21/05/2026
चार दिन में 1 करोड़ 60 लाख लोग किसी आंदोलन या विचार से जुड़े हों, तो इसका अर्थ है कि हर घंटे लगभग 1 लाख 66 हजार और हर मिनट करीब 2,778 लोग जुड़ रहे हैं। यह एक अविश्वसनीय आँकड़ा है।
यह बेचैनी उस उम्मीद और बदलाव की जरूरत को जाहिर करता है, जो इस वक्त हिन्दुस्तान की आबोहवा में महसूस की जा रही है। सरकार को Gen Z की भावनाओं और आकांक्षाओं का सम्मान करना चाहिए तथा अपने आचरण और नीतियों में सुधार पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।।