23/05/2026
पापा उठो ना... सड़क पर पड़ी पिता की लाश... और पास बैठा मासूम बेटा बार-बार यही सोच रहा होगा - पापा उठ क्यों नहीं रहे...? लेकिन अब बो पिता कभी नहीं उठेगा क्योंकि यही सिंगरौली की सबसे बड़ी सच्चाई बन चुकी है.. यह तस्वीर पूरे सिंगरौली ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश को झकझोर कर रख दिया हैं शर्म आनी चाहिए उस सिस्टम को जो मौत के बाद भी इंसानियत निभाने में असफल है लेकिन अफसोस इस जिले में इंसानी जान से ज्यादा कार्यक्रम राजनीति और दिखावा ज्यादा महत्वपूर्ण बन चुका है जैसे सिंगरौली महोत्सव मुख्यमंत्री जी आ रहे हैं क्योंकि विधायक जी ने आमंत्रित किया है नाच गाना तो होगा क्योंकि माननीय जी को इसीलिए बुलाया गया है कलेक्टर साहब भी रहेंगे और एसपी साहब सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे भले ही सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था न दिखे... बड़े बड़े वाहनों को सड़क पर दौड़ाएंगे क्योंकि सांसद पुत्र कोयला कारोबार में संयुक्त है और विधायक पुत्र अदानी कंपनी में ठेकेदारील?