Apana Rajasthan

Apana Rajasthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apana Rajasthan, Malviya nagar, Nagar.

21/08/2026

जयपुर के बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने खदेड़ा, मारपीट का भी आरोप

20/08/2026

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

19/08/2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वार्डों में पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याओं को
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महावीर नगर विस्तार योजना इलाके में पार्क में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए,, महावीरनगर विस्तार योजना सेक्टर-2 श्रीराम पार्क में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी,,,
इस दौरान महिलाओं ने लोकसभा अध्यक्ष को राखी बांधी,,, लोकसभा अध्यक्ष ने भी महिलाओं को उपहार देकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी,,,
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने श्रीराम पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया,, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वार्डो में जो भी छोटी-बड़ी समस्याएं हैं उनके समाधान की कार्य योजना बनाकर तय समय पर उनका काम हो सके ,,, इसके लिए पूरे प्रयास किया जा रहे हैं,,

19/08/2026

दिल्ली जयपुर हाइवे 48 पर फ्लाईओवर से गिरा ट्रेलर,केबिन टूटकर सर्विस लाइन पर गिरा,टला बड़ा हादसा

दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर नीमराना के कोलिला फ्लाईओवर पर अलसुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रेलर आगे का केबिन टूटकर सर्विस लाइन पर जा गिरा।हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

19/08/2026

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आज जयपुर में ब्रिक्स पर्यटन बैठकों की शुरुआत हुई। चार दिन तक चलने वाले कार्यक्रम 22 अगस्त तक चलेगा। इसमें ब्रिक्स के 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें ब्राजील, चीन, रूस, इथियोपिया और इंडोनेशिया समेत अन्य देश शामिल हैं।19 और 20 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक आयोजित की जा रही है। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। आज प्रतिनिधिमंडलों के बाद ग्रुप फोटो और उद्घाटन सत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र में अपनी प्राथमिकताओं और आपसी सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर विचार रख रहे हैं। बैठक में साझा ब्रिक्स पर्यटन एजेंडे के जीरो ड्राफ्ट पर चर्चा की जा रही है। सदस्य देशों के सुझावों और संशोधनों को शामिल करते हुए दस्तावेज को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। कार्य समूह की बैठक के साथ-साथ सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय बैठकों का दौर भी चलेगा। इनमें पर्यटन सहयोग, पर्यटकों के आवागमन को बढ़ावा देने, यात्रा सुविधाओं को सुगम बनाने और पर्यटन क्षेत्र में नए साझेदारी के अवसरों पर चर्चा होगी। वहीं, 21 और 22 अगस्त को होने वाली ब्रिक्स पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक में बैठकों के प्रमुख निष्कर्षों और सदस्य देशों के बीच सहमति वाले सहयोग के क्षेत्रों को शामिल करते हुए ब्रिक्स पर्यटन कम्युनिके को अंतिम रूप दिया जाएगा।

*कवि अशोक अग्निवीर को मिला "भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान"**बेंगलुरु।* बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित *कलश कारवा...
19/08/2026

*कवि अशोक अग्निवीर को मिला "भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान"*

*बेंगलुरु।*
बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित *कलश कारवाँ फाउंडेशन* द्वारा आयोजित भव्य समारोह में जयपुर के प्रसिद्ध कवि *अशोक अग्निवीर* को *"भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान"* से सम्मानित किया गया।

देशभक्ति, ओज और राष्ट्र-चेतना से ओत-प्रोत रचनाओं के लिए जाने वाले कवि अशोक अग्निवीर को यह सम्मान साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंच पर देश के अनेक जाने-माने साहित्यकार उपस्थित रहे। जिनमें *जयपुर के प्रसिद्ध कवि किशोर पारीक 'किशोर'*, *दक्षिण के कुमार विश्वास के नाम से प्रसिद्ध हास्य कवि मिट्ठू मिठास*, *बेंगलुरु के समाज सेवी एवं साहित्यकार डॉ. मनोहर भारती*, तथा *एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति मनोज चौपड़ा* सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

समारोह में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के विषयों पर गहन चर्चा हुई और सभी अतिथियों ने कवि अशोक अग्निवीर के कार्यों की सराहना की।

कलश कारवाँ फाउंडेशन ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के आदर्शों और भारतीय साहित्य से जोड़ना है।

Address

Malviya Nagar
Nagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apana Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share