IPTA Jamshedpur

IPTA Jamshedpur Indian People's Theatre Association

03/06/2026
ख्वाज़ा अहमद अब्बास की याद में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला‘नाटक हमें अनुशासन सिखाता है। जन्म के साथ ही हम...
01/06/2026

ख्वाज़ा अहमद अब्बास की याद में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला

‘नाटक हमें अनुशासन सिखाता है। जन्म के साथ ही हम अभिनय कर रहे होते हैं और जीवन भर सीख रहे होते है – निसार अली की इस ज़रूरी सीख के साथ आज 1 जून, 2026 को भारतीय जननाट्य संघ, जमशेदपुर द्वारा आयोजित बालरंग कार्यशाला आरंभ हुई। सात दिवसीय कार्यशाला में 22 प्रतिभागी शामिल हुए। सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला के लिए रायपुर से नाचा शैली (छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य) के सुपरिचित कलाकार और निर्देशक निसार अली आए हैं। नाचा शैली लोक संगीत, नृत्य और हास्य-व्यंग्य का एक अनूठा संगम है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर खुले मंच पर प्रस्तुत किया जाता है। इस बार इप्टा जमशेदपुर की कार्यशाला में प्रतिभागी नाचा की बारीकियां सीखेंगे।
आपको बताते चलें कि आपको बताते चलें कि इप्टा एक वॉललंटरी संगठन है जो जन सहयोग से चलती है और आज तक जन सहयोग से देश भर में चल रहा है। आज़ादी के पूर्व सन 1943 में बंगाल में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया अकाल जिसमें लाखों लोगों की अकाल मृत्यु हुई थी उस दौरान देश भर के कला जगत के और अन्य क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों , वैज्ञानिकों ने मिलकर भारतीय जननाट्य संघ की नींव रखी और उस दौरान बनें सेंट्रल सक्वाड ने देश भर में घूम-घूमकर गीतों और नाट्य प्रस्तुति के जरिए बंगाल के अकाल पीड़ितों के लिए राशि एकत्र कर सहयोग किया था। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे संगठन का नमाकरण प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहनागेर भाभा ने किया था । तब से आज तक की यात्रा में जन सरोकारों से लैस इप्टा अपने पुरखे को याद करने की विरासत को सँजोती चली आ रही है। साल भर हम अपने प्रगतिशील पुरखों को अलग-अलग कार्यक्रम और गतिविधियों के जरिए याद करते हैं।
इप्टा अपने पुरखे को याद करने की विरासत को सँजोती चली आ रही है। साल भर हम अपने प्रगतिशील पुरखों को अलग-अलग कार्यक्रम और गतिविधियों के जरिए याद करते हैं। पिछले वर्ष बालरंग की जानी मानी हस्ती रेखा जैन का जन्मशताब्दी इप्टा जमशेदपुर ने मनाया था और इस बार इप्टा के पुरखे साथी खवाज़ा अहमद अब्बास को ये बालरंग कार्यशाला हो रही है। आज प्रसिद्ध लेखक, फिल्मकार, पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास का स्मृति दिवस है और 7 जून को जब हम कार्यशाला का समापन करंगे तो उस दिन उनकी जयंती है।
कार्यशाला में स्पीच-मूवमेंट, नृत्य, अभिनय,अपने और थोड़ा आसपास की दुनिया को जानने के साथ प्रतिभागी प्रगतिशील गीत भी सीखेंगे। आज की कार्यशाला में सुबह फिजिकल एक्सरसाइज़ और वॉइस प्रोजेक्शन पार्थ बनर्जी, हारमोनियम से अलंकार का अभ्यास नम्रता नाग, नृत्य का अभ्यास श्वेता, रामचन्द्र मार्डी और उर्मिला हाँसदा ने कराया। शायर अहमद बद्र ने बच्चों को इप्टा के जन्म की कहानी बताई। इसके बाद कार्यशाला संचालक रायपुर से आए निसार अली ने बच्चों से रचनात्मक तरीके से पहचान कर नाटक में चलना,हँसना,रोना, बोलना खेल-खेल में सिखाया। कार्यशाला स्थल में लगे पोस्टर ‘हम एक है’ किताबें करती हैं बातें’ ‘ख़ामोशी तोड़ो वक़्त आ गया है’ ‘ हम हैं एक जैसे’ ‘होंगे कामयाब एक दिन’ ‘दोस्त हैं हम’ जैसे वाक्यों के माध्यम से वॉइस पर काम किया जिसे बच्चों ने बहुत पसंद किया। आज की कार्यशाला में इप्टा के संरक्षक कॉमरेड शशि कुमार, निर्मला, शायर संजय सोलोमन, अर्पिता उपस्थित रहे इनके अलावा कार्यशाला में आज बतौर मेहमान शिवलाल सागर, गौतम गोप, तरुण कुमार ने आकर बच्चों को शुभकामनाएं दी।सात दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह ट्राइबल कल्चर सेंटर में 7 जून, 2026 को होगा।


इप्टा स्थापना दिवस की मुबारक़बाद 🌹✊🏿
25/05/2026

इप्टा स्थापना दिवस की मुबारक़बाद 🌹✊🏿

Se alla dina favoriter bland videor och musik, ladda upp originalinnehåll och dela allt med vänner, familj och hela världen på YouTube.

सलाम, जोहार साथियोंजमशेदपुर इप्टा के इकाई सम्मेलन में 'आज के समय में सांस्कृतिक संगठन और इप्टा की भूमिका ' पर अपना वक्तव...
19/05/2026

सलाम, जोहार साथियों
जमशेदपुर इप्टा के इकाई सम्मेलन में
'आज के समय में सांस्कृतिक संगठन और इप्टा की भूमिका ' पर अपना वक्तव्य रखते साथी विनय भूषण 🌹✊🏿

जमशेदपुर इप्टा के इकाई सम्मलेन में 'आज के समय में सांस्कृतिक संगठन ...

Address

Bistupur
Jamshedpur
831001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPTA Jamshedpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category