Deepti Sinha

Deepti Sinha Deepti Sinha is an Indian Poet and Writer known for her literary works through various sources and media.

Being Featured in All India Radio, Rashritya Ujala, NCR India, Vartman Ankur, She is soon coming up with a series of books and podcasts. writing creations of all kind of poems shers shaayris and gazals stories

दशाननदस चेहरे रख कर वो बना दशानन!लंका राज रावणपराक्रमी शूरवीर महान!फिर क्यूं अनाचारी बना वो बलवान !किंचित नारी रूप से हु...
30/10/2024

दशानन

दस चेहरे रख कर वो
बना दशानन!
लंका राज रावण
पराक्रमी शूरवीर महान!
फिर क्यूं अनाचारी
बना वो बलवान !
किंचित नारी रूप से
हुआ आकर्षित
किया लंका का पतन!
लिया राम से बैर
अपने भाई विभीषण को
निष्काशित करके
राम को युद्ध के
किया ललकार.!..
शिव का था
परम भक्त
फिर भी
भरा हुआ था
अहंकार!
दशानन को मार कर
किया राम ने
लंका का उद्धार!
जय श्री राम
स्वरचित
दीप्ति सिन्हा सूर्यवंशी

30/10/2024

शिकायत
मुझे कितनों से
शिकायत है !
कितनों को
मुझसे शिकायत है!
यह तो अपनापन है !
यही स्नेह बंधन है!
शिकवा शिकायत
अपनो से होती है !
गैरो से कब कोई
कुछ कहता है !!
रूठने मनाने
का मजा
तो अपनो से ही
रहता है!!
तुम शिक़ायत करो
हम मनाते रहे !!
रूठने में मजा
और भी आता है!!
स्वरचित
दीप्ति सिन्हा सूर्यवंशी

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepti Sinha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Deepti Sinha:

Share

Category