29/08/2026
नमस्कार, साथियों मैं विवेक कौशिक और आप देख रहे हैं बुंदेलखंड टीवी। आज हम आपको ले आये हैं सागर जिले के सबसे रहस्यमयी इलाके में... 400 साल पुराना धमोनी किला किले से कुछ ही दूरी पर है ये खूबसूरत जगह झरा/झिरा जहाँ पहाड़ों से झरना बहता है, घना जंगल है और जंगल के बीच एक प्राचीन मंदिर है।
"इसी वीरान किले से 1 किलोमीटर अंदर घने जंगल में है ये झरा। बुंदेली में झरा मतलब - पहाड़ से निकलने वाला पानी। 12 महीने यहाँ मीठे पानी का झरना बहता है।"
"देखिए, ये है झरा का पानी। भीषण गर्मी में भी यहाँ ठंडा और साफ पानी मिलता है। लोकल लोग कहते हैं इस पानी में औषधीय गुण हैं। और सबसे बड़ी बात, इसी झरने के किनारे बना है ये प्राचीन मंदिर।"
"जंगल के बीचों-बीच भगवान भोलेनाथ और श्रीराम दरबार का मंदिर है, मानसून में जब झरना पूरे शबाब पर होता है तो मंदिर का ये नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता।"
"तो अगर आप भी प्रकृति के बीच, इतिहास और रहस्य को एक साथ देखना चाहते हैं तो एक बार सागर के धमोनी किले के पास इस झरा जरूर आइए
बुंदेलखंड टीवी सागर