08/09/2024
आज प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन हेतु पधारे श्री जोरारामजी कुमावत, कैबिनेट मंत्री, देवस्थान विभाग राजस्थान ने उत्थापन झाँकी के उपरान्त मोती महल की बैठक में विशेष चर्चा कर पुष्टि सम्प्रदाय और श्रीवल्लभाचार्यजी तथा प्रभु के राग भोग श्रृंगार प्रणालिका के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली और मन्दिर तथा नाथद्वारा विकास के साथ-साथ नाथद्वारा मंदिर विज़न 2030 के बारे में भी जानकारी ली जिसमें विशेषकर-
1. व्हील चेयर कॉरिडोर
2. रिलीजियस टूरिज्म (जो प्रभु की जन्मभूमि को कर्मभूमि से जोड़ेगा)
3. वैश्विक स्तर पर नाथद्वारा फेस्टिवल, जिससे धर्म प्रचार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
4. सौर एवं हरित ऊर्जा
5. पुष्टि प्रचार।
और प्रभु सेवा की इतने वर्षों से चल रही परम्परा को देख बहुत प्रभावित हुए। फिर पुष्टिमार्गीय परम्परानुसार उनका समाधान किया।