Life unfiltered by Divya

Life unfiltered by Divya created with ❤️ Buy art and craft material for your loved ones on their special days or for any occasion .

24th May,2026दोस्तो आज का दिन काफी tiring रहा 😮‍💨बंदा घूमने और relax करने आता है, लेकिन बच्चों के साथ vacation कम और ful...
25/05/2026

24th May,2026
दोस्तो आज का दिन काफी tiring रहा 😮‍💨
बंदा घूमने और relax करने आता है, लेकिन बच्चों के साथ vacation कम और full time duty ज्यादा लगती है 😂

ऊपर से अगर इस महारानी ने मुझे देख लिया ना… फिर तो किसी और के पास जाती ही नहीं 😭

इसी चक्कर में थोड़ी बहुत नोकझोंक भी हो जाती है आपस में 🤭
क्योंकि एक बच्चा संभाल रहा होता है और दूसरा सिर्फ सलाह दे रहा होता है 😌😂

आज सुबह mast breakfast करके हम निकल गए Shimla की Mall Road घूमने और वहाँ की famous चीज़ें try करने 😋
लेकिन घूमना कम हुआ…
कभी बच्चे को गोद में लो, कभी खिलाओ, कभी मनाओ 🥲
ऐसा लग रहा था जैसे trip नहीं “parenting practical exam” चल रहा हो 😂

पूरा दिन खाने-पीने, फोटो लेने और बच्चों के पीछे भागने में निकल गया 📸🤣

वैसे Shimla का मौसम बहुत प्यारा था 🌤️
धूप थी लेकिन हवा इतनी ठंडी चल रही थी कि mood एकदम fresh हो गया 💕
बस बाल ऐसे उड़ रहे थे जैसे किसी shampoo ad की shooting चल रही हो…
फर्क बस इतना था कि चेहरे पर glow की जगह थकान थी 😂

रात को फिर resort वापस आए, थोड़ी देर rest किया और फिर dinner किया 🍽️
रात को हमारे group में से एक का birthday था 🎂✨
तो हमने रात को उनके लिए cake cut किया और छोटा सा surprise भी plan किया 🥳

और सबसे खास बात ये थी कि हम तीनों ने अपने-अपने पतियों के लिए same customized T-shirts बनवाई थीं 👕🤭
जब सबने एक साथ पहनी ना… तो पूरा group एकदम school trip gang लग रहा था 😂

सच में सबको T-shirts बहुत पसंद आईं 😍

आज का breakfast और dinner दोनों ही बहुत tasty थे 😍
इतना अच्छा खाना था कि diet ने वहीं corner में बैठकर रोना शुरू कर दिया 😭😂

अब कल घर के लिए वापसी है 🏡❤️
सच बताऊँ… घूमने की खुशी अलग होती है, लेकिन अपने बिस्तर पर सोने की feeling भी next level होती है 🤌😂

22nd May,2026गाइज आज का दिन काफ़ी सुस्ती भरा था 😴सुबह उठते ही पहले ब्रेकफास्ट और लंच की तैयारियों में लग गई।उसके बाद शुर...
22/05/2026

22nd May,2026

गाइज आज का दिन काफ़ी सुस्ती भरा था 😴
सुबह उठते ही पहले ब्रेकफास्ट और लंच की तैयारियों में लग गई।
उसके बाद शुरू हुआ ऑफिस का काम 💻

और हमारी डुल्लू जी तो बीच-बीच में अपनी “VIP सर्विस” लेती रहती हैं 🤭
कभी नहलाना, कभी खिलाना, कभी सुलाना…
सच में भगवान भला करे मेरी फैमिली का जो इसे संभाल लेते हैं, वरना मेरा तो सिस्टम ही हैंग हो जाए 😂

लेकिन आजकल मैडम बहुत ज़्यादा शैतान हो गई हैं 😅
सीढ़ियों पर ऐसे चढ़ जाती हैं जैसे कोई पर्वतारोहण प्रतियोगिता चल रही हो 🧗‍♀️
और अगर वहां से पकड़ कर नीचे ले आओ तो ऐसा रोना-धोना करती हैं जैसे मैंने इसकी पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली हो 🤣

शाम को ऑफिस से फ्री होकर पतिदेव के लिए स्लिपर्स लेने गई 👡
क्योंकि ये महाशय तो “गाड़ी ठीक करवाने” के बहाने मेरे भाई के पास निकल गए 😏
भाई, ये बंदा मुझसे ज़्यादा मेरे मायके जा चुका है 😂
और वहां ऐसे आराम से रहता है जैसे मायका इसका हो और मैं मेहमान हूं 🤣

खैर… इन्हें ट्रिप की पैकिंग से वैसे भी कोई लेना-देना नहीं है 😌
लेकिन अगर कुछ भूल जाए ना… तो सुनाएंगे ऐसे जैसे पूरी ट्रिप मैंने अकेले खराब कर दी हो 😭😂

फिलहाल पैकिंग पूरी हो गई है गाइज ✨
अब सुबह जल्दी उठना है।
कल मिलते हैं एक नई जगह के नए ब्लॉग के साथ ❤️

शुभ रात्रि 🌙✨

Guys आज का दिन भी पूरा sleepy sleepy सा था 😴सुबह से शाम तक वही same routine — खाना पीना, office और फिर office से free हो...
21/05/2026

Guys आज का दिन भी पूरा sleepy sleepy सा था 😴
सुबह से शाम तक वही same routine — खाना पीना, office और फिर office से free होकर trip की packing 🧳

सच बताऊँ तो trip पर जाने से ज़्यादा tension उसकी packing की होती है… हर वक्त दिमाग में बस एक ही thought — “कहीं कुछ रह ना जाए” 😭

और सबसे बड़ी problem… मेरे पति देव 🤭
इनको packing में zero interest होता है 😂
इनको तो शायद ये भी ना पता हो कि इनकी T-shirt किस almari में रहती है 😅
कपड़े order करने से लेकर matching निकालने तक सब मैं ही करती हूँ।
कभी-कभी लगता है अगर मैं ना रहूँ तो ये trip पर towel और charger लेकर ही निकल पड़ेंगे 🤣🤣

हर बार कसम खाती हूँ —
“इस बार मैं इनकी packing नहीं करूँगी!”
फिर अंदर से आवाज़ आती है —
“बेचारा क्या पहनेगा?” 😭😂

सच में guys, कुल मिलाकर मैं दो बच्चों की parenting कर रही हूँ 😎
फ़र्क बस इतना सा है कि —
एक को मुझे खाना खिलाने के लिए धक्के देने पड़ते हैं 🍽️
और एक को खाने से रोकने के लिए 🤣🤣

वैसे आप लोग बताओ…
Trip packing में आपकी help होती है या सब कुछ आपको ही देखना पड़ता है? 😅

फिर रात को simple सा sandwich dinner बनाया 🥪 और finally kitchen का काम खत्म हुआ।
अब सोच रही हूँ थोड़ी ukulele practice कर लूँ 🎶

चलो guys, अब मिलते हैं कल एक नए दिन और नए drama के साथ 😄✨

Shubh ratri😄😄

21/05/2026

Car hanging ☺️😍

20th May,2026 दोस्तो आज का दिन कुछ खास नहीं था 😅बस वही रोज़ वाला “मम्मी + ऑफिस + घर + जिम्मेदारियाँ” वाला कॉम्बो पैक चला...
20/05/2026

20th May,2026

दोस्तो आज का दिन कुछ खास नहीं था 😅
बस वही रोज़ वाला “मम्मी + ऑफिस + घर + जिम्मेदारियाँ” वाला कॉम्बो पैक चला 🎭

सुबह उठते ही पहले नाश्ता बनाया, फिर ऑफिस का काम निपटाया…
और उसके बाद शुरू हुई “ट्रिप की पैकिंग” 🧳
सच बताऊँ… घूमने जाना जितना आसान लगता है, पैकिंग उतनी ही बड़ी परीक्षा होती है 🤦‍♀️
कपड़े ऐसे निकालते हैं जैसे 2 दिन की ट्रिप नहीं, पूरा विदेश बसने जा रहे हों 😂

और हाँ दोस्तों…
जब से एग्जाम खत्म हुए हैं ना, दिल से ऐसा लग रहा है जैसे कोई बहुत बड़ी जंग जीत ली हो 🥹⚔️
अब रिजल्ट में क्या होगा वो तो फाइनल्स ही बताएंगे…
फिलहाल तो दिमाग बोल रहा है —
“बस अब किताबों का नाम मत लो” 📚😂

वैसे आज एक गंभीर मुद्दे पर भी बात हुई —
घर में maid रखनी चाहिए या नहीं? 🤔

मेरे हिसाब से इसमें सही या गलत कुछ नहीं होता।
हर इंसान की अपनी situation, health, काम और समय अलग होता है।

कुछ मजेदार लेकिन सच्ची बातें 👇😂

🔸 अगर maid आ जाए समय पर —
तो लगता है भगवान ने प्रार्थना सुन ली 🙏

🔸 और अगर बिना बताए छुट्टी मार दे —
तो पूरा घर ऐसे देखता है जैसे अब युद्ध खुद लड़ना पड़ेगा 😭😂

🔸 कुछ लोग कहते हैं —
“अरे इतना क्या काम है, खुद कर लो…”

लेकिन भाई…
ऑफिस, बच्चे, घर, खाना, पढ़ाई, रिश्तेदार और अपनी mental peace भी कोई चीज़ होती है 😅

🔸 और कुछ लोगों को खुद काम करना पसंद होता है,
उन्हें maid रखने में comfort नहीं लगता —
तो वो भी बिल्कुल सही है 👍

मेरा मानना है —
दूसरों को देखकर नहीं,
अपनी सुविधा और अपने mental peace को देखकर फैसला लेना चाहिए ❤️

अब आप लोग बताओ 👇

Team Maid ✅

या

Team “हम खुद कर लेंगे” 😎

चलो दोस्तों, मिलते हैं फिर एक नए दिन और नए ब्लॉग के साथ ❤️

19th May,2026 दोस्तो आज का दिन तो ऐसा लग रहा था जैसे ऊपर वाले ने बोल दिया हो —“बेटा… आज तुम्हें आराम नाम की चीज़ नसीब नह...
19/05/2026

19th May,2026

दोस्तो आज का दिन तो ऐसा लग रहा था जैसे ऊपर वाले ने बोल दिया हो —
“बेटा… आज तुम्हें आराम नाम की चीज़ नसीब नहीं होगी!” 😭😂

तो आज सुबह की शुरुआत हुई डुल्लू जी के ड्रामों और नाश्ता बनाने से 🍳
फिर किया ऑफिस का काम… क्योंकि जिम्मेदारियां तो टाइम देखकर नहीं आती 😅

और आज घर पर गेस्ट भी आने थे,
तो उनके लिए बनाई दाल मखनी और जैन पनीर मसाला 😍
जिसमें मैंने प्याज़ की जगह घिये का इस्तेमाल किया…
(यूट्यूब पर Sagar Kitchen की रेसिपी थी guys 😄)

और सच बताऊँ… इतनी बढ़िया बनी थी कि जिसने खाई उसने ही तारीफ की 😌✨
(मैं अपनी तारीफ खुद नहीं कर रही 😂)

आप लोग भी ट्राय कर सकते हो,
कमेंट कर देना… मैं लिंक दे दूंगी ❤️

फिर उसके बाद वापस ऑफिस का काम निपटाया।
शाम को थोड़ा सा रेस्ट करके गेस्ट्स को चाय पिलाई और विदा किया ☕✨

उनके जाने के बाद तो ऐसा लग रहा था कि बस कोई मुझे सीधे बिस्तर तक छोड़ आए 😴

अब डुल्लू जी भी अपनी छोटी दादी के घर चले गए थे,
तो मैंने भी पूरे 1 घंटे बेड पर “महारानी वाली” रेस्ट की 😌👑

और एक बात बताऊँ…
घर में कोई गेस्ट आ जाए तो हम बनिए लोग क्रॉकरी ऐसे निकालते हैं जैसे किसी होटल का ग्रैंड ओपनिंग चल रहा हो 🤣🍽️
जो कप सालभर अलमारी में VIP बनकर रहते हैं, वो भी आज ड्यूटी पर आ जाते हैं 😂

फिर रेस्ट के बाद वही सारी क्रॉकरी वापस रखी…
क्योंकि मुझसे फैला हुआ घर देखा ही नहीं जाता 🙈

फिर बनाया डिनर…
और अब डिनर करके सोने की तैयारी नहीं हो रही guys 😅

क्योंकि अपने एक चित-परिचित से एक बहुत important task मिला है 🤫
(अभी secret है 😎)

देखते हैं आज ये मिशन पूरा हो पाता है या नहीं 💪✨

और हाँ guys ❤️
आज छोटी भाभी का birthday भी था 🎂
वो मुझे बहुत प्यारी हैं…
छोटी हैं पर मेरा बहुत ध्यान रखती हैं 🥹
मेरे मन की बातें बिना बोले समझ जाती हैं 💕
भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे, लंबी उम्र दे और उनकी हर wish पूरी करे 🙏✨

शुभ रात्रि दोस्तो 🌙
कल मिलते हैं एक नए दिन और नए चैलेंज के साथ ❤️

18th May,2026आज का दिन काफी शांति भरा रहा ✨सुबह आराम से breakfast किया और फिर office का काम निपटाया।काफी समय से एक pendi...
18/05/2026

18th May,2026

आज का दिन काफी शांति भरा रहा ✨
सुबह आराम से breakfast किया और फिर office का काम निपटाया।
काफी समय से एक pending काम पड़ा था, आज आखिरकार उसे भी पूरा कर लिया… सच बताऊँ तो ऐसे काम खत्म होने के बाद जो सुकून मिलता है ना, उसकी बात ही अलग होती है 😌

मुझे ना हमेशा से कुछ नया सीखने की बड़ी चुल रहती है 😅
तो आज मैंने अपनी shirt पर embroidery करने की कोशिश की, जो मैं बहुत समय से सोच रही थी।
थोड़ी मेहनत लगी, लेकिन अपने हाथों से कुछ नया बनाना सच में बहुत अच्छा लगता है 💖🧵

फिर वापस office का काम खत्म किया और शाम को एक बहुत प्यारा मौका था…
आज भैया-भाभी की anniversary थी 🎉❤️
उनके पास गए, साथ में dinner किया और अच्छा समय बिताया।

भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे, दोनों के बीच हमेशा प्यार, समझ और खुशियाँ बनी रहें 🤗✨
Happy Anniversary to them 💕

बस ऐसे ही छोटे-छोटे moments के साथ आज का दिन बहुत सुकून से बीता 🌸

18/05/2026

Shirt embroidery 🤩🤩

17th May,2026 गाइज आज के दिन की शुरुआत तो सच में रात से ही हो गई थी 🥹 नींद तो वैसे भी कहाँ आनी थी… ऊपर से मेरी नन्ही सी ...
17/05/2026

17th May,2026

गाइज आज के दिन की शुरुआत तो सच में रात से ही हो गई थी 🥹
नींद तो वैसे भी कहाँ आनी थी… ऊपर से मेरी नन्ही सी जाना ने भी पूरा साथ दिया 😂💕
मैडम जी रात 1 बजे सोईं।

फिर अचानक रात 3 बजे सामने वाले घर से फोन आया कि अंकल की तबीयत ठीक नहीं है। मेरे पति तुरंत उनकी मदद के लिए गए। शायद उन्हें फिट्स आए थे। फिलहाल रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं, भगवान करे अंकल जल्दी बिल्कुल ठीक हो जाएँ 🙏🏻

उसके बाद तो गाइज 4 बजे उठना ही था 😭
नाश्ता मैंने रात को ही बना लिया था, वरना सुबह तो पूरा मिशन इम्पॉसिबल हो जाता 😂
रास्ते में एक ढाबे पर रुककर गरमा गरम चाय पी ☕
और हम एग्जाम सेंटर पर पूरे 1 घंटे पहले पहुँच गए… जो मेरे लिए खुद में एक अचीवमेंट है 🤭

आज का पेपर पिछली बार से अच्छा गया।
रिजल्ट का तो बाद में देखेंगे… फिलहाल दिल को थोड़ी शांति मिली है 😌

और पीछे से मेरे देवर और पतिदेव ने हमारी डुल्लू जी का पूरा ध्यान रखा ❤️
कभी-कभी सच में लगता है कि मैं और मेरी बेटी बहुत lucky हैं…
क्योंकि उसको खिलाना, पिलाना, potty तक साफ करना — सब मेरे देवर बड़े प्यार से कर देते हैं 🥹🫶🏻
ऐसा सपोर्ट सिस्टम हर किसी को मिले ✨

पेपर के बाद हम अपने बहुत अच्छे दोस्त और उनकी wife से मिले, थोड़ी देर हँसी-मज़ाक हुआ और फिर सबने मिलकर South Indian खाया 😋🥰

और फिर घर की तरफ निकल पड़े…
कभी-कभी दिन कितना hectic होता है ना…
लेकिन आखिर में अगर अपने लोग साथ हों, तो सब manageable लगने लगता है ❤️

और सच बताऊँ guys… इतने दिनों से exam की वजह से ठीक से सो भी नहीं पा रही थी 😴📚
अब तो इतनी ज़्यादा नींद आ रही है कि लग रहा है कहीं भी सिर रखकर सो जाऊँ

शुभ रात्रि सबको ✨💫

16th May,2026 आज सुबह की शुरुआत थोड़ी अलग और सुकून भरी रही। 🌿✨बड़ अमावस्या थी, तो सबसे पहले उसकी कथा सुनी और पूजा की।ऐसे...
16/05/2026

16th May,2026

आज सुबह की शुरुआत थोड़ी अलग और सुकून भरी रही। 🌿✨
बड़ अमावस्या थी, तो सबसे पहले उसकी कथा सुनी और पूजा की।
ऐसे दिन मन को थोड़ा शांत कर देते हैं… जैसे भागती हुई लाइफ को कुछ देर का pause मिल गया हो। 🙏

हमारे यहाँ इस दिन वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा की जाती है। माना जाता है कि ये पूजा परिवार की खुशहाली, लंबी उम्र और अच्छे जीवन के लिए की जाती है। सावित्री-सत्यवान की कथा भी इसी दिन से जुड़ी मानी जाती है, जो प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। 🌸

उसके बाद रोज़ वाला breakfast, काम और फिर शुरू हुई revision mode ON 📚☕
कल exam है गाइज… पंचकूला में।
अब बस यही hope है कि इस बार paper थोड़ा “teacher level” का आए… क्योंकि पिछली बार तो ऐसा लग रहा था जैसे PGT teacher नहीं, NASA के scientist recruit कर रहे हों। 😭😂

वैसे सच बताऊँ… exam से ज़्यादा struggle तो सुबह जल्दी उठने की है। 🥲
अब अलार्म से दोस्ती करनी पड़ेगी।

चलो guys, अब निकलती हूँ थोड़ी और revision करने।
आप लोग good wishes भेज दो… शायद examiner का दिल पिघल जाए। 😅✨

Milte hain kal with exam updates. 🌸

वैसे आप लोगों के यहाँ भी बड़ अमावस्या मनाई जाती है क्या?
और इस दिन कौन-कौन सी traditions follow की जाती हैं? 🌿✨

  Hello guys!! I hope you are doing goodLet me know what you think of this in comment sectionSave share and tag if you r...
27/03/2024


Hello guys!! I hope you are doing good
Let me know what you think of this in comment section

Save share and tag if you recreate any of my artwork. Would love to see them all!!

Please Do like and follow my instagram


#asthetic ✏️🎨
https://www.instagram.com/reel/C5BEMkUtLdk/?igsh=dmhtOXZqeGxyeWhi

Address

Rohtak
Jind
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Life unfiltered by Divya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share