Ramleela Commitee Rampur - Chaukhutiya-Ganai

Ramleela Commitee Rampur - Chaukhutiya-Ganai आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर आप सभी का स

सर्वप्रथम इस पेज से जुड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारा उद्देश्य अपनी पौराणिक संस्कृति को बढ़ावा देना और बचाना है। रामपुर रामलीला कमेटी लगभग 100 वर्ष से भी ज्यादा समय से चल रही है। इस पेज के माध्यम से हम अपनी गतिविधियों को आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस कार्य में आप भी अपना सहयोग देंगे ऐसी कामना करते हैं। जय श्री राम

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर #महायज्ञ  #हवन #पूर्णाहुति #06नवंबर_2025पंडित ...
08/11/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

#महायज्ञ
#हवन
#पूर्णाहुति
#06नवंबर_2025
पंडित श्री जगदीश चंद्र जोशी जी व आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर के अध्यक्ष श्री नारायण दत्त उप्रेती जी,श्रीमती राधा उप्रेती जी,व्यवस्थापक श्री हीरा सिंह बिष्ट जी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती किरन बिष्ट जी,संरक्षक श्री आनन्द सिंह नेगी जी,श्री प्रकाश रावत जी सचिव/मंच संचालन,श्री भवान सिंह मेहरा जी,श्री दीवान सिंह बिष्ट जी,व समस्त कमेटी एवं समस्त पात्रों द्वारा रामलीला निर्विघ्न सम्पन्न होने पर हवन,महायज्ञ किया गया।
रामलीला भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को समाज में स्थापित करने का एक प्रेरणा देने वाला महायज्ञ है। रामलीला से हमारी संस्कृति और संस्कार दोनों जीवंत रहती हैं।🙏

#धन्यवाद-🙏
#प्रकाश_रावत
#सचिव/ #मंच_संचालन

#महायज्ञ
#हवन
#पूर्णाहुति
#मर्यादापुरुषोत्तमश्रीरामचन्द्रजी
#आदर्श_रामलीला_रामपुर
#रामलीला2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुरएकादश दिवस 05नवंबर 2025सुलोचना सती,अहिरावण वध,र...
08/11/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

एकादश दिवस 05नवंबर 2025
सुलोचना सती,अहिरावण वध,रावण वध,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का राज्याभिषेक।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा एकादश दिवस के मंचन पर सुलोचना सती,अहिरावण वध,रावण वध व श्री राम चंद्र जी का राज्याभिषेक संजीव वर्णन देखने को मिला सुलोचना सती का मार्मिक चित्रण ने समा बाध दिया।
रामलीला मंचन के एकादश दिवस पर..
मुख्य अतिथि
(1)श्री दिनेश चंद्र उप्रेती जी(LIC,Post office अभिकर्ता) रामपुर साथ में आपकी धर्मपत्नी श्रीमती पदमा उप्रेती जी।
(2) श्री ललित उप्रेती जी पूर्व सैनिक साथ में आपकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला उप्रेती जी रामपुर।
(3) श्री महेश नेगी जी पूर्व विधायक द्वाराहाट,चौखुटिया, अध्यक्ष ओलंपिक संघ उत्तराखंड।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर के अध्यक्ष श्री नारायण दत्त उप्रेती जी,व्यवस्थापक श्री हीरा सिंह बिष्ट जी,संरक्षक श्री आनन्द सिंह नेगी जी,श्री प्रकाश रावत जी सचिव एवं संचालक व समस्त कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रामलीला भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को समाज में स्थापित करने का एक प्रेरणादायी पर्व है। रामलीला से हमारी संस्कृति और संस्कार को जीवंत रखती हैं।
मंच संचालन-श्री प्रकाश रावत जी द्वारा किया गया।
संगीत में हारमोनियम पर श्री जगदीश जोशी जी एवं तबला पर श्री दिनेश मावडी जी ने अपने मधुर संगीत से रामलीला में चार चांद लगा दिए।🙏

#धन्यवाद-🙏
#प्रकाश_रावत
#सचिव/ #मंच_संचालन

#सुलोचनासती
#अहिरावणवध
#रावणवध
#मर्यादापुरुषोत्तमश्रीरामचन्द्रजीराज्याभिषेक
#आदर्श_रामलीला_रामपुर
#रामलीला2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुरदशम दिवस 04नवंबर 2025कुंभकरण वध,मेघनाद वध।आदर्श...
08/11/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

दशम दिवस 04नवंबर 2025
कुंभकरण वध,मेघनाद वध।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा दशम दिवस के मंचन पर कुंभकरण वध,मेघनाद वध का अद्भुत दृश्य रहा कुंभकरण चीर निंद्रा से जगा,मेघनाद-लक्ष्मण संवाद ने समा बाधा।
रामलीला मंचन के दशम दिवस पर..
मुख्य अतिथि
(1)श्री किरन नेगी जी प्रबंधक स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीमलखेत,पांडवाखाल साथ में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कविता नेगी जी क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमलखेत,बिजरानी...
(2).आनंद सिंह नेगी जी प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीमलखेत,पांडवाखाल.
विशिष्ट अतिथि.. श्री बलवंत सिंह नेगी जी सहायक अध्यापक योगसेन.. उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला नेगी जी प्रधानाध्यापक रही।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर के अध्यक्ष श्री नारायण दत्त उप्रेती जी व्यवस्थापक श्री हीरा सिंह बिष्ट जी संरक्षक श्री आनन्द सिंह नेगी जी श्री प्रकाश रावत जी सचिव एवं संचालक व समस्त कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रामलीला हमारे संस्कारों,भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को समाज में स्थापित करने का एक प्रेरणादायी पर्व है। ऐसी रामलीलाएं हमारी संस्कृति को जीवंत रखती हैं।
मंच संचालन-श्री प्रकाश रावत जी द्वारा किया गया।
संगीत में हारमोनियम पर श्री जगदीश जोशी जी एवं तबला पर श्री दिनेश मावडी जी ने अपने मधुर संगीत से रामलीला में चार चांद लगा दिए।🙏

#धन्यवाद-🙏
#प्रकाश_रावत
#सचिव/ #मंच_संचालन

#कुंभकरणवध
#मेघनादवध
#आदर्श_रामलीला_रामपुर
#रामलीला2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुरअष्टम दिवस 02नवंबर 2025वर्षा काल वर्णन,शरद वर्ण...
03/11/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

अष्टम दिवस 02नवंबर 2025
वर्षा काल वर्णन,शरद वर्णन,लंका दहन, अशोक वाटिका।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा अष्टम दिवस के मंचन पर हनुमान जी के द्वारा लंका दहन व सीता माता की खबर लेने अशोक वाटिका पहुंचे जहां हनुमान जी ने फल खा कर बाग उजाड़ दिए!हनुमान जी के वीरता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला मंचन के अष्टम दिवस पर..
मुख्य अतिथि श्रीमती अंबुली देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय सोबनराम जी एवं उनके सुपुत्र........
श्री राजेंद्र विश्वकर्मा जी अध्यापक,
श्री संजय कुमार जी कुशल हार्डवेयर व्यवसायी,
श्री मनोज कुमार जी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्यान्न विभाग चौखुटिया में कार्यरत जमाणिया निवासी।
एक्स सूबेदार मेजर श्री गोपाल गिरी जी निवासी चांदीखेत।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर के अध्यक्ष श्री नारायण दत्त उप्रेती जी,व्यवस्थापक श्री हीरा सिंह बिष्ट जी,संरक्षक श्री आनन्द सिंह नेगी जी,श्री प्रकाश रावत जी सचिव एवं संचालक एवं समस्त कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रामलीला हमारे संस्कारों,भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को समाज में स्थापित करने का एक प्रेरणादायी पर्व है। ऐसी रामलीलाएं हमारी संस्कृति को जीवंत रखती हैं।
मंच संचालन-श्री प्रकाश रावत जी द्वारा किया गया।
संगीत में हारमोनियम पर श्री जगदीश जोशी जी एवं तबला पर श्री दिनेश मावडी जी ने अपने मधुर संगीत से रामलीला में चार चांद लगा दिए।🙏

#धन्यवाद-🙏
#प्रकाश_रावत
#सचिव/ #मंच_संचालन

#लंकादहन
#अशोकवाटीका
#आदर्श_रामलीला_रामपुर
#रामलीला2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर सप्तम दिवस 01नवंबर 2025 राममिलाप,सीता की खोज,श...
02/11/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

सप्तम दिवस 01नवंबर 2025
राममिलाप,सीता की खोज,शबरी आश्रम,सुग्रीव मिलन,बालीवध।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा सप्तम दिवस के मंचन पर श्रीराम का वन में भ्रमण,शबरी आश्रम,सीता जी की खोज,सुग्रीव से मित्रता व बाली वध जैसे प्रसंगों का संजीव मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि-
रामलीला मंचन के सप्तम दिवस पर....
मुख्य अतिथि (1)श्री सुरेंद्र सिंह रावत जी पुत्र स्वर्गीय हयात सिंह रावत जी कोलगधेरा 12 कुमाऊ रेजिमेंट आर्डिनरी नायब सूबेदार पद सेवानिवृत एवं उनके पुत्र संजय सिंह रावत जी वर्तमान में केनरा बैंक मासी में शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत।
मुख्य अतिथि(1)श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी पुत्र स्वर्गीय बख्तावर सिंह नेगी जी 9th कुमाऊं रेजिमेंट से नायक पद से सेवानिवृत रेवाड़ी।
विशिष्ट अतिथि निर्विरोध ग्राम प्रधान टटलगांव श्रीमती नीलम रावत जी धर्मपत्नी श्री प्रकाश रावत जी सचिव एवं संचालक आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर के अध्यक्ष श्री नारायण दत्त उप्रेती जी,व्यवस्थापक श्री हीरा सिंह बिष्ट जी,संरक्षक श्री आनन्द सिंह नेगी जी एवं समस्त कमेटी पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रामलीला हमारे संस्कारों,भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को समाज में स्थापित करने का एक प्रेरणादायी पर्व है। ऐसी रामलीलाएं हमारी संस्कृति को जीवंत रखती हैं।”
मंच संचालन-श्री प्रकाश रावत जी द्वारा किया गया।

संगीत में हारमोनियम पर श्री जगदीश जोशी जी एवं तबला पर श्री दिनेश मावडी जी ने अपने मधुर संगीत से रामलीला में चार चांद लगा दिए।🙏

#धन्यवाद-🙏
#प्रकाश_रावत
#सचिव/ #मंच_संचालन

#आदर्श_रामलीला_रामपुर
#रामलीला2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर #षष्ठम_दिवस_31अक्टूबर_2025 रामलीला मंचन-सूर्पनख...
01/11/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

#षष्ठम_दिवस_31अक्टूबर_2025

रामलीला मंचन-सूर्पनखा नासिका छेदन,खर-दूषण वध,सीता हरण एवं जटायू मरण।

आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा षष्ठम दिवस का मंचन में -सूर्पनखा नासिका छेदन,खर-दूषण वध,सीता हरण एवं जटायू मरण जैसे अत्यंत मार्मिक और भावनात्मक प्रसंगों का मंचन किया गया।
सूर्पनखा के अहंकार और दुष्ट प्रवृत्ति के कारण उसके नासिका छेदन का प्रसंग दर्शकों को धर्म-अधर्म की सीमा का बोध कराता है। खर-दूषण वध में प्रभु श्रीराम के दिव्य पराक्रम और धर्म की स्थापना का सुंदर चित्रण हुआ।
सीता हरण और जटायू मरण का हृदयस्पर्शी मंचन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
मुख्य अतिथि- ब्लॉक प्रमुख चौखुटिया श्रीमती चेतना नेगी जी व प्रदेश विभाग प्रभारी भाजपा श्री अनिल शाही जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पांडे जी,मंडल महामंत्री श्री दीपक नेगी जी तथा सभी अतिथियों का आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जी व समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आदर्श रामलीला कमेटी समस्त अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती है जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर रामलीला मंचन में सहभागिता सुनिश्चित करी।
आप सभी के सहयोग एवं प्रेम से ही यह धार्मिक उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

धन्यवाद 🙏

🚩 सचिव/मंच संचालन 🚩
प्रकाश रावत
#आदर्श_रामलीला_रामपुर

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय 🚩 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुरपंचम दिवस--30अक्टूबर 2025निशाद मिलन-भरत मिलापद...
31/10/2025

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय 🚩

#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

पंचम दिवस--30अक्टूबर 2025

निशाद मिलन-भरत मिलाप
दिनांक 30अक्टूबर 2025 को आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा पंचम दिवस का मंचन-निशाद मिलन एवं भरत मिलाप का प्रसंग के साथ किया गया।
भरत मिलाप भक्ति और भाईचारे का प्रतीक नहीं,बल्कि यह संदेश देता है कि सच्चा प्रेम न पद की लालसा से बंधा है न ही अधिकार से-बल्कि आदर,त्याग और मर्यादा से सींचा जाता है।
भरत जैसे महान व्यक्तित्व ने राज्य नहीं श्री राम जी के चरण पादुका को सिंहासन पर विराजित कर उनकी पूजा कर भाई के प्रेम की अमर मिसाल पेश की।
इस शुभ अवसर पर.......

मुख्य अतिथि-
श्री दानीराम जी पुत्र स्वर्गीय श्री दिनपालूराम जी ग्राम-रामपुर।

विशिष्ट अतिथि
श्री भवान सिंह घुघत्याल जी पुत्र स्व श्री नारायण सिंह घुघत्याल जी ग्राम-जमणियां।

अति विशिष्ट अतिथि
श्री कलम सिंह नेगी जी पुत्र स्वर्गीय श्री दीवान सिंह नेगी जी रामपुर।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जी व समस्त पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर पंचम दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया गया।
मंच संचालन-श्री प्रकाश रावत जी द्वारा किया गया।
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर के अध्यक्ष श्री नारायण दत्त उप्रेती जी द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग हेतु धन्यवाद किया गया।

#धन्यवाद🙏
सचिव/मंच संचालन
प्रकाश रावत
#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर


#रामवनवास
#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर
#रामलीला2025

30/10/2025

आदर्श रामलीला रामपुर में राम जन्म...

🚩 #मर्यादा_पुरूषोतम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩 #आदर्श_रामलीला_रामपुरचतुर्थ दिवस-29अक्टूबर 2025 ैकयी_संवाद_एवं_राम_वनवास आदर...
30/10/2025

🚩 #मर्यादा_पुरूषोतम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय🚩

#आदर्श_रामलीला_रामपुर

चतुर्थ दिवस-29अक्टूबर 2025

ैकयी_संवाद_एवं_राम_वनवास
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा चतुर्थ दिवस का भव्य रामलीला मंचन किया गया। दशरथ कैकई संवाद,राम वनवास।
उपस्थित समस्त भक्तजनो को भावविभोर कर दिया।
महाराज दशरथ की व्यथा व विलाप एवं माता कैकई का द्वंद्व और
श्रीराम के त्यागमय वचनों ने दर्शकों की आँखों को नम कर दिया।
यह दृश्य हमें प्रेरणा देता है कि पिता की आज्ञा,भ्रातृ प्रेम और पतिव्रता धर्म ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन का सार हैं।

मुख्य अतिथि-
(1)ग्राम प्रधान रामपुर-श्री विनोद कुमार जी
(2) ग्राम प्रधान भनोटीया-श्रीमती आंचल आर्या जी
व समस्त अतिथियों का आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 💐
सभी पात्रों ने अत्यंत भावपूर्ण अभिनय से राम वनवास के इस करुण प्रसंग को जीवंत कर दिया।
राम,सीता,लक्ष्मण का वनगमन त्याग,धर्म और मर्यादा की अद्भुत मिसाल देखने को मिला।

धन्यवाद। 💐
सचिव/मंच संचालन
प्रकाश रावत
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर

🚩 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्रीरामचंद्र_जी_की_जय🚩

ैकई_संवाद
#रामवनवास
#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर

 #मर्यादा_पुरूषोतम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय 🚩 दिनांक – 28 अक्टूबर 2025 आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर तृतीय दिवस – सीता स्वयंव...
29/10/2025

#मर्यादा_पुरूषोतम_श्री_रामचंद्र_जी_की_जय 🚩
दिनांक – 28 अक्टूबर 2025
आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर

तृतीय दिवस – सीता स्वयंवर एवं परशुराम–लक्ष्मण संवाद।

दिनांक 28अक्टूबर 2025 को आदर्श रामलीला कमेटी रामपुर द्वारा रामलीला मंचन के तृतीय दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि-श्री प्रेम सिंह नेगी जी(पूर्व सूबेदार)एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जशोदा देवी जी रही।
मुख्य अतिथि-का अध्यक्ष जी व समस्त पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 💐🙏
मंचन में सीता स्वयंवर एवं परशुराम–लक्ष्मण संवाद की अद्भुत और भावनापूर्ण प्रस्तुति दी गई। सभी पात्रों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से सम्पूर्ण सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आदर्श रामलीला कमेटी को निरंतर सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान किया जा रहा है। मंच से कमेटी द्वारा सभी सहयोगी जनों एवं दर्शकों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। 🙏🙏
समस्त आदर्श रामलीला कमेटी प्रार्थना करते हैं कि आप सभी का स्नेह,सहयोगव आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे,ताकि यह भव्य-दिव्य रामलीला आने वाले वर्षों में और भी भव्यता प्राप्त करे।

🚩 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की जय! 🚩

#आदर्श_रामलीला_रामपुर
#रामलीला_2025
#सीता_स्वयंवर
#परशुराम_लक्ष्मण_संवाद

 #मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_राम_चंद्र_जी_की_जय #द्वितीय_दिवस #दिनांक_27_10_2025 #आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुरदिनांक 27अक्टूब...
28/10/2025

#मर्यादा_पुरुषोत्तम_श्री_राम_चंद्र_जी_की_जय
#द्वितीय_दिवस
#दिनांक_27_10_2025
#आदर्श_रामलीला_कमेटी_रामपुर
दिनांक 27अक्टूबर 2025 को आदर्श रामलीला रामपुर के द्वितीय दिवस पर श्री रामजन्म,ताड़का वध, पुष्पवाटिका एवं गौरी पूजन जैसे भावपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया।
रामलीला मंच के मुख्य अतिथि...
(1)-श्री बख्तावर सिंह नेगी जी(पूर्व इंस्पेक्टर-ITBP) बिजरानी।
(2) श्रीमत मालती देवी जी धर्मपत्नी स्व श्री नंदन सिंह नेगी जी(दुकान बाखली-टटलगांव)
आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
🙏 आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से सभी आगंतुकों,अतिथियों,कलाकारों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
🙏💐

🚩 मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की जय! 🚩

#श्रीरामलीला2025 #आदर्शरामलीलारामपुर #रामभक्ति #मर्यादापुरुषोत्तम #रामजन्म #पुष्पवाटिका #ताड़कावध #गौरीपूजन #भव्यरामलीला

Address

Rampur Badrinath Marg
Marg

Telephone

+919627782644

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramleela Commitee Rampur - Chaukhutiya-Ganai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share