Hind Times

Call Contact the establishment

Hind Times "Breaking News | Local News | Politics | Education | Sports | Public Issues"

13/09/2026

हेतमापुर, बाराबंकी से ग्राउंड रिपोर्टिंग

08/09/2026

मित्तई की जर्जर सड़क बनी जनसमस्या गड्ढों और बदहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान

268 विधानसभा, बाराबंकी

सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर AIMIM बाराबंकी सौंपेगा जिलाधिकारी को ज्ञापनबाराबंकी। सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के माम...
07/09/2026

सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर AIMIM बाराबंकी सौंपेगा जिलाधिकारी को ज्ञापन

बाराबंकी। सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले में न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) जिला बाराबंकी द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली एवं सेंट्रल अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष मौलाना मसीहुर्रहमान मजाहिरी के नेतृत्व में जिला बाराबंकी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, विधानसभा पदाधिकारी एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

AIMIM की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित कर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी जाएगी।

📅 दिनांक: 8 सितंबर 2026, मंगलवार
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: जिला गन्ना दफ़्तर, बाराबंकी

AIMIM ने सभी जिम्मेदार साथियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

हज यात्रियों की समस्याओं को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकातनई दिल्ली। हज यात्रियों से जुड़ी समस्य...
04/09/2026

हज यात्रियों की समस्याओं को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली। हज यात्रियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने आगामी हज यात्रा को आसान और बेहतर बनाने के लिए सरकार के रोडमैप पर चर्चा की। साथ ही हज टेंडर से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष निगरानी सुनिश्चित करने की मांग रखी।

उन्होंने पिछली हज यात्रा के दौरान यात्रियों की व्यक्तिगत शिकायतों को भी मंत्री के समक्ष रखा और आगामी टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं यात्रियों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही।

03/09/2026

कतरामऊ रोड बनी जनसमस्या, जिम्मेदार कब जागेंगे?

सोनू सूद ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, एक्स पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन ...
02/09/2026

सोनू सूद ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, एक्स पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने अपने घर, अपने परिवार और अपना बचपन खो दिया... लेकिन हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे. नेपाल, तुम अकेले नहीं हो'

कानपुर: भारी बारिश के बाद हर्ष नगर में ‘डॉट नाला’ ढहने से सड़क धंस गई. सड़क धंसने का दायरा बढ़कर करीब 30 फीट चौड़ा हो गय...
01/09/2026

कानपुर: भारी बारिश के बाद हर्ष नगर में ‘डॉट नाला’ ढहने से सड़क धंस गई. सड़क धंसने का दायरा बढ़कर करीब 30 फीट चौड़ा हो गया, जिसके चलते एक मकान भी ढहा दिया गया.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में उर्स के मौके पर हाई कोर्ट मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और दुआ की. उर्स ...
31/08/2026

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में उर्स के मौके पर हाई कोर्ट मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और दुआ की. उर्स सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की पुण्यतिथि की याद में मनाया जाता है.

उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली...
31/08/2026

उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से सम्मानित किया. यह उनका 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है

फ़िलिस्तीन के राजदूत से मिले सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, हुई संजीदा बातचीतनई दिल्ली। भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत Abdullah ...
30/08/2026

फ़िलिस्तीन के राजदूत से मिले सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, हुई संजीदा बातचीत

नई दिल्ली। भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत Abdullah M. Abu Shawesh ने शायर और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और समसामयिक मुद्दों को लेकर संजीदा एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

मुलाक़ात के दौरान फ़िलिस्तीनी राजदूत ने इमरान प्रतापगढ़ी की शायरी और उनकी राजनीतिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने इमरान को एक शायर, पार्लियामेंटेरियन और हिंदुस्तान की नौजवान नस्ल से गहरा जुड़ाव रखने वाली आवाज़ बताया।

राजदूत के मुताबिक़, इमरान प्रतापगढ़ी का नज़रिया केवल सियासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और नई पीढ़ी से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विभिन्न विचारों और जनप्रतिनिधियों के साथ रचनात्मक संवाद को लोकतांत्रिक जीवन का अहम हिस्सा बताया।
यह मुलाक़ात आपसी सम्मान, विचारों के आदान-प्रदान और भारत-फ़िलिस्तीन के बीच मानवीय रिश्तों की भावना को दर्शाने वाली रही।

Imran Pratapgarhi

Address

Lucknow

Telephone

9452413296

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Hind Times:

Shortcuts

Share