CLICK Group

CLICK Group CLICK group is a platform for entertainment. We are here to make you laugh. So jut relax and visit

ITS HOLI TIMECLICK GROUP TEAM
07/03/2023

ITS HOLI TIME
CLICK GROUP TEAM

Click group entertainment की और से आप सभी को लोहड़ी की अनंत शुभकामनाएं.......... लोहड़ी के इस पावन कार्यक्रम में आप सभी ...
13/01/2023

Click group entertainment की और से आप सभी को लोहड़ी की अनंत शुभकामनाएं.......... लोहड़ी के इस पावन कार्यक्रम में आप सभी आमंत्रित है।
#जयश्रीराम

Emotions का जादूदोस्तों अक्सर हम सबको  Emotional story ,Heart Touching Story जैसे भारी भरकम शब्द सुनने को मिलते है ,अपने...
12/01/2023

Emotions का जादू
दोस्तों अक्सर हम सबको Emotional story ,Heart Touching Story जैसे भारी भरकम शब्द सुनने को मिलते है ,अपने दुःख या अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मतलब जोर जोर से दहाड़े मार के रोना ही मात्र नहीं होता है कभी कभी आप बिना रोए मात्र डब डबाई आंखों से दर्शकों के दिल में उतर जाते हों, जहां फिल्म देखने वाले दर्शक भले ही रो ना रहे हो लेकिन वो कहानी के नायक के दुख और दर्द को भली भांति महसूस कर रहे होते है ,हमारे देश में बनने वाली फिल्मों में एक खास बात देखने को मिलती है की हमारी फिल्मों के emotional सीन दर्शकों के इतने करीब होते है की देखने वाला उसे अपने दिल से महसूस करता है एक इंसान अपने आंसू जरूर रोक सकता है लेकिन अपने अंदर उठती भावनाओं को नही
चाहे वो बाहर कुछ भी दिखाई दे।
हमारी शॉर्ट फिल्म "मैडल" में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला
जहां कहानी के दोनो नायकों ने बिना रोए सिर्फ अपने चेहरे के इमोशन से हल्की गीली आंखों से कमाल ही कर दिया।
ख़ैर ऐसा मेरा मात्र खुद का विचार नहीं रह गया है आज मेरे द्वारा प्राप्त किए गए मैसेज और कॉल पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देख कर महसूस हो गया की 4 महीने की मेहनत का फल है जो दर्शकों ने इतना प्यार दिया.........
आप लोगों के प्यार के लिए ❤️ से धन्यवाद..🙏
शॉर्ट फिल्म "मैडल" का लिंक
https://youtu.be/CzbCtuyp-lM
https://youtu.be/CzbCtuyp-lM
#जयश्रीराम

https://youtu.be/CzbCtuyp-lMदोस्तो हमारी शॉर्ट फिल्म “मैडल” आ चुकी है वीडियो को like जरूर करे और comments करना ना भूले ह...
11/01/2023

https://youtu.be/CzbCtuyp-lM
दोस्तो हमारी शॉर्ट फिल्म “मैडल” आ चुकी है वीडियो को like जरूर करे और comments करना ना भूले हम जानना चाहते है आपको फिल्म कैसी लगी।🙏🏻✨
https://youtu.be/CzbCtuyp-lM

MEDAL- Every Soldier deserves the same respect || REAL STORY || Tribute to Indian Soldier || Support to Indian Army || Love Indian Army CLICK GROUPHello frie...

तो दोस्तों तैयार रहें मिलते है कल याने कि बुधवार 11 जनवरी 2023, को सुबह 11 बज के 11 मिनट पर हमारी शॉर्ट फिल्म "मैडल" आ र...
10/01/2023

तो दोस्तों तैयार रहें मिलते है कल याने कि बुधवार 11 जनवरी 2023, को सुबह 11 बज के 11 मिनट पर हमारी शॉर्ट फिल्म "मैडल" आ रही है ..........हमारे youtube channel click group entertainment पर......आप लोगो के 💕 का इंतजार रहेगा......
#जयश्रीराम

🗣️ANNOUNCEMENT                   विशेष सूचना.........दोस्तों आप सभी को बताते हुए और दिखाते हुए बहुत खुशी हो रही है की हम...
08/01/2023

🗣️ANNOUNCEMENT
विशेष सूचना.........
दोस्तों आप सभी को बताते हुए और दिखाते हुए बहुत खुशी हो रही है की हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" का पोस्टर बन के तैयार है और साथ ही साथ ये बताते हुए भी खुशी और दोगुनी हों रही है की हमारी शॉर्ट फिल्म "मैडल" को आप 11 जनवरी को सुबह 11 बज के 11 मिनट पर हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment पर देख सकते है
दोस्तों किसी भी फिल्म के लिए उसका पोस्टर बहुत ही मायने रखता है फिल्म का पोस्टर भी अपने आप में एक फिल्म ही होता है हमारी शॉर्ट फिल्म "मैडल" के इस पोस्टर में दिख रहे कलाकारों की मेहनत साफ साफ दिखाई दे रही है उनकी आंखों और चेहरों की चमक बहुत कुछ कह रही है
और हा दोस्तो एक और विशेष बात हमारी फिल्म "मैडल" में बहुत से कलाकारों ने अभिनय किया है पोस्टर में वे लोग भले ही ना हो लेकिन दर्शकों के दिलों में जगह जरूर बनाएंगे ये में दावे से कह सकता हूं
आप लोगो के प्यार का इंतजार रहेगा.........💕
#जयश्रीराम #फौजी

दोस्तों.......हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" का एक डायलॉग है की "एक फौजी की जिन्दगी कुछ और होती है और एक रिटायर फौजी क...
06/01/2023

दोस्तों.......हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" का एक डायलॉग है की "एक फौजी की जिन्दगी कुछ और होती है और एक रिटायर फौजी की कुछ और........जैसे ख़्वाब और हकीकत....
किसी भले इंसान ने बहुत सही कहा था की जागना हमेशा सही होता है चाहे नींद से हो या गलतफहमी से...... इस कहानी का एक किरदार वीरभान भी एक गलतफहमी से जाग कर बाहर आता है तो क्या ये कहानी सिर्फ वीरभान के गलतफहमी से जागने की कहानी है ..... नही .... ये हम सब के जागने की कहानी है
दोस्तो हमारी ये शॉर्ट फिल्म "मैडल" 11 जनवरी को ठीक 11 बज के 11 मिनट पर हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment www.youtube.com/c/clickgroup2018 पर देखने को मिलेगी
तब तक के लिए धन्यवाद....🙏 आप सब के प्यार का इंतजार रहेगा।
#जयश्रीराम

दोस्तोंहमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" में एक नन्हा सा क़िरदार है जिसका नाम है "मुन्ना" फिल्म में इस किरदार की सबसे रोच...
05/01/2023

दोस्तों
हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" में एक नन्हा सा क़िरदार है जिसका नाम है "मुन्ना" फिल्म में इस किरदार की सबसे रोचक बात ये रही की मुन्ना के इस एक किरदार को दो जुड़वा बच्चों ने अलग अलग शॉट में निभाया है विराज और विराट हमारे डायरेक्टर श्री rakesh जी के दो जुड़वा बेटे है ,जुड़वा बच्चों में एक फायदा ये भी है की वो एक जैसे दिखाई देते है और फिल्मों में एक ही समय में अलग अलग जगहों पर इस्तेमाल किए जा सकते है लेकिन दर्शकों के लिए इसे पकड़ पाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। राम जी से विराज और विराट की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।🙏
हमारी शॉर्ट फिल्म 11 जनवरी को 11 बज के 11 मिनट पर हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment www.youtube.com/c/clickgroup2018 पर देखने को मिलेगी।
धन्यवाद....🙏
#जयश्रीराम

चाहे किसी फिल्म की कहानी हो या असल जिंदगी, दोनो कहानियों में एक मोड़ ऐसा आता है जब आंखो में दुख और परेशानियों के आंसू हो...
04/01/2023

चाहे किसी फिल्म की कहानी हो या असल जिंदगी, दोनो कहानियों में एक मोड़ ऐसा आता है जब आंखो में दुख और परेशानियों के आंसू होते है
लेकिन मुझे फिल्मों की सबसे अच्छी बात ये लगती है की कहानी में कितने भी आंसू और परेशानियां क्यों ना हो अंत में सब अच्छा हो ही जाता है
"किसी और का नज़रिया आपका अस्तित्व निर्धारित नहीं करेगा" ये हमेशा याद रहना चाहिए।
हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म मैडल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो की 11 जनवरी को 11 बज के 11 मिनट पर आपको हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment में देखने को मिलेगी।
धन्यवाद........
#जयश्रीराम

दोस्तों हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल"की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं रविवार को फिल्म के अंतिम सीन फिल्माए गए, जो की रेल्वे...
02/01/2023

दोस्तों हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल"
की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं रविवार को फिल्म के अंतिम सीन फिल्माए गए, जो की रेल्वे स्टेशन से लेकर ई रिक्शा के सफर और अंत में सिटी पार्क मानसरोवर में जा कर पूरा हुआ। फिल्म में इस बार फिर नए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला
वीर सिंह जी, महेश योगी और अजय नागर जैसे कलाकारों के साथ काम करना यादगार रहेगा कमाल की बात ये रही की सिटीपार्क जैसे भीड़भाड़ वाली जगह पर इन्होंने अपने शॉट दिए। जो की बहुत मुश्किल काम था।लेकिन इन लोगो ने बड़ी सहजता के साथ अपने अपने शॉट दिए और शूट खत्म किया।
ये शूट इतनी आसानी से कैसे हो गया मुझे नही पता "सब राम जी की कृपा है"
शॉर्ट फिल्म जल्द ही हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment पर देखने को मिलेगी।
#जयश्रीराम

हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" जो की एक छोटे से गांव के दो रिटायर्ड फौजियों की कहानी है शूटिंग के दौरान दोनो लीड एक्टर...
28/12/2022

हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" जो की एक छोटे से गांव के दो रिटायर्ड फौजियों की कहानी है

शूटिंग के दौरान दोनो लीड एक्टर्स दिनेश सिंह जी और वीरभान सिंह जी ने अपने आप को गांव के देसी रंग में पूरी तरह से रंग लिया
हम भारतीयों में एक आश्चर्यजनक गुण है जब भी हम किसी गांव में जाते है वहा के तालाब, खेत ,गाय भैंस, गांव का कुआं और पुराना ट्रैक्टर देखते है तो वही का हो जाने का मन करने लगता है। शायद ये हमारे बहुत पुराने संस्कार रहें होंगे।
जिसे सबसे ज्यादा हमारे दोनो लीड एक्टर्स से महसूस किया और कुछ समय की लिए जी भी लिया।और अपनी कला में खरे भी उतरे।
शॉर्ट फिल्म जल्द ही हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment में देखने को मिलेगी।
#जयश्रीराम

हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" की शूटिंग की कुछ झलकियां। इस रविवार को फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। जहां हर उम्र के कला...
27/12/2022

हमारी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म "मैडल" की शूटिंग की कुछ झलकियां। इस रविवार को फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। जहां हर उम्र के कलाकारों के साथ एक साथ काम करने का सुख और अनुभव दोनो प्राप्त हुआ
इन सभी कलाकारों में उम्र को लेकर जरूर अंतर हो सकता था लेकिन अपनी एक्टिंग को लेकर सब एक से बढ़कर है !
फिल्म जल्द ही हमारे यूट्यूब चैनल click group entertainment में देखने को मिलेगी।
#जयश्रीराम

Address

Jaipur
Jaipur
302020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CLICK Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to CLICK Group:

Share