26/01/2026
देवराज की सरज़मीं का वो अमर फ़र्ज़न्द,
जिसने आज़ादी की जंग में बे-ख़ौफ़ जुर्रत दिखाई
और जम्हूरियत की राह में अपनी तमाम उम्र वक़्फ़ कर दी।
अंग्रेज़ी हुकूमत के ज़ुल्म के ख़िलाफ़ जिसकी आवाज़ सदा बुलंद रही,
और आज़ादी के बाद भी जिसने ख़िदमत को ही सियासत का उसूल बनाया—
ऐसे बे-मिसाल रहनुमा,
फ़ज़लुर रहमान उर्फ़ रहमान साहब को
गणतंत्र दिवस के मुबारक और पावन मौके पर
दिल से निकला हुआ सलाम
और पुर-अक़ीदत ख़िराज-ए-अक़ीदत।
आज ज़रूरत है कि देवराज का हर नवयुवक
उनसे प्रेरणा ले,
उनके बताए हुए रास्ते पर चले—
क्योंकि उसी राह पर चलकर ही
देवराज को और ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।
हमें किसी की गुलामी नहीं,
बल्कि वक़्त आ गया है कि
हम ख़ुद अपने मुक़द्दर के रहबर बनें।
— Mohammad Gauri Khan मोहम्मद गौरी
जिला पार्षद प्रत्याशी
क्षेत्र संख्या 15, लौरिया