Ramganjmandi Live

Ramganjmandi Live सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक गतिविधिय?

विवाह वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं Sabir Khan Virendra Jain
23/06/2026

विवाह वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं
Sabir Khan
Virendra Jain

* #रामगंजमंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ पर 17 से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन...
14/06/2026

* #रामगंजमंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ पर 17 से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन*

"45° तापमान में 80 किलोमीटर का तप — एक बार फिर लगातार 5 दिन पैदल चल कर डॉ मदन जी दिलावर ने जनसेवा, समर्पण और जनविश्वास क...
03/06/2026

"45° तापमान में 80 किलोमीटर का तप —
एक बार फिर लगातार 5 दिन पैदल चल कर डॉ मदन जी दिलावर ने जनसेवा, समर्पण और जनविश्वास का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है"
जनसंवाद पदयात्रा की सफलता पर हार्दिक बधाई।
Virendra Jain
Bhajanlal Sharma MADAN DILAWAR BJP Rajasthan बागेश्वर धाम सरकार ंवाद_पदयात्रा

ज्ञान आपको सफल, संस्कार महान बनाते हैं – वीरेन्द्र जैनबाल स्पंदन समर कैंप का हुआ भव्य समापन, बच्चों में आत्मविश्वास और न...
02/06/2026

ज्ञान आपको सफल, संस्कार महान बनाते हैं – वीरेन्द्र जैन

बाल स्पंदन समर कैंप का हुआ भव्य समापन, बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व विकास का संचार

रामगंजमंडी। गायत्री शक्तिपीठ रामगंजमंडी पर दिया (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बाल स्पंदन समर कैंप का सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक शिविर का समापन नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों, आत्मविश्वास, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास की नई यात्रा का शुभारंभ है।

उन्होंने कहा कि पांच दिन पूर्व शिविर में आए अनेक बच्चे संकोची थे, कुछ मंच पर आने से घबराते थे और कई नए मित्र बनाने में झिझकते थे, लेकिन आज उन्हीं बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास, उत्साह और नई ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दे रही है। यही इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इन पांच दिनों में बच्चों ने योग, प्रार्थना, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के विविध आयामों को सीखा। उन्होंने समझाया कि सफलता केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है।

बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने जीवन के तीन महत्वपूर्ण सूत्र बताए। पहला—बड़े सपने देखो, क्योंकि जो सपना देखता है वही उसे पूरा करने का साहस भी जुटाता है। दूसरा—निरंतर सीखते रहो, क्योंकि सीखना बंद होते ही विकास रुक जाता है। तीसरा—अच्छे संस्कार कभी मत छोड़ो, क्योंकि ज्ञान व्यक्ति को सफल बनाता है, जबकि संस्कार उसे महान बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान डर, आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वास्थ्य, योग, रचनात्मकता और नेतृत्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई। अब बच्चों का दायित्व है कि वे इन शिक्षाओं को अपने घर, विद्यालय और दैनिक जीवन में उतारें।

वीरेन्द्र जैन ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानें, उन्हें समय दें, प्रोत्साहित करें तथा संस्कारों की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखें। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ, दिया (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन), प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पण, समय और श्रम से ही यह शिविर सफल हो पाया है।

समारोह के अंत में बच्चों ने अच्छे संस्कार अपनाने, प्रतिदिन कुछ नया सीखने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
"बच्चे आज के नहीं, कल के भारत हैं। संस्कारवान बच्चे ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं।"
Virendra Jain
गायत्री परिवार

31/05/2026

रामगंजमंडी। गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे पांच दिवसीय बाल स्पंदन समर कैंप के अंतर्गत आज बच्चों के लिए “डर क्या है और उससे कैसे जीतें” विषय पर प्रेरक संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बहादुर बनने के लिए सबसे पहले मन से डर को निकालना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि डर प्रत्येक व्यक्ति के मन में होता है, लेकिन जो व्यक्ति डर के कारण रुक जाता है वह पीछे रह जाता है, जबकि जो डर का सामना करता है वही जीवन में आगे बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि डर अक्सर हमारी कल्पना का परिणाम होता है। ज्ञान, अभ्यास, अध्ययन, निरंतर प्रयास और नई चीजें सीखने की प्रवृत्ति से डर को आसानी से दूर किया जा सकता है।

वीरेंद्र जैन ने कहा कि बहादुर वह नहीं है जिसे कभी डर नहीं लगता, बल्कि बहादुर वह है जो डर के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अंधेरे में पड़ी एक साधारण सुतली भी हमें सांप जैसी प्रतीत हो सकती है, लेकिन जैसे ही प्रकाश का संचार होता है, सच्चाई सामने आ जाती है और डर स्वतः समाप्त हो जाता है।

संवाद के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विभिन्न प्रकार के डर और उन्हें दूर करने के उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और साहस का विकास करना रहा।

अंत में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे डर से घबराने के बजाय उसका सामना करेंगे, नई चीजें सीखेंगे तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।
Virendra Jain
गायत्री परिवार #बाल_संस्कार #बाल_स्पंदन_समर_कैंप @

31/05/2026

Day 5 बाल स्पंदन समर कैंप
रामगंज मंडी लाइव मंच की प्रतिभा मोहित मेहता संगीता पाटीदार हर मंच पर , हर आयु वर्ग के बीच अपनी छाप छोड़ रही है।
Virendra Jain Sangeeta Patidar Mohit Kr Mehta

30/05/2026

रामगंजमंडी। गायत्री शक्तिपीठ पर महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा विषयक विशेष कार्यक्रम का आज सायं 6 बजे प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालीका विंग की इमरती देवी एवं रक्षा चौहान ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए तथा आकस्मिक परिस्थितियों एवं संभावित हमलों से स्वयं की सुरक्षा के प्रभावी तरीके बताए।
उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ सतर्क रहने का संदेश देते हुए राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करने की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि राजकोप सिटीजन एप के माध्यम से आपात स्थिति में सहायता मांगने पर कॉलर की लोकेशन स्वतः पुलिस तक पहुंच जाती है, जिससे सहायता दल शीघ्र मौके पर पहुंचकर मदद कर सकता है।
कालीका यूनिट की अधिकारियों ने कहा कि यदि आसपास कोई मनचला महिलाओं या युवतियों को परेशान करता दिखाई दे तो उसकी शिकायत निडर होकर करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, इसलिए किसी प्रकार का भय या संकोच रखने की आवश्यकता नहीं है।
दिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की प्रभारी मनोरमा शर्मा, कीर्ति देवी एवं प्रीति शर्मा ने कालीका यूनिट से आई कमांडो टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मातृशक्ति ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का द्वितीय सत्र रविवार सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक मातृशक्ति उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
#कालिका #कालिकविंग

बाल स्पंदन समर कैंप – Day 3पांच दिवसीय “बाल स्पंदन समर कैंप” के तीसरे दिन बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से चित...
29/05/2026

बाल स्पंदन समर कैंप – Day 3
पांच दिवसीय “बाल स्पंदन समर कैंप” के तीसरे दिन बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया।
गुनगुन एवं सैजल पोरवाल ने बच्चों को रेखाओं और आकारों के माध्यम से सुंदर चित्र बनाना सिखाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन ने कहा कि —
“सद्गुणों की रेखा, संस्कारों का आकार और विनम्रता का रंग जितनी कुशलता से जीवन में भरा जाए, जीवन उतना ही सुंदर, आकर्षक और सफल बनता है।”
उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताकर विशेष आनंद की अनुभूति हो रही है।
प्रवक्ता आशीष पोरवाल ने बताया कि समर कैंप में बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है तथा वे आनंदपूर्वक नई-नई गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
एंकर भूपेन्द्र एवं खुश्बू जैन केम्प में पूरा समय देकर कुशलता पूर्वक कार्यक्रम को संभाल रहे हैं।
Virendra Jain

बच्चों के साथ आनंद आ रहा है। Virendra Jain
29/05/2026

बच्चों के साथ आनंद आ रहा है।
Virendra Jain

पांच दिवसीय बाल स्पंदन समर कैंप शुरू Virendra Jain
28/05/2026

पांच दिवसीय बाल स्पंदन समर कैंप शुरू
Virendra Jain

Address

Khairabad
326529

Telephone

+917976308889

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramganjmandi Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Ramganjmandi Live:

Share