Abhi Yadav

Abhi Yadav Promotion के लिए सम्पर्क करें ‍/ Collab ke liye सम्पर्क करें

06/06/2026

Food challenge

धरती की सबसे डरावनी जगह! यहां है सांपों का साम्राज्य, आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं.                                  ...
06/06/2026

धरती की सबसे डरावनी जगह! यहां है सांपों का साम्राज्य, आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं. ब्राजील के तटवर्ती इलाके में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आम लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। शायद इसीलिए इसे धरती की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस आइलैंड को स्नेन आइलैंड कहा जाता है। ब्राजील के तटवर्ती इलाके में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आम लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। शायद इसीलिए इसे धरती की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस आइलैंड को स्नेन आइलैंड कहा जाता है। यहां पर सौ-दो सौ नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में सांप हैं। सांपों की इतनी भारी-भरकम फौज के चलते, यहां पर टूरिस्ट्स को भी जाने की अनुमति नहीं है। यहां पर केवल वैज्ञानिक या फिर ब्राजीली मिलिट्री टीम के जवान ही जा सकते हैं। इसके लिए भी उन्हें बहुत कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।कई तरह की कहानियां
यह आइलैंड ब्राजील के मेनलैंड से 33 किलोमीटर दूर है। पिछले कई साल में इस जगह को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की कहानियां फैली हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर हर मीटर पर एक सांप है। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें इस आइलैंड को दुनिया की सबसे खतरनाक जगह बताया गया है। इस तरह से इसकी ख्याति लगातार बढ़ती ही जा रही है।

किस तरह के सांप अधिक
इस आइलैंड पर गोल्डन लैंसहेड स्नेक पाए जाते हैं। इस प्रजाति के सांप दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सांप हजारों साल पहले यहां पर फंस गए थे। इसके पीछे की एक प्राकृतिक घटना को जिम्मेदार माना जाता है। उस वक्त समुद्र के पानी का स्तर काफी ऊपर हो गया था। इसके चलते यह आइलैंड ब्राजील की मुख्य जमीन से अलग हो गया था। तभी से यह सांप यहां पर फंसे हुए हैं। यह खुद को आइलैंड के कठिन हालात के मुताबिक ढालते रहे हैं।

इन सांपों में जहर नहीं, लेकिन…
जानकारी के मुताबिक इस प्रजाति के सांपों में जहर नहीं होता है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक बहुत सी ऑनलाइन स्टोरीज में खतरे की बात कही गई है। जिन शोधकर्ताओं ने इन सांपों के बारे में अध्ययन किया है, वह बताते हैं कि यह इंसानों के प्रति प्राकृतिक रूप से आक्रामक नहीं होते हैं। हालांकि यह पक्षियों का शिकार करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस आइलैंड पर 2000 से 4000 की संख्या में सांप हैं। हालांकि एक्चुअल नंबर इससे कम ही होंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सांप आमतौर पर चट्टानों, पेड़ों आदि पर छुपे रहते हैं। यही वजह है कि यहां आने वाले इन्हें आसानी से नहीं देख पाते हैं।

04/06/2026

Radhe Krishna

Kajal Agarwal
04/06/2026

Kajal Agarwal

Address

Mumbai
Mumbai
4000039

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhi Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share