Bzme Jindagi Range Shayari

Bzme Jindagi Range Shayari Curated selection of Urdu or Hindi poetry/Gazals written by Anil Kumar

26/03/2026

हम फ़क़ीरों से बे-अदाई क्या
आन बैठे जो तुमने प्यार किया

30/12/2025

मफ़ऊल फ़ाइलात मुफ़ाईलु फ़ाइलुन
22121211221212
लाज़िम है इम्तियाज़ तो क़ल्बो-दिमाग़ में
लेकिन कभी तो फैसले दिल से भी लीजिए
अनिल कैफ़

02/07/2025

फ़ाएलातुन फ़इलातुन फ़ेलुन
2122112222
ग़ज़ल
=================
अपने ख्याबों को छुपाये रखना
रश्क वालों से बचाये रखना

आँसू ही तो लिखे हैं किस्मत में
उसको इस करके हँसाये रखना

तेरी आवाज़ हो चूकी है कुंद
शोर लाज़िम है मचाये रखना

आजकल है उरुजे पागलपन
या खुदा मुझको बचाये रखना

मुझसे होती न पजीराई यूँ ही
मुझको अपनों से बचाये रखना

नींद आती है हमें मुश्किल से
हमको बेफिक्र सुलाये रखना

अनिल कुमार

02/06/2025

मीटर
फ़ाएलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन
2122 1212 22
ग़ज़ल
========•=======
प्यास बड़ती सी रहती जाती है
कोई काविश न काम आती है

यूँ तो होशो-हवाश में हूँ मैं
बात कोई समझ न आती है

ज़िंदगी यूँ ही जी रहा हूँ मैं
कोई ख़्याइस नहीं सताती है

कुछ मरासिम अभी भी ज़िंदा हैं
मेरी तन्हाई ये बताती है

गौर से सुन सको तो सुन लेना
तुमको कोई सदा बुलाती है

अनिल कुमार

27/03/2025
23/02/2025

अजीब राज है तन्हाई-ए-दिले-शाइर
की ख़ल्वतो में भी आसार अंजुमन के मिले
फकीरे इश्क़ को क्या जामाजेबियों से ग़रज़
यही बहुत है अगर चार गज़
कफ़न के मिले
कुछ अहले-बज़्मे सुख़न समझे
कुछ नही समझे
बशक्ले-शुहरते-मुबहम सिले सुख़न के मिले
फ़िराक

23/02/2025

फूल तो सब खिले नहकत में वो न बात हुई
मौसमे गुल में भी ख़िजाँ से ना निजात हुई

मयो अयाग रख दिया ज्यों का त्यों मैंने
सभी क़यास में थे क्या नई बात हुई

दिन तो कट गया गर्दिशेअय्याम के साथ
इज्तराबे दिल हुआ मेरा जब रात हुई

नौ जमाना भी क्या अजब जमाना है
जिंदगी गोयाशतरंज कीबिसात
हुई

निगाहे नाज़ उनका आज लगता है दायम
मुद्दतों बाद यहाँ पुर सुकूँ बरसात हुई।
अनिल

23/02/2025

Dear Friends,
I am excited to announce that this Facebook book to share Urdu poetry especially gazals written by me. Kindly follow the page and give your valuable inputs! 🙏

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bzme Jindagi Range Shayari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category