25/02/2023
From Director
https://www.facebook.com/sagarsahayconcept
कभी कभी वक़्त का साथ नहीं मिलता है तो अच्छी भावना से की हुई चीज़ों में भी बाधाएँ आती है। कुछ ऐसा ही हुआ मेरी बनायी हुई एक वेब सीरीज़ “Angel Priya” के साथ।
बेहद कम बजट में, पर दोस्तों एवं शुभचिंतकों के सहयोग से इस सीरीज़ का निर्माण 2017 में ही हो गया था। तब, जब नेटफ़्लिक्स या कोई और ott भारत में पैर जमाने की योजना बना रहे थे। इस सीरीज़ को बनाने से पहले मेरे ज़हन में रेफ़्रेंस के तौर पर भारत की पहली हॉरर वेब सीरीज़ “गहराइयाँ” (विक्रम भट्ट साहब निर्मित) थी। प्रोडूसर साहब की सहमति थी कि हम इसे यूट्यूब पर ही रिलीज़ करेंगे।
पर जब शूटिंग समाप्त हुई तो परिणाम उम्मीद से कई गुना बेहतर आया। यह संभव हो पाया क्योंकि मेरे सभी साथियों, ऐक्टर्स और crew members के इरादे नेक थे।
पर फिर समय का कुछ ऐसा चक्र चला कि हमलोग इसे आपके सामने प्रस्तुत नहीं कर पाये।
ख़ैर अब आयें है तो बस कुछ घंटों की बात है। आज शाम सात बजे (14th फ़रवरी 2023) (https://youtube.com/) official YouTube handle पर यह वेब सीरीज सबके सामने आ जाएगी।
इसमें प्यार भी है परिवार भी… एंटरटेनमेंट तो है ही और एक ज़बरदस्त संदेश भी है। एंजेल प्रिया जो की अब तक लोगों को धोखा देने का चेहरा थी आज उसे एक ऑफिसियल चेहरा मिल जायेगा। ऑफिसियल इसलिए क्योंकि इस नाम को किसी भी क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए इस्तेमाल करने का अधिकार क़ानूनी तौर पर हमारे पास सुरक्षित है।
चूँकि यह एक ख़ास अवसर है तो मैं दिल से उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया।
जीवन में सबसे पहले माता पिता ही आते हैं। माँ तो नहीं रही पर जब तक वो थीं, मुझपर हमेशा भरोसा किया। पापा मेरे हमेशा सिनेमा प्रेमी थे तो उनका प्रोत्साहन भी मिलता रहा। इसलिए पहला धन्यवाद माता पिता और माँ तुल्य दीदी को 🙏❤️ Bijay Kumar Sinha
अब आज वैलेंटाइन डे भी है। तो दूसरा धन्यवाद मेरी पत्नी “शिवानी सिन्हा” को। अरे नहीं… यह धन्यवाद है प्रोड्यूसर साहिबा को है। 🤩 Thanks to her for having faith in my work. 🙏❤️ Shivani Sinha
अब परिवार से बाहर आते हैं। धन्यवाद है प्रोडूसर साहब “विजय सिंघानिया” को। इस प्रोजेक्ट के बीज को पहला खाद पानी उन्होंने ही दिया। पहली फ़िल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए और वो विजय जी ने दिखाया। विजय जी का ज़िक्र हो और असित कुमार की चर्चा ना हो ये मेरे लिए संभव नहीं। Asit Kumar जी वो सूत्रधार हैं जिन्होंने मुझे प्रोडूसर से मिलवाया था। आपका धन्यवाद। 🙏
Raman Kapoor Sir और Pamella Kapoor Mam। इनके समर्थन के बिना दिल्ली में शूट कर पाना संभव नहीं था। गिन नहीं सकते इतना ज़्यादा सपोर्ट इनसे मिलता है मुझे। Thanks Sir and Mam. ❤️
Alok Srivastava और Supriya Srivastava। गौड़ यमुना सिटी के लोकेशन पर शूटिंग संभव होने में इनका योगदान है। और इस बात के लिए पूरी टीम की तरफ़ से धन्यवाद 🙏. You are a gem Alok Ji 🤗.
अनिल सर… 🙏 इनके सहयोग से हमे आज़ादी से कॉलेज कैंपस में शूटिंग करने की सुविधा मिली। Thank you Anil Mathur Sir. ❤️
Alam Manzoor और DrKamran Tak Tahir… इन दोनों के सहयोग से प्रोजेक्ट के पोस्ट प्रोडक्शन में बहुत मदद मिली। ये दोनों मित्र की कैटेगिरी में आते हैं इसलिए धन्यवाद नहीं। पर एक झप्पी 🤗
Abhijeet Kumar… अनमोल रत्न। इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ सिनेमा। इनके कैमरे से काफ़ी शूट किया… फिर कैमरा गिर कर टूट गया। 😥 पर हौसला नहीं टूटा। फिर शूट के बाद ग्वालियर से लौटते समय इनकी कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। कार टूट गई पर हौसला नहीं टूटा। ऐसे हौसले वाले सपोर्ट सिस्टम को सलाम। 🫡❤️
Crew Members में
प्रशांत शर्मा… HoP साहब 😍 Prashantt Sharma
अभिषेक पांडेय… LP साहब 🤗 Abhishek Pandey
मुकेश सिंह… CP साहब 🙏
कुलदीप रावत… हमारे DoP साहब❤️ Kuldeep Singh Rawat
भागवत साहा… प्रोडक्शन डिज़ाइनर साहब😘 Bhagwat Prasad
गौरव कुमार… बैकग्राउंड म्यूजिक प्रोडूसर🤩 Gaurav Kumar
रिया वशिष्ठ… मेक अप एंड प्रोस्थेटिक😇 Riya Vashist
नायाब क़ुरैशी… VFX वाले छोटे भैया🫡
और म्यूजिक एवं कलम वाले बड़े भैया हैं Pawan Kumar… इनका काम इतना ज़बरदस्त है कि अलग से पोस्ट लिखना पड़ेगा। I recommend him for any kind of creative job. 🙏❤️
स्पॉट बॉयज़ में मेरे दो परमानेंट रतन
सोहन एवं मिंटू ❤️🤗 Sohan Chandrabanshi and Mintu Paswan
इन सबको दिल से धन्यवाद।
इन सबके अलावा कुछ ऐसे लोग होते है जो नेपथ्य से काम करते हैं… कुछ ऐसे ही मेरे अनमोल मित्र/शुभचिंतक/समर्थक हैं प्रशांत किशोर, अनंत त्रिपाठी एवं ज्योति त्रिपाठी, वरुण कुमार एवं आकृति राज, प्रज्ञा मिश्रा, संजीव वर्षणे, रामसुमेर यादव, राजीव रौशन एवं भुवाना ऐयर। Prashant Kishore, Varun Kumar, Aakriti Raj, Pragya Mishra, Ram Sumer, Rajeev Roushan Buvana Iyer
अब सबसे अंत में धन्यवाद है एंजेल प्रिया के कुछ मुख्य किरदारों को जीवंत करने वाले कलाकारों का।
एंजेल प्रिया का ऑफिसियल चेहरा बनी हैं नेहा नांगिया। पूजा का किरदार निभाया है गरिमा चौहान ने। पिता है रमन कपूर और माँ के रोल में नीलू साहनी मैम. इंस्पेक्टर राकेश बने हैं असित कुमार और इंस्पेक्टर प्रसून का किरदार निभाया है मेरे फेवरेट कलाकार राजीव शर्मा नें। राज़ शर्मा जी हैं डॉक्टर।
Rajeev RadheyShyam Sharma Raj Sharma Garima Chouhan
गेस्ट कलाकार मेरे कुछ मित्र है जिनके साथ आगे काम करना है. Himanshu Maggo Narendra Mannveer Choudharry
और…
राहुल आमठ इनको आप बस देखो कि क्या खेला है इन्होंने… ❤️
Rahuul Aamath
मनोज भैया... हर प्रकार के समर्थन के लिए आपको दिल से धन्यवाद.🙏
Manoj Malayanil
पोस्ट लंबा हो गया है इसलिए आप सबको दिल से धन्यवाद। जल्दबाज़ी में अगर किसी को मेंशन नहीं कर पाया तो क्षमा करें🙏। दिल से धन्यवाद है।
❤️❤️❤️❤️❤️
https://youtu.be/sMcFGZgVKqM