल्ली - 110001

विशेष उपस्थिति:
डॉ. सच्चिदानंद जोशी (सदस्य सचिव, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली)
प्रो. भरत गुप्त (पद्मश्री, न्यासी, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली)

विनीत (पदाधिकारी - अ. भा. गां. म. वि. मंडल):
प्रा. बालासाहेब सूर्यवंशी (अध्यक्ष), प्रा. डॉ. देवेन्द्र कुलकर्णी (उपाध्यक्ष), पं. सुधाकर चव्हाण (सचिव), श्री. जामिनीकांत मिश्र (सहसचिव), श्री. सुनील हुकिरे (कोषाध्यक्ष) एवं प्रा. विश्वास जाधव (रजिस्ट्रार)

प्रस्तुतिकरण:
पं. सत्यशील देशपांडे, श्री. अल्लाफ मुल्ला, डॉ. पी. वाय. मुल्ला

प्रबंध परिषद सदस्य:
पं. रामराव नायक, श्री. गणेश बरेठ, श्री. जनार्दन गुडे, डॉ. मिलिंद शुक्ल, सुश्री. क्षमा गोडसे, सुश्री. ज्योती पांचाळ, डॉ. नीपा ठक्कर, सुश्री. अंजुषा पांडवकर, श्री. अरुण बोडे, डॉ. सुधीर माथुर, सुश्री. संध्या केळकर, सुश्री. मोहिनी देव-जोशी, श्रीमती नीती पांड्ये, सुश्री. अनिता सुळे

Vishwas Jadhav | Ramrao Nayak | Sudhakar Chavan | Satyasheel Deshpande | Nipa Thakkar | Sachchidanand Joshi | Indira Gandhi National Centre for the Arts | Sunil Hukire

#विश्वसंगीतदिवस #मिरजकातानपुरा

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई एवं नादब्रह्म संस्था, नागपुर द्वारा "शिक्षक एवं परीक्षकों के लिए आयोजित यह प...
17/06/2026

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई एवं नादब्रह्म संस्था, नागपुर द्वारा "शिक्षक एवं परीक्षकों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यशाला" गायन / वादन, तबला, कथक एवं भरतनाट्यम विषयों में विशारद एवं अलंकार स्तर के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

यह कार्यशाला शिक्षण एवं परीक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षकों एवं परीक्षकों को अपने ज्ञान और कौशल को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर प्रदान करती है। इच्छुक प्रतिभागी समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करें।

📅 दिनांक: 18 एवं 19 जुलाई 2026
📍 स्थान: भारतीय उत्कर्ष मंडल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल के पीछे, खापरी, वर्धा रोड, नागपुर

प्रशिक्षण शुल्क: ₹2000/-(निवास एवं भोजन व्यवस्था उपलब्ध)
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026

सीमित स्थान उपलब्ध — प्रवेश First Come First Served आधार पर।

📞 संपर्क हेतु:
9284037883 / 9422193543 / 9527574860 / 9325176225

अधिक जानकारी के लिए:
https://abgmvm.org/wp-content/uploads/2005/05/Workshop-Notice-July18-19.pdf

विश्व संगीत दिवस एवं संगीत-विदुषी डॉ. प्रेमलता शर्मा की पुण्य-स्मृति में विशेष आयोजन! अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मं...
17/06/2026

विश्व संगीत दिवस एवं संगीत-विदुषी डॉ. प्रेमलता शर्मा की पुण्य-स्मृति में विशेष आयोजन!

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई एवं इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (कलकोश विभाग), नई दिल्ली के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस गरिमामयी कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

मुख्य आकर्षण:
'आरव: मिरज का तानपुरा' फिल्म लोकार्पण एवं सांगीतिक प्रस्तुति।

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा तानपुरा निर्माण कला, उसके सांगीतिक महत्व तथा इस दुर्लभ परंपरा के संरक्षण हेतु एक विशेष शोध एवं दस्तावेजीकरण परियोजना "Making of Tanpura" संचालित की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत तानपुरा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, शिल्प परंपरा तथा मिरज की ऐतिहासिक तानपुरा-निर्माण विरासत का विस्तृत अध्ययन किया गया है। इसी महत्वपूर्ण शोधकार्य के आधार पर तैयार की गई फिल्म 'आरव: मिरज का तानपुरा' भारतीय संगीत संस्कृति और वाद्य निर्माण परंपरा को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति है।

भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा, मिरज की गौरवशाली तानपुरा निर्माण कला तथा संगीत विरासत को समर्पित इस विशेष आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

📅 दिनांक: 22 जून, 2026
🕒 समय: दोपहर 3:00 बजे
📍 स्थान: समवेत सभागार, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, जनपथ बिल्डिंग, जनपथ, नई दिल्ली - 110001

विशेष उपस्थिति:
डॉ. सच्चिदानंद जोशी (सदस्य सचिव, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली)
प्रो. भरत गुप्त (पद्मश्री, न्यासी, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली)

विनीत (पदाधिकारी - अ. भा. गां. म. वि. मंडल):
प्रा. बालासाहेब सूर्यवंशी (अध्यक्ष), प्रा. डॉ. देवेन्द्र कुलकर्णी (उपाध्यक्ष), पं. सुधाकर चव्हाण (सचिव), श्री. जामिनीकांत मिश्र (सहसचिव), श्री. सुनील हुकिरे (कोषाध्यक्ष) एवं प्रा. विश्वास जाधव (रजिस्ट्रार)

प्रस्तुतिकरण:
पं. सत्यशील देशपांडे, श्री. अल्लाफ मुल्ला, डॉ. पी. वाय. मुल्ला

प्रबंध परिषद सदस्य:
पं. रामराव नायक, श्री. गणेश बरेठ, श्री. जनार्दन गुडे, डॉ. मिलिंद शुक्ल, सुश्री. क्षमा गोडसे, सुश्री. ज्योती पांचाळ, डॉ. नीपा ठक्कर, सुश्री. अंजुषा पांडवकर, श्री. अरुण बोडे, डॉ. सुधीर माथुर, सुश्री. संध्या केळकर, सुश्री. मोहिनी देव-जोशी, श्रीमती नीती पांड्ये, सुश्री. अनिता सुळे

Vishwas Jadhav | Ramrao Nayak | Sudhakar Chavan | Satyasheel Deshpande | Nipa Thakkar | Sachchidanand Joshi | Indira Gandhi National Centre for the Arts | Sunil Hukire

#विश्वसंगीतदिवस #मिरजकातानपुरा

प्रतिक्षा समाप्त हुई! गांधर्व मंच २०२६ प्रतियोगिता के परिणाम अब घोषित हो चुके हैं।सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि अपने ...
10/06/2026

प्रतिक्षा समाप्त हुई!

गांधर्व मंच २०२६ प्रतियोगिता के परिणाम अब घोषित हो चुके हैं।

सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि अपने पंजीकृत ईमेल की जांच करें। यदि ईमेल INBOX में प्राप्त नहीं हुआ है, तो कृपया SPAM / JUNK फ़ोल्डर भी अवश्य देखें।

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संत-रचित अभंग गायन की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए आप सभी का धन्यवाद।

www.gandharvamanch.com

Santpith जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज संतपीठ | पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका

#गांधर्वमंच

गांधर्व मंच २०२६ प्रतियोगिता के प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।देश-विदेश से प्राप्त उत्कृष्ट प्रस्तुतियों क...
05/06/2026

गांधर्व मंच २०२६ प्रतियोगिता के प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

देश-विदेश से प्राप्त उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का परीक्षण एवं चयन संपन्न हो चुका है। अब सभी प्रतिभागियों की उत्सुकता का क्षण निकट है।

गांधर्व मंच २०२६ प्रतियोगिता के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

कृपया गांधर्व मंच २०२६ के आगामी चरणों की जानकारी के लिए हमारे आधिकारिक माध्यमों से जुड़े रहें।
www.gandharvamanch.com

Santpith जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज संतपीठ | पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका

#गांधर्वमंच

Address

Gandharva Niketan, Plot No. 5, Sector-9A, Vashi

400703

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment?

Share