Daksh Talent Hunt

Daksh Talent Hunt इस पेज का मुख्य उद्देश्य उभरते स्थानीय उत्तराखंडी कलाकारों को डिजिटल मंच प्रदान करना है

उत्तराखंड का अमृत गेठि या गेंठी, गेठीउत्तराखंड में 2000 मीटर तक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में गेठी कई बेल पाई जाती है।गेठी एक...
22/06/2026

उत्तराखंड का अमृत गेठि या गेंठी, गेठी

उत्तराखंड में 2000 मीटर तक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में गेठी कई बेल पाई जाती है।
गेठी एक बेल वाला पौधा है। इसको के इंग्लिश में Air Potato के नाम से जाना जाता है।।

पहाड़ो में बरसात के समापन के समय अर्थात अक्टूबर और नवंबर में एक विशेष सब्जी जो लताओं में में लगती है और आलू के आकार की होती है। इसे पहाड़ी भाषा मे गेठी की सब्जी बोलते हैं। कंद रूप की यह सब्जी गर्म तासीर और औषधीय गुणों से युक्त होती है।

गेठी का प्रयोग मुख्यतः सब्जी के रूप में किया जाता है। इसका स्वाद आलू की अपेक्षा थोड़ा कसैला होता है।।

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अक्टूबर नवंबर में पहाड़ी लोग गेठी इकट्ठा करके रख लेते हैं और फिर शरद ऋतु में इसको उबाल कर सब्जी या सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं। गेठी गर्म तासीर की होती है।।
ठंड के मौसम में इसका प्रयोग बहुत लाभदायक होता है। पहाड़ी लोग इसका गर्म राख में पका कर सेवन करते हैं।।
इसे खांसी की अचूक औषधि माना जाता है।।

वराह कंद के प्रमुख लाभ निम्न हैं –

गेठी या वराह कंद ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। गेंठी में शर्करा(ग्लूकोज ) और रेशेदार फाइबर सही मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे खून में ग्लूकोज का स्तर बहुत धीरे बढ़ता है।।

गेंठी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं,जिनके कारण शरीर मे कोलस्ट्रोल कम बढ़ता है । एयर पोटैटो मोटापा घटाने में लाभदायक है।।

इसमे विटामिन बी प्रचुर मात्रा में मिलता है। जो बेरी बेरी और त्वचा रोगों की रोकथाम में सहायक होता है।।

गेंठी में कॉपर ,लोहा, पोटेशियम ,मैगनीज आदि खनिज ( मिनरल्स ) पाए जाते हैं। जिसमे से पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और कॉपर रूधिर कणिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है।।

वराह कंद या गेठी की पत्तियों और टहनियों के लेप से फोड़े फुंसियों में लाभ मिलता है।
गेंठी को उबालकर सलाद या सब्जी रूप में खाने से खांसी व जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।।

गेठी के तनों व पत्तियों के अर्क में घाव भरने की क्षमता होती है। और इसके अर्क में कैंसर कोशिकाओं को मारने की क्षमता भी होती है। जिससे कैंसर जैसी भयानक बीमारी में लाभ मिलता है।।

इसके पत्तियों के लेप से सूजन व जलन में लाभ मिलता है।।
इसकी गांठों में स्टेरॉयड मिलता है जो कि स्टेरोएड हार्मोन और सेक्स हार्मोन बनाने के काम आता है।।

गेठी बबासीर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नही है। दस्त के लिए भी यह अति लाभदायक है।।

इसमे एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता भरपूर रहती है। और कैंसर में तो लाभदायक होता ही है।।

गेठी जैसे औषधीय कंदमूल फल उत्तराखंड में विलुप्त हो रहे हैं या उनके गुणों और उनके बारे में सही जानकारी ना होने के कारण हम उनका सही प्रयोग नही कर पा रहे हैं।।
ये दिव्य औषधियां फल फूल और कंद रूपों में यहाँ उपलब्ध है।।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसको शेयर करें

16/06/2026

सुंदरकांड का सुंदर पाठ,

बजरंगबली के भक्त बाबा नीम करोली जी महाराज के पावन कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
15/06/2026

बजरंगबली के भक्त बाबा नीम करोली जी महाराज के पावन कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

पिछले दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के एक पोस्ट ऑफिस में डाक विभ...
13/06/2026

पिछले दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के एक पोस्ट ऑफिस में डाक विभाग की एक महिला कर्मचारी जो कि हरियाणा मूल की है को किसी बात को लेकर वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है जो सामने लोगों से कह रही है "लड़की हूं फंसा दूंगी"।
ग्रामीणों का आरोप है कि डाक विभाग की कर्मचारियों के द्वारा सही से काम नहीं किया जा रहा है। स्थानीय युवकों व लोगो के द्वारा जब जानकारी ली गयी तो तथाकथित वीडियो में यह महिला कर्मचारी गलत व्यवहार करते हुए नज़र आ रही है साथ में इसे यह कहते हुए भी सुना जा सकता कि "लड़की हूँ फसा दूंगी" इसके साथ ही हरियाणा की यह लड़की जो कि डाक विभाग की कर्मचारी है, ग्रामीण लोगो से 'तू तड़ाके' से बात कर रही थी जो बर्दास्त के काबिल नहीं है, इसलिए डाक विभाग से निवेदन है कि बाहरी प्रदेश विशेष रूप से हरियाणा के लोगों को कर्मचारी बनाने से पहले उन्हें यहां के लहजे और तहजीब से वाकिफ कराया जाए। विरोध करने के बाद कहते हैं कि "हमारी भाषा ही यही है हम ऐसे ही बोलते हैं", हम मानते हैं कि इनके बोलने का लहजा ऐसा ही होता है पर उत्तराखंड के लोगों को ऐसे लहजे में बात करने व सुनने की आदत नहीं है, इसलिए इन लोगों को समझा दिया जाए कि अगर उत्तराखंड में काम करना है तो बोलने के तरीके में सुधार किया जाए।
पहले तो कोशिश की जानी चाहिए कि उत्तराखंड में किसी भी विभाग में यही के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। स्थानीय लोगों को काम में प्राथमिकता देने से देवभूमि के लोगों को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हरियाणा के लोग जिस लहजे से बात करते हैं वह लहजा उत्तराखंड के लोगों को स्वीकार्य नहीं है। वे तो अपने बाप दादाओ से भी तू तड़ाके से बात करते है, अब वे भी क्या करें बचपन से ही यही सीखा है पर देवभूमि में इस तरह का व्यवहार पसंद नहीं किया जाता इसलिए हरियाणा के जितने भी भाई बंधु उत्तराखंड में काम करते हैं उन सभी से मेरा अनुरोध है कि अपनी भाषा शैली को बदले वरना आपको भी दिक्कत होगी और स्थानीय लोगों को भी दिक्कत होगी।

दुःखद! उत्तराखंड का गौरव गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर शूटर जसपाल राणा जी के निधन पर पूरा प्रदेश स्तब्ध है। महान शूटर जसप...
12/06/2026

दुःखद! उत्तराखंड का गौरव गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर शूटर जसपाल राणा जी के निधन पर पूरा प्रदेश स्तब्ध है। महान शूटर जसपाल राणा जी ने देवभूमि उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। आज जसपाल राणा जी हमारे बीच नहीं रहे, हम सभी उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

 #शहादत_को_नमनदेवभूमि एवं वीरभूमि उत्तराखंड के रहने वाले भारतीय सेना के जवान  #रोहित_रावत ने देश सेवा करते हुए सर्वोच्च ...
12/06/2026

#शहादत_को_नमन
देवभूमि एवं वीरभूमि उत्तराखंड के रहने वाले भारतीय सेना के जवान #रोहित_रावत ने देश सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान किया। भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात महज 21 वर्षीय जवान रोहित रावत मूल रूप से वीरभूमि टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र के मेन्डू सिन्दवाल गांव के रहने वाले थे। उनके सर्वोच्च बलिदान पर समस्त देशवासी सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
जय हिन्द

महान कुमाऊनी लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की जी को शत शत नमन
09/06/2026

महान कुमाऊनी लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की जी को शत शत नमन

शहादत को नमन🙏उत्तराखंड के वीर सपूत, अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अ...
07/06/2026

शहादत को नमन🙏
उत्तराखंड के वीर सपूत, अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। माँ भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जय हिन्द

यह क्या हो रहा है हमारे देवभूमि उत्तराखंड में।माता-पिता के बाद एक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का ही सर्वाधिक महत्व होता ह...
06/06/2026

यह क्या हो रहा है हमारे देवभूमि उत्तराखंड में।
माता-पिता के बाद एक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का ही सर्वाधिक महत्व होता है। पर शिक्षक यदि शिक्षक न रहकर भक्षक बन जाए तो क्या कहा जा सकता है।
अब क्या होगा इस मासूम बालिका का? शिक्षक का क्या है उसे तो कानून उसकी सजा दे ही देगा, पर उस बालिका का जीवन तो पूरा ही खराब हो गया, लोगों के ताने सामाजिक तिरस्कार का न जाने क्या-क्या सहना पड़ेगा, उसे भी और उसके परिजनों को भी।
किसी भी व्यक्ति में इतनी विकृत मानसिकता पनप कैसे सकती है? अरे शिक्षक का काम तो अपने शिष्य को सही राह दिखाना होता है पर शिक्षक ही राह से भटक जाए तो कोई क्या करें।

जनरल एन. एस. राजा सुब्रमण्यम भारत के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। जनरल सुब्...
01/06/2026

जनरल एन. एस. राजा सुब्रमण्यम भारत के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। जनरल सुब्रमण्यम ने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया, जो इसे पहले भारत के के ऑफ डिफेंस स्टाफ थे।

Address

Vill/Sunkhari
Khatima
262311

Telephone

+916397937442

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daksh Talent Hunt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Daksh Talent Hunt:

Share

Category